Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:27 PM IST

हर शुक्रवार अपनाएं ये 10 उपाय, मां लक्ष्‍मी को घर बुलाएं

हर शुक्रवार अगर आप घर पर माता लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न करने के लिए ये 10 उपाय अपनाएंगी तो आपको इससे धन और वैभव की प्राप्‍ती होगी।
Updated:- 2019-07-19, 11:26 IST
image

आर्थिक संकट से मुक्ति, रुके हुए पैसे को वापिस प्राप्‍त करना और धन कमाने के अच्‍छे अवसर मिलना। हर कोई चाहता है कि उनके जीवन में यह तीनों सुख हों। मगर, इसके लिए परिश्रम के साथ-साथ आपको देवी लक्ष्‍मी की अराधना भी करनी होगी। यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में धन और वैभव की कभी कमी न हो तो आपको माता लक्ष्‍मी की हर शुक्रवार विशेष पूजा करनी चाहिए। ज्‍योतिषाचार्य पण्डित दयानन्द शास्त्री  के मुताबिक यदि आप हर शुक्रवार देवी लक्ष्‍मी की उचित विधि से पूजा करते हैं तो आपको बहुत लाभ मिलेगा। वह कहते हैं, ‘लक्ष्‍मी का वास हर घर में होता है। माता लक्ष्‍मी घर की स्त्रियों में लज्‍जा, क्षमा, शील, स्‍नेह और ममता के रूप में विराजमान रहती हैं। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्‍मी के लिए विशेष होता है। इस दिन अगर माता लक्ष्‍मी को खुश करने के लिए कुछ आसान उपाय करें तो इससे आपको फायदा हो सकता है।’ यह 11 उपाय क्‍या हैं आइए ज्‍योतिषाचार्य पण्डित दयानन्द शास्त्री से जानते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें:7 ऐसे लक्ष्मी गणेश मंदिर जहां जाकर पूजा करने से आपको मिलेगा धन

lakshmi devi pooja

  • जब आप शुक्रवार के दिन ऑफिस जा रही हों तो उससे पहले आपको माता लक्ष्‍मी को खुश करने के लिए इस मंत्र

    ‘ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं क्रीं क्लीं श्रीं महालक्ष्मी मम गृह धनं पूरय पूरय चिन्तायै दूरय दूरय स्वाहा’

    का जाप करना होगा। ऐसा करने से आपको ऑफिस के कार्यों में लाभ पहुंचेगा और आप अपने बॉस के मनमुताबिक कार्य कर पाएंगी। 
  • हर शुक्रवार के दिन आपको सुबह सूर्य उदय से पहले उठना है और स्‍नान करके सफेद कपड़े पहन कर माता लक्ष्‍मी को नमन करना है। ऐसा करते वक्‍त आपको माता लक्ष्‍मी के चित्र के आगे खड़ा होना चाहिए और श्री सूक्‍त का पाठ करना चाहिए। माता लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न करना बेहद आसान है। केवल आपको माता लक्ष्‍मी की पूजा के दौरान कुछ बातों का ध्‍यान रखना जरूरी है। 
  • अगर आप शुक्रवार के दिन सफेद रंग की वस्‍तुओं और खाने पीने वाली चीजों को गरीबों को दान करते हैं तो माता लक्ष्‍मी इससे भी प्रसन्‍न हो जाती हैं। शुक्रवार के दिन ऐसा करना शुभ माना जाता है। इसलिए अगर आप देवी लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न करना चाहती हैं तो आपको जितना हो सके गरीबों को दान करना चाहिए। 
  • शुक्रवार को आपको देवी लक्ष्‍मी को 11 कौडि़यां या फिर क्‍या सिक्‍के अपनी क्षमता के अनुसार चढ़ाने चाहिए। अगले दिन आपको उन पैसों को लाल कपड़े में बांध कर तिजोरी में रख देना चाहिए इससे आपके धन में वृद्धि होती है। ऐसा आपको हर शुक्रवार करना चाहिए। यदि आप आर्थिक संकट से जूझ रही हैं तो आपको यह उपाय जरूर करना चाहिए। 

इसे जरूर पढ़ें: ऑफिस कलीग को भरपेट कराएंगी भोजन तो लक्ष्‍मी जी करेंगी धन की बारिश

 

how to perform lakshmi kubera pooja at home

  • देवी लक्ष्‍मी के पूजन के बाद आपको उनके प्रिय मालपूए और गुलाबजामुन का भोग लगाना चाहिए। गुलाबजामुन को घर में बनाने की आसान विधि है। इसी तरह आप घर पर ही मालपुए बनाने की आसान विधि को अपना सकती हैं। घर बने प्रसाद से देवी अधिक प्रसन्‍न होती हैं। 
  • शुक्रवार के दिन अगर आप भगवान विष्‍णु के प्रिय दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर रखती हैं तो मां लक्ष्‍मी को इससे बहुत ज्‍यादा प्रसन्‍नता होती है। वैसे पूजा के दौरान शंख का इस्‍तेमाल करने के कई फायदे हैं। 
  • आपको शुक्रवार के दिन श्रीयंत्र को गाय के दूध से स्‍नान करान चाहिए। इस दूध का छिड़काव आपको पूरे घर में करना चाहिए। यदि आप देवी लक्ष्‍मी के श्री यंत्र की पूजा करती हैं तो इससे भी आपको कई लाभ मिलेंगे। खासतौर पर इससे आपको धन लाभ मिलेगा। 
  • आपको शुक्रवार के दिन माता लक्ष्‍मी का पाठ करके हल्‍दी, सिंदूर और धूप से माता लक्ष्‍मी की पूजा करनी चाहिए और उनको चांदी के सिक्‍के चढ़ाने चाहिए। यदि आप चांदी का चढ़ा सकें तो आप साधारण सिक्‍के का इस्‍तेमाल भी कर सकती हैं। देवी केवल आपकी श्रद्धा देखती हैं। इन सिक्‍कों को आपको लाल रंग के कपड़े में बांध कर तिजोरी में रख देना चाहिए। 

 

  • अगर आप शुक्रवार के दिन एक मुट्ठी चावल को बहते हुए पानी या किसी पवित्र नदी में देवी लक्ष्‍मी का स्‍मरण करते हुए बहा देते हैं तो आपको इससे धन की प्राप्‍ती होती है। 
  • अगर आप घर पर हल्‍दी और चावल पीसकर उसके घोल से घर के मुख्‍य द्वारा पर ‘श्री’ लिखेंगी तो इससे भी देवी लक्ष्‍मी प्रसनन हो जाएंगी और आपके घर में प्रवेश करेंगी। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।