herzindagi
reuse JUICE BOX pouch

10 रुपये की कोल्ड ड्रिंक का पाउच आएगा बहुत काम, फेंकने की बजाय इस तरह करें यूज

आप इन जूस के पाउच का प्रयोग घर में कई काम में कर सकते हैं। आप चाहें, तो इसका प्रयोग किचन में या घर को सजाने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।   
Editorial
Updated:- 2024-05-02, 20:44 IST

10 रुपये में मिलने वाली कोल्ड्रिंक आप भी जरूर पीते होंगे। बच्चों को तो यह बहुत पसंद होती है। कई लोग इसका पूरा डिब्बा मंगा कर फ्रिज में रख लेते हैं। लेकिन क्या आप कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद इसका पाउच फेंक देते हैं। अगर हां, तो इस आर्टिकल पढ़ने के बाद ऐसा नहीं करेंगे।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे, जिससे आप केवल कोल्डड्रिंक ही नहीं, इसके पाउच का भी इस्तेमाल करने लगेंगे। बच्चों के लिए आप इससे कई चीजें बना सकते हैं। स्कूल एक्टिविटी के साथ-साथ यह आपके घर को सजाने में भी काम आएगी। 

छोटा गिफ्ट बॉक्स बनाएं

gift box

  • इन टिप्स की मदद से आप जान पाएंगे कि आप घर की खराब चीजों को कैसे यूज कर सकते हैं।
  • घर को सजाने के लिए जरूरी नहीं है कि आपको हमेशा बाहर से ही चीजें खरीदनी पड़े। आप घर में पड़ी खराब चीजों से भी अपने घर को सजा सकते हैं। 
  • जूस के पाउच काफी मजबूत होते हैं, यह आसानी से फटता नहीं है, इसलिए इससे एक मजबूत गिफ्ट बॉक्स बनाया जा सकता है। 
  • इसके लिए सबसे पहले आपको 10 रुपये जूस के डिब्बे का आगे वाला हिस्सा कैंची की मदद से काटना है। 
  • इसे अच्छे से पानी से धो लें। 
  • इसके बाद आप इसे घर में पड़े किसी खराब पेपर या गिफ्ट रैपर से कवर कर दें। 
  • डिब्बे के चारों तरफ पेपर लगाने के बाद आप इसमें आप आगे वाले हिस्से पर एक ऐसी पॉलीथीन लगाएं, जिसमें से चीजें नजर आती हो। 
  • आप इसे डिब्बे के साइज का काट लें और इसे आगे की तरफ चिपका दें। 
  • अब आप इसमें छोटा टेडी बियर रखें और इसे ऊपर से बंध कर दें। 
  • आप इसमें कपड़े वाला छोटा फूल लगा सकते हैं। 
  • इसके लिए आप चाहें, तो घर में पड़ी खराब बच्चों की कल्पि का भी यूज कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- Reuse Paint Container: पेंट के छोटे खाली डिब्बों को फेंके नहीं, ऐसे करें फिर से इस्तेमाल

 

 

बच्चों के लिए स्टोरेज बॉक्स बनाएं

ideas

image credit- YOUZARSIF'S IDEAS

बच्चों को अपनी चीजें अलग-अलग डिब्बे में रखना पसंद होता है। इसलिए वह कई बार घर में किचन के डिब्बों का यूज करने लग जाते हैं। लेकिन आप उनके लिए छोटा प्यारा स्टोरेज बॉक्स बना सकते हैं। इसे देखने के बाद वह बेहद खुश हो जाएंगे। 

यह विडियो भी देखें

  • आप उनके लिए पेंसिल और रबड़ रखने के लिए बॉक्स बना सकते हैं। 
  • इसके अलावा बच्चे इसमें रंग बिरंगी गोलियां रख सकते हैं। 
  • आप चाहें, तो इन डिब्बों को सजाकर इसका जूलरी बॉक्स भी बना सकते हैं। 
  • इसे अच्छे धो कर इसे रंग बिरंगे पेपर से सजाकर आप इसमें अपने कान के झुमके जैसी चीजें रख सकते हैं। 
  • इसी तरह आप खाली कैन से बनाएं सजाने की चीजें बना सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- Reuse Tips: खराब हो गए प्लास्टिक के गमलों को फेंके नहीं , ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल

टेबल और अलमारी सजाएं

  • अगर आपके कमरे में एक बड़ा टेबल है, तो आप ढेर सारे जूस के छोटे डिब्बों से इसे सजा सकते हैं। 
  • आप इन डिब्बों को रंग-बिरंगे पेपर से या रंग-बिरंगे कपड़ों से कवर कर सकते हैं। 
  • इसमें आप छोट- छोटे टेडी बियर रखकर इसे टेबल या अलमारी में सजा सकते हैं। 
  • आप चाहें, तो इन डिब्बों पर कवर करने वाले पेपर पर कार्टून की ड्राइंग कर सकते हैं।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-Seemagic in kitchen & lots more, Ventuno Art, Full Of Hacks, Craftube_youtube

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।