Janmashtami 2023 Devotional Songs: जन्माष्टमी पर सुनें श्रीकृष्ण के ये गीत, कान्हा के जन्मोत्सव का मजा हो जाएगा दोगुना

'यशोमति मईया से बोले नंदलाला..राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला' श्रीकृष्ण और उनकी मां यशोदा के बीच का वर्णन इस गीत में किया गया है। इसके अलावा भी कई गीत हैं जो आपको जन्माष्टमी पर जरूर सुनने चाहिए। 

janmashtami  latest songs list
janmashtami  latest songs list

Janmashtami 2023 Latest Songs: 7 सितंबर को देश भर में बेहद धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। वृन्दावन की गलियां हो या किसी भी शहर का भव्य मंदिर हर व्यक्ति जन्माष्टमी पर झूम उठता है। जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण जी पर आधारित गीतों को सुनने का मजा ही अलग होता है। चलिए आपको हम श्री कृष्ण जी के कुछ ऐसे गीतों के बारे में बताते हैं जिससे जन्मोत्सव का मजा हो जाएगा हो दोगुना हो जाएगा।

'आनंद उमंग भयो, जय हो नन्द लाल की'

यह एक ऐसा भजन है जिसे सुनने के बाद आप भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन होकर जरूर नाचने लगेंगी। इस गाने के आर्टिस्ट अनूप जलोटा और यह गाना उनके भजन संग्रह में से एक है। इस गाने को आप जीओ सावन, स्पॉटिफाई, आदि ऑडियो स्ट्रीमिंग ऐप पर सुन सकती हैं। आनंद उमंग भयो, जय हो नन्द लाल की लिरिक्स इस प्रकार से है-

हे आनंद उमंग भयो, जय हो नन्द लाल की

नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की

हे आनंद उमंग भयो, जय हो नन्द लाल की

नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की..इसे भी पढ़ें- ये हैं श्री कृष्ण के वो 5 जिंदा सबूत जिन्हें वैज्ञानिकों ने भी स्वीकारा

'श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी'

'श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेवा' इस गीत को गाकर या सुनकर आप भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न कर सकती हैं। यह गाना गुलशन कुमार एंड टी-सीरीज के द्वारा प्रेजेंट किया गया है और भूषण और इस गाने को जुबिन नौटियाल ने गाया है। इस गाने पर यूट्यूब में 248 मिलियन व्यूज हैं। इस गाने की लिरिक्स इस प्रकार से है-

देवकी नंदन तुमको वंदन रखते सबकी लाज..

सबके स्वामी अंतर्यामी पूरन कीजै काज

देवकी नंदन तुमको वंदन रखते सबकी लाज..

सबके स्वामी अंतर्यामी पूरन कीजै काज

कान्हा आन पड़ी मई तेरे द्वार

यह गीत साल 1967 में रिलीज हुई फिल्म 'शागिर्द' का है। 'कान्हा आन पड़ी मई तेरे द्वार' को लता मंगेशकर की आवाज ने गाया है। यह गाना जॉय मुखर्जी और सायरा बानो पर फिल्माया गया है। इस गाने में भगवान श्री कृष्ण के द्वार पर आने की बात को गीत के माध्यम से बताया गया है। इस गाने की लिरिक्स इस प्रकार से है-

कान्हा आन पड़ी मैं तेरे द्वार

मोहे चाकर समझ निहार

कान्हा कान्हा आन पड़ी मैं तेरे द्वार....इसे भी पढ़ें- Shri Krishna: जब अपने भक्त का कटा सिर हाथ में लिए बैठे रहे थे श्री कृष्ण

'वो किसना है'

जन्माष्टमी के त्यौहार को खास बनाने के लिए आप 'वो किसना है' सुन सकती हैं। यह गाना फिल्म 'लगान' का है। राधा के प्रेम को दर्शाने वाला यह गाना सुखविंदर सिंह द्वारा गाया गया है। इस गाने में विवेक ओबेरॉय और ईशा शरवानी ने डांस भी किया है। इस गाने के लिरिक्स इस प्रकार से है-

वो है रंगीला छैल छबीला.. वो है नटखट वो जमुना तट.. फेरे लगाए, मुरली बजाए गोपियों के संग रास रचाए मुरली बजैया रास रचैया श्याम सलोना है..

'राधा कैसे ना जले'

फिल्म लगान का फेमस गाना ' राधा कैसे ना जले' में श्री कृष्ण और राधा जी के प्रेम को दर्शाने का प्रयास किया गया है। यह मूवी साल 2001 में रिलीज हुई थी। इस गाने में आमिर खान और ग्रेसी सिंह ने डांस भी किया है। इस गीत के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं। लता मंगेशकर और उदित नारायण ने इस गाने को गाया है। ए.आर. रहमान इस खूबसूरत ट्रैक के संगीतकार हैं। इस गाने की लिरिक्स इस प्रकार से है-

मधुबन में जो कन्हैया किसी गोपी से मिले कभी मुस्कुराए कभी छेड़े कभी बात करें... राधा कैसे ना जले राधा कैसे ना जले...

आप ये सभी गीत जन्माष्टमी पर सुन सकती हैं और भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को खास बना सकती हैं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

image credit- freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP