Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:38 PM IST

DIY Can Reuse:कोल्ड ड्रिंक के खाली कैन को फेंकने की बजाय ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल, जानें तरीका

जब भी हम कोल्ड ड्रिंक की केन खरीदते हैं तो उन्हें पीने के बाद फेंक देते हैं। लेकिन इस बार ऐसा न करें आप चाहे तो इसका इस्तेमाल करके घर के डेकोरेशन की चीजें तैयार कर सकती हैं।
Updated:- 2023-08-31, 12:24 IST
image

Can Reuse: कई बार ऐसा होता है कि हम जब भी पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक केन खरीदते हैं तो उसे खत्म करके फेंक देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हमे लगता है कि वो दोबारा इस्तेमाल में नहीं आएगी। लेकिन ऐसा नहीं है आप चाहे तो इसका इस्तेमाल घर के डेकोरेशन आइटम को बनाने के लिए कर सकती हैं। इससे आप अलग-अलग तरह की चीजें तैयार करके घर को सुंदर बना सकती हैं। इसके लिए हम आपको कुछ तरीके बताएंगे। जिन्हें ट्राई करके आप इससे डिफरेंट चीजें रेडी कर पाएंगी।

कोल्ड ड्रिंक केन से बनाएं प्लांट होल्डर (How To Make Planters From Cold Drink)

Cold Drink Planter can

अगर आपको प्लांट का काफी शौक है और आप इंडोर प्लांट लगाने के लिए छोटे गमले सर्च कर रही हैं तो अब आपको ऐसा कुछ भी करने की जरूरत नहीं है। आप घर पर रखी बेकार कोल्ड ड्रिंक केन का इस्तेमाल करके प्लांट होल्डर बना सकती हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले आपको केन अच्छे से साफ करनी होगी। 
  • फिर इसके नीचे की तरफ छोटा होल करना होगा।
  • अब इस पूरे में पेंट करना है।
  • इसके बाद इसमें मिट्टी डालें और नए प्लांट को इसमें लगाएं।
  • आप चाहे तो इसमें रस्सी लगाकर इसे हेंगिंग प्लांट होल्डर भी बना सकती हैं।

पेन स्टैंड बनाएं (Pen Stand From Cold Drink can)

Pen Stand

कई सारे लोग होते हैं जिन्हें अपनी टेबल पर पेन स्टैंड (टायर को करें रीयूज) रखना अच्छा लगता है। अगर आपको भी पसंद है ऐसी कुछ चीजें तो कोल्ड ड्रिंक की केन से इन्हें ट्राई कर सकती हैं और आसानी से घर पर रेडी कर सकती हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले केन को ऊपर से कट करें और इसके साइड एरिया को किसी हार्ड चीज से कवर करें।
  • अब इस पूरी केन में पेंट करें।
  • आप चाहे तो वॉल पेपर का इस्तेमाल करके भी इसे न्यू लुक दे सकते हैं। 
  • फिर इसमें छोटे-छोटे डिजाइन क्रिएट करें। 
  • इसके बाद आप इसमें पेन रखें और अपनी टेबल को अच्छे से डेकोरेट करें।
  • इस तरीके रेडी हो जाएगा आपका पेन स्टेंड।

इसे भी पढ़ें: पुराने टायर को फेंकने की जगह करें बच्चों के लिए इस्तेमाल

HZ Tips: आप चाहे तो इसमें क्ले की मदद से अलग-अलग डिजाइन भी क्रिएट कर सकती हैं।

इस तरीके से आप घर पर रखी बेकार केन को रीयूज करके अलग-अलग तरीके के डेकोर आइटम बना सकती हैं। अपने घर और ऑफिस टेबल (पुराने बैग को करें रीयूज) को डिजाइन कर सकती हैं। इनको बनाने में आपके पैसे भी कम लगेंगे और आपको कुछ क्रिएटिव करने का मौका मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: पुराने पड़े कप को इन तरीकों से करें रियूज

 

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें और हरजिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।