Vastu Upay 10 October: हर काम में आ रही है रुकावट? तो घर के इन कोनों में रखें नमक की पोटली; वास्तु एक्सपर्ट से जानें फायदे

हर कोई चाहता है कि उसे कामों में सफलता मिले, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हम काम तो अच्छा करते हैं। इसलिए बावजूद भी हमें उसमें सफलता नहीं मिलती है। इसका कारण हो सकता है हमारे घर की नकारात्मक ऊर्जा, जिसकी वजह से हमारे कामों में अड़चन नजर आती हैं। ऐसे में आप घर पर एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल के बताए गए चीजों को ध्यान में रखकर सही दिशा में नमक की पोटली को रखें। नमक की पोटली से आपके आसपास की सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाएगी। साथ ही आपके रुके हुए कार्य भी होते नजर आएंगे।
वास्तु दोष को दूर करने के लिए पोटली कैसे बनाएं?
- इसके लिए आपको एक साफ लाल कपड़ा लेना है।
- उसमें सेंधा नमक या सादा समुद्री नमक रखें।
- पोटली को अच्छे से बांध लें ताकि नमक बाहर न गिरे।
- इसके बाद वास्तु एक्सपर्ट के बताए गए सही कोने में इन्हें रखें।
- इसे हर 15 दिन या महीने में बदल दें, क्योंकि नमक नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है।
घर के मुख्य द्वार पर टांगे नमक की पोटली
घर का मुख्य द्वार ऊर्जा का प्रवेश माना जाता है। यहां से अलग-अलग तरह के लोगों का घर में आना जाना लगा रहता है। ऐसे में हमें नहीं पता चलता है कि कौन सा व्यक्ति किस किस मंशा से घर में आ रहा है। ऐसे में आप घर के मुख्य द्वार पर नमक की एक पोटली को टांग दें। इस पोटली को टांगने से घर में आने वाली नकारात्मक ऊर्जा रुक जाएगी। साथ ही आपके घर में किसी तरह की परेशानियां नहीं आएंगी।
घर के ड्रॉइंग रूम में रखें नमक की पोटली
घर का ड्रॉइंग रूम बहुत अहम होता है। घर में आने वाले लोग इस कमरे में सबसे पहले जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि इस कमरे की ऊर्जा पॉजिटिव बनी रहे। साथ ही रिश्तों में मिठास बनी रहे। ऐसे में आप ड्रॉइंग रूम के दक्षिण-पश्चिम कोने में नमक की पोटली को रखें और इसे हर 15 मिनट में बदलते रहें। इससे आपके घर का माहौल अच्छा बना रहेगा।

इसे भी पढ़ें: घर की सुख-शांति छीन रहे हैं ये 4 लक्षण? पितृ दोष हो सकता है कारण...एक क्लिक में जानें उपाय
घर की रसोई में रखें नमक की पोटली
हमारे लिए रसोई घर सबसे अहम होता है। यह स्थान स्वास्थ्य और समृद्धि से जुड़ा होता है। यहां नमक की पोटली रखने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। इसलिए आप उत्तर-पूर्व दिशा में नमक की एक पोटली। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें: तुलसी का पौधा घर पर रखती हैं तो गांठ बांध लें ये 5 बातें, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी
घर के इन जगहों पर सही दिशा में नमक की पोटली रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही आपके रुके हुए कार्य भी पूरे होते हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।