क्या कुमकुम लगाने से आपके माथे पर भी पड़ जाता है लाल निशान? एक्सपर्ट से समझें कारण

कुमकुम लगाने से कई महिलाओं के माथे पर लाल निशान पड़ जाते हैं। कई महिलाओं को माथे पर खुजली होती है, तो कभी-कभी स्किन छिल भी जाती है। कई बार महिलाएं इसे नजरअंदाज कर देती हैं, तो कभी-कभी इसके पीछे के कारण को नहीं समझ पाती हैं। अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है, तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। माथे पर कुमकुम लगाने से होने वाली एलर्जी के पीछे क्या कारण हो सकते हैं और कैसे आपको स्किन को होने वाले नुकसान से बचना है, चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्टर हैं।
माथे पर कुमकुम लगाने से क्यों हो जाती है एलर्जी?
- एक्सपर्ट का कहना है कि माथे पर कुमकुम लगाने से कई महिलाओं को एलर्जी हो रही है। कई महिलाओं को बिंदी और तिलक वाली जगह पर लाल निशान या एलर्जी हो जाती है।
- इस स्थिति को कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस कहते हैं। यह एक ऐसी कंडीशन है, जब स्किन में जलन और सूजन होने लगती है। यह किसी ऐसे पदार्ध के सीधे संपर्क में आने के कारण होता है, जिनसे जलन या एलर्जी पैदा होती है।
View this post on Instagram
- बाजार में मिलने वाले कुमकुम में कई ऐसी चीजें होती हैं, जो आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसमें रंग के लिए कुछ ऐसी डाई का उपयोग किया जाता है, जिसमें मौजूद केमिकल्स स्किन में जलन पैदा कर सकते हैं।
- इसमें चमक लाने के लिए लेड और मर्करी जैसे हैवी मेटल्स का इस्तेमाल होता है, जो नर्व्स और स्किन के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं।
- अगर आपको कुमकुम लगाने के बाद जलन या लालिमा महसूस हो रही है, तो तुरंत इसका इस्तेमाल रोक दें। अगर प्रोडक्ट पर हर्बल या नेचुरल लिखा है, लेकिन फिर भी आपको इस तरह की दिक्कत हो रही है, तो भी इस पर ध्यान दें और इसका इस्तेमाल न करें।
यह भी पढ़ें- आखिर क्यों हो रहे हैं नाखून काले? जानें वो 9 बदलाव जो बताते हैं आपकी सेहत का हाल

- आप घर के बने कुमकुम का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। कुमकुम लगाने से पहले स्किन पर नारियल का तेल या ऐलोवेरा लगाएं। इससे कुमकुम में मौजूद कोई भी केमिकल सीधा आपकी स्किन को छू नहीं पाता है।
- अगर कुमकुम लगाने के बाद स्किन पर लालिमा आ जाए, तो वहां रूई की मदद से ठंडा दूध लगाएं।
यह भी पढ़ें- Home Remedies: स्किन में बार-बार होती है एलर्जी, तो ये घरेलू नुस्खे आएंगे काम
एक्सपर्ट का कहना है कि आप बाजार में मिलने वाले केमिकल वाले कुमकुम की जगह, नेचुरल विकल्पों का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।