Why We Should Not Offer Tulsi To Lord Ganesha: गणेश जी पर क्यों नहीं चढ़ती है 'तुलसी की पत्ती', जानें रोचक कथा

तुलसी का पौधा हिन्दू धर्म में पवित्र माना जाता है, लेकिन भगवान गणेश को तुलसी क्यों नहीं चढ़ाई जाती? जानिए इसके पीछे की रोचक पौराणिक कथा और धार्मिक मान्यता।
tulsi leaf in hinduism
tulsi leaf in hinduism

अधिकतर लोग भगवान को प्रसन्न करने के लिए हर देवी-देवता को तुलसी की पत्ती चढ़ा देते हैं। लेकिन यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि कुछ देवताओं को तुलसी की पत्ती अर्पित नहीं करनी चाहिए। खासकर भगवान गणेश और उनके पूरे परिवार को तुलसी नहीं चढ़ाई जाती है। इसमें भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान कार्तिकेय भी शामिल हैं।

अब सवाल उठता है कि आखिर ऐसा क्यों? उज्जैन के प्रसिद्ध पंडित और ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा जी के अनुसार, तुलसी की पत्ती भगवान गणेश और उनके परिवार को अर्पित करना शास्त्रों में वर्जित माना गया है। इसके पीछे एक पौराणिक कथा भी है।

कथा के अनुसार, तुलसी देवी ने एक बार भगवान गणेश से विवाह का प्रस्ताव रखा था, जिसे गणेश जी ने विनम्रता से अस्वीकार कर दिया। इससे नाराज होकर तुलसी ने उन्हें श्राप दे दिया कि उनका विवाह नहीं होगा। इसके जवाब में गणेश जी ने भी तुलसी को श्राप दिया कि वह किसी देवता को प्रिय नहीं होंगी। हालांकि बाद में भगवान विष्णु ने तुलसी को आशीर्वाद दिया और तब से तुलसी उन्हें प्रिय मानी जाती हैं।

ऐसा क्यों है, इसके पीछे की कथा भी पंडित जी ने हमें सुनाई, जो आप भी जान लीजिए-

devi  tulsi interesting  story

क्या है कथा?

यह देवी तुलसी के पूर्व जन्म की कथा है, जब उनका जन्म वृंदा के रूप में हुआ था। वृंदा की शादी जालंधर नाम के एक राक्षस से हुई थी। हालांकि, वृंदा स्वभाव से बहुत ही अच्छी थी और पतिव्रता भी थी। वृंदा के धार्मिक होने की वजह से सभी देवी-देवता उसे पसंद करते थे। पंडित जी आगे की कथा बताते हैं और कहते हैं, 'वृंदा को यह वरदान मिला था कि जब तक वह पतिव्रता रहेगी उसके राक्षस पति को कोई भी हानि नहीं पहुंचा पाएगा। इस बात का फायदा उठा कर जालंधर तीनों लोक में त्राहि-त्राहि मचा रहा था। कोई भी देवी या देवता उसका वध नहीं कर पा रहा था क्योंकि वृंदा अपने पति से बहुत अधिक प्रेम करती थी और पति के अलावा किसी और के बारे में नहीं सोचती थी।'

जब जालंधर के पाप और शक्तियां इतनी बढ़ गई कि उसके जीवित रहने पर देवी-देवताओं को खतरा महसूस होने लगा, तब मानव जाति की रक्षा के लिए भगवान शिव और जगतपिता नारायण ने एक षड्यंत्र रचा। पंडित जी बताते हैं, 'एक दिन भगवान विष्णु जालंधर का रूप धारण कर वृंदा के पास पहुंच गए। वृंदा भगवान विष्णु को ही अपना पति समझ बैठी, जिससे उसका पतिव्रता धर्म भंग हो गया। ऐसा होते ही भगवान शिव ने जालंधर का वध कर दिया।'

इसे जरूर पढ़ें:Expert Tips: तुलसी के पत्‍तों को तोड़ने से पहले इन 6 बातों का रखें ख्‍याल

devi  tulsi interesting  story shiv

जब यह बात वृंदा को पता चली तो उसने आत्मदाह कर लिया। वृंदा की राख से एक पौधे का जन्म हुआ, जिसे तुलसी कहा गया। जाते-जाते वृंदा ने भगवान विष्णु को पाषाण (पत्थर) बनने का श्राप दिया। मगर देवी लक्ष्मी (मां लक्ष्‍मी को ऐसे करें प्रसन्‍न) के आग्रह पर वृंदा ने अपना श्राप वापिस ले लिया। इस पर भगवान विष्णु ने पत्थर के रूप (शालिग्राम) में तुलसी से विवाह किया और यह प्रण लिया कि तुलसी के बिना वह अन्न-जल नहीं ग्रहण करेंगे तब से तुलसी सभी देवी-देवताओं की प्रिय हो गई और इसे शुभ माना जाने लगा। लेकिन एक श्राप वृंदा ने पूरे शिव परिवार को भी दिया कि तुलसी का उसे कभी कोई संबंध नहीं होगा।

यही कारण है कि पूरे शिव परिवार पर तुलसी की पत्ती को अर्पित नहीं किया जाता है।

इसे भी पढ़ें-गणेश चतुर्थी पर इन विशेज के साथ दें अपनों को शुभकामनाएं

इन बातों का भी रखें ध्‍यान

  • गणेश जी को हमेशा पीले रंग का जनेऊ ही अर्पित करें। बाजार में आपको सफेद जनेऊ ही मिलेगा इसे आप हल्दी से पीले रंग का कर सकते हैं।
  • गणेश जी को पीली चीजें अति प्रिय हैं। इसलिए आप उन्हें लाल की जगह पीला चंदन ही अर्पित करें।

भगवान गणेश से जुड़ी यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो, तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह धर्म से जुड़े और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए देखती रहें हरजिंदगी।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • गणेश जी ने तुलसी को श्राप क्यों दिया?

    कथा के अनुसार देवी तुलसी ने गणेश जी पर मोहित हो कर उन्‍हें विवाह प्रस्‍ताव दिया था। यह प्रस्‍ताव गणेश जी ने ठुकरा दिया था। तब क्रोधित होकर देवी तुलसी ने गणेश जी को श्राप दिया कि उनके दो विवाह होंगे। वहीं गणेश जी ने पलटकर उन्‍हें श्राप दिया कि उनका विवाह किसी असुर से होगा। 
  • तुलसी के अलावा गणेश जी को क्या नहीं चढ़ाना चाहिए?

    केतकी का फूल, टूटे हुए चावल, चंद्रमा से जुड़ी कोई भी सफेद वस्तु आदि गणेश जी को नहीं चढ़ाने चाहिए।