Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:40 AM IST

जानिए आखिर क्यों भगवान श्रीकृष्ण को बहुत प्रिय है बांसुरी

श्री कृष्ण से जुड़े कई रहस्य हैं जो आज भी दुनिया से छिपे हुए हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि आखिर क्यों भगवान श्री कृष्ण को उनकी बांसुरी बहुत प्रिय है।   
Updated:- 2023-06-05, 16:11 IST
image

श्री कृष्ण भगवान से जुड़े हुए कई रहस्य हैं, जो आज भी दुनिया से छिपे हुए हैं। वहीं, उनसे जुड़ी कुछ ऐसी बाते हैं, जो आज भी धरती के कुछ स्थानों पर मौजूद हैं और इस बात को दर्शाते हैं कि श्री कृष्ण की जिन लीलाओं का उल्लेख शास्त्रों में मिलता है, धर्म ग्रंथों में मिलता है वह पूर्णतः सत्य है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों भगवान श्री कृष्ण को उनकी बांसुरी बहुत प्रिय है। 

श्री कृष्ण को किसने दी बांसुरी?

significance of flute for krishna ji

पौराणिक कथाओं के अनुसार, द्वापर युग में भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण के रूप में अपना आठवां अवतार लिया था। भगवान श्रीकृष्ण को देखने के लिए सभी देवी-देवता धरती पर आए थे और इस दौरान भगवान शिव, श्रीकृष्ण को उपहार में कुछ देने के लिए मंथन करने लगे। तब भगवान शिव ने ऋषि दधीचि की महाशक्तिशाली हड्डी को घिसकर बांसुरी का निर्माण किया और फिर वह बांसुरी देने के लिए गोकुल पहुंचे। भगवान शिव ने उस बांसुरी को श्रीकृष्ण को भेंट किया और इस प्रकार से उन्हें यह बांसुरी मिल गई। 

इसे भी पढ़ें-  ये हैं श्री कृष्ण के वो 5 जिंदा सबूत जिन्हें वैज्ञानिकों ने भी स्वीकारा

बिना बांसुरी के अधूरे हैं श्रीकृष्ण

भगवान श्रीकृष्ण विष्णु के आठवें अवतार हैं। हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, बिना बांसुरी के श्रीकृष्ण को अधूरा माना जाता है। भगवान श्रीकृष्ण की बांसुरी बहुत शुभ मानी जाती है।  श्रीकृष्ण की बांसुरी को घर पर सही जगह रखने से परिवार में सुख-समृद्धि का संचार होता है। 

क्यों तोड़ दी थी श्रीकृष्ण ने बांसुरी?

हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, राधा से आखिरी मिलन पर श्रीकृष्ण ने राधा से कुछ मांगने के लिए कहा। तब राधा ने उनसे आखिरी बार बांसुरी बजाने की इच्छा जताई थी। श्रीकृष्ण की बांसुरी की सुरीली धुन सुनते-सुनते ही राधा ने अपना शरीर त्याग दिया। श्रीकृष्ण, राधा के आध्यात्मिक रूप में विलीन होने तक बांसुरी बजाते रहें, पर श्रीकृष्ण राधा का वियोग सह नहीं पाए और उन्होंने प्रेम के प्रतीक बांसुरी को तोड़कर फेंक दिया था। 

इसे भी पढ़ें- जब अपने भक्त का कटा सिर हाथ में लिए बैठे रहे थे श्री कृष्ण

आपको भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी यह जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

Image Credit- freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।