अक्सर लोगों को देखा जाता है कि वह छोटे पेंट के डिब्बों को फेंक देते हैं। कुछ लोग बड़े पेंट के डिब्बों का फिर भी इस्तेमाल कर लेते हैं, लेकिन उन्हें ऐसा लगता है कि छोटे पेंट के डिब्बों किसी काम के नहीं।
अगर आप भी पेंट के छोटे डिब्बों को फेंक देते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम का है। इस आर्टिकल के जरिए आप पेंट के डिब्बों का प्रयोग घरों को सजाने में कर सकते हैं।
आज आपको ही अहसास हो जाएगा कि पेंट के छोटे खाली डिब्बे कितना ज्यादा काम के होते हैं।
ऑफिस सजाने की अलमारियों को सजाने के लिए आपको स्पेशल चीजें खरीदने की क्या जरूरत है। जब आप बेकार पड़ी चीजों से ही अपना ऑफिस डेकोरेट कर सकते हैं।
पेंट के छोटे डिब्बे इसमें काम आएंगे। इसके लिए आपको पेंट के डिब्बों को अच्छे से साफ कर लेना है, फिर इसपर सिल्वर या जो भी कलर आपको पसंद है, उस कलर का पेंट कर देना है।
फिर इस तरह आप सामान रखने के लिए पेंट के छोटे डिब्बों का इस्तेमाल कर पाएंगे। यह ऑफिस सजाने के लिए सबसे अच्छा तरीका है। इससे आपका ऑफिस काफी क्लासी लगेगा।
इस तरह से आप अपने घर को भी डेकोरेट कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Reuse Tips: खराब हो गए प्लास्टिक के गमलों को फेंके नहीं , ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल
आप पेंट के खाली डिब्बों को पेन पेंसिल सजाने के लिए भी प्रयोग कर सकते हैं। पेंट के डिब्बे अलग-अलग आकार के होते हैं, इसे बनाने के लिए आप छोटे और बड़े दोनों आकार के पेंट के डिब्बे का उपयोग कर सकते हैं।
यह विडियो भी देखें
इसके लिए आपको एक बड़े पेंट कैन पर के डिब्बे में होल करना है, उसके बाद सभी छोटे पेंट में होल करके इसे बड़े डिब्बों में बांध दें। इसमें आप विभिन्न प्रकार की चीजों को रख सकते हैं। (टूटे हुए कप को ऐसे करें रियूज)
ध्यान रखें कि इसे बनाने से पहले आपको पेंट के डिब्बों को अच्छे से साफ करके उसपर सुंदर पेपर कवर लगा लें। आप इसपर मार्केट में मिलने वाले वॉलपेपर को छोटे साइज में काटकर भी बना सकते हैं।
आप इसमें फूलों को सजा सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको ध्यान रखना है कि आपको पेंट के डिब्बों पर कवर लगाना होगा। आप स्टीकर भी लगा सकते हैं। इससे भी पेंट का डिब्बा काफी सुंदर लगता है।
इसे भी पढ़ें- Reuse Ideas: यूज किए हुए टिशू पेपर को फेंकने के बजाए ऐसे करें Reuse, बना सकती हैं ये सुंदर चीजें
पेंट के खाली डिब्बों का प्रयोग गमले के तौर पर भी किया जा सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि टांगने के लिए इसमें हैंगर भी है। आप इसे अच्छे से डेकोरेट करके इसमें छोटो-छोटे सजावटी फूल लगा सकते हैं।
आप इसे लैंप की तरह भी प्रयोग कर सकते हैं। यह करना काफी आसान है। आप इसमें छोट-छोट होल करें और फिर उसमें बल्ब लगाएं। मार्केट में ऐसे बल्ब आपको आसानी से मिल जाएंगे, वायर और विदाउट वायर भी मिलते हैं। इससे आपके कमरे का लुक काफी क्लासी लगेगा।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik, INSTA
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।