Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:15 PM IST

Expert Tips: देवी लक्ष्‍मी की कृपा चाहती हैं तो सही दिशा में रखें तुलसी का पौधा

अगर आप वास्तु शास्त्र में विश्वास रखती हैं तो आपको घर में तुलसी का पौधा सही दिशा में लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर में देवी लक्ष्मी का वास सदा बना रहेगा। 
Updated:- 2021-07-23, 18:58 IST
image

हिंदुओं में तुलसी के पौधे को बहुत महत्व दिया गया है। तुलसी को हिंदुओं में देवतुल्य माना गया है। ऐसी मान्यता है कि तुलसी के पौधे में लक्ष्मी जी वास करती हैं और इसी लिए इसे विष्णुप्रिय भी कहा जाता है। तुलसी के पौधे का जितना धार्मिक महत्व है उतना ही मैडिकल के क्षेत्र में इसे महत्वपूर्ण माना गया है। तुलसी का पौधा सेहत के लिहाज से भी बहुत अच्छा है।

घर में यदि आप तुलसी का पौधा लगाती हैं तो घर के आसपास के वातावरण को अच्छा बना कर रखता है और यदि आप रोजाना तुलसी का सेवन करती हैं तो इससे आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है। मगर, बहुत जरूरी है कि आप घर में तुलसी के पौधे को सही दिशा में रखें।

इस बारे में वास्तु एक्सपर्ट डॉक्टर पुनीत चावला ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया है, ‘तुलसी के पौधो से लोगों की धार्मिक आस्थाएं तो जुड़ी ही हैं साथ ही तुलसी का पौधा सेहत और वास्तु के नजरिए से भी बहुत लाभदायक है। कई लोग अपने घर में तुलसी के पौधे को कहीं पर भी लगा देते हैं। मगर, ऐसा करने से आपको लाभी की जगह नुक्सान भी हो सकता है। अगर आप वास्तु पर विश्वास रखते हैं तो आपको वास्तु को ध्यान में रखते हुए ही तुलसी का पौधा लगाना चाहिए।’

तो चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं कि घर में तुलसी के पौधे को किसी दशा में लगाएं और कैसे लगाएं। 

इसे जरूर पढ़े: मन की शांति और धन प्राप्ती के लिए लौंग से करें ये उपाय

tulsi plant in west direction

  • आपको अपने घर में तुलसी का पौधा ईस्ट दिशा में ही लगाना चाहिए। अगर आपके घर के ईस्ट डायरेक्शन में कोई भी स्थान ऐसा नहीं है जहां पर तुलसी का पौधा लगाया जा सके तो आप नॉर्थ दिशा में भी तुलसी का पौधा लगा सकती हैं। आप इन दोनों ही दिशा में से जिस दिशा में भी तुलसी का पौधा लगा रही हैं ध्यान रखें कि वहां भरपूर सनलाइट आती हो। इस बात का भी ध्यान रखें कि तुलसी के पौधे को सीधी धूप में न रखें। गरमी हो या सर्दी आपको नेट से तुलसी के पौधे को ढक कर रखना चाहिए

when to bring tulsi at home

  • बहुत सारे लोग तुलसी के पौधे को घर के आंगन में सेंटर में रख देते हैं मगर, यह सही स्थान नहीं है तुलसी के पौधे रखने का वहीं। तुलसी के पौधे को हमेशा घर के किसी कोने में रखना चाहिए। आपको बता दें कि अगर आप नॉर्थ दिशा में तुलसी का पौधा रखती हैं तो आपके घर में नॉर्थ पोल एनर्जी आती है और अगर आप ईस्ट दिशा में तुलसी का पौधा रखी हैं तो आपके घर में सोलर एनर्जी आती है। 

 

  • अगर आप तुलसी के एक से ज्यादा पौधे लगा रही हैं तो ध्यान रखें कि आपको 3, 5, 7 ऑड संख्या में इन पौधों को लगाना है। हिंदू धर्म में ईवन से ज्यादा ऑड संख्याओं को ज्यादा शुभ माना जाता है। इसलिए जब भी आप घर में तुलसी का पौधा लगाती हैं तो आपको हमेशा 3 या 5 या किसी और विषम संख्या में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। 

इसे जरूर पढ़े:  इन 11 वास्तु टिप्स के हिसाब से होगा बेडरूम तो घर में होगा सब कुछ शुभ

 

which tulsi is best for home as per vastu

  • आप जहां भी तुलसी का पौधा लगा रही हैं उस स्थान को साफ रखें। ध्यान रखें कि तुलसी का पौधा जहां भी आप रखती हैं वहां पर आप भूल से भी झाड़ू या डस्टबीन न रखें। तुलसी को देवतुल्य माना गया है। वास्तु के लिहास से भी तुलसी को बहुत ही शुभ पौधा माना गया है। अगर आप तुलसी के पौधे को साफ रखती हैं तो आपके घर में देवी लक्ष्मी का सदा वास रहता है और पीढि़यों तरक देवी लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहती हैं। 

 

  • आपको हर 15 दिन में 1 बाद तुलसी के पौधे की सफाई भी करनी चाहिए। आपको इनमें कीटनाशक पोषक तत्व और मिट्टी को उपर नीचे करते रहना चाहिए। ऐसा करने से आपका तुलसी का पौधा हमेशा स्वस्थ्य रहता है। इस बात का भी ध्यान रखें कि अगर आपके घर में 2 से अधिक लोग रहते हैं तो सभी एक ही दिन में तुलसी में जल न डालें। ज्यादा पानी से तुलसी की जड़ें खराब हो जाती हैं। 

 यह आर्टिकल आपको अच्‍छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें साथ ही इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।