लोग अक्सर अपने घरों की बालकनी या अपने गार्डन को सजाने के लिए डिजाइनर प्लास्टिक के गमलों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन जैसे-जैसे समय बढ़ता है, तो यही प्लास्टिक के गमले फूट जाते हैं या खराब हो जाते हैं। ऐसा होने पर लोग इन प्लास्टिक के गमलों को फेंक देते हैं।
लेकिन अब आपको इन्हें फेंकने की जरूरत नहीं है। आज के इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि आप कैसे प्लास्टिक के खराब हुए गमलों को फिर से प्रयोग में ला सकते हैं।
अगर आपके पास प्लास्टिक का गमला है, जो पुराना हो गया है, तो आप उससे मिट्टी छानने के लिए प्रयोग कर सकते हैं। अक्सर लोगों को मिट्टी छानने में अलग से छलनी का इस्तेमाल करना पड़ता है।
लेकिन आप इन प्लास्टिक के गमलों का प्रयोग करके मिट्टी को छान सकते हैं। इसके लिए आपको इन प्लास्टिक के गमलों में किसी नुकीली वस्तु की मदद से छेद करना है। (टूटे हुए कप को ऐसे करें रियूज)
इसे भी पढ़ें- छोटे और खराब हो गए हैं कपड़े? जानें रियूज करने के टिप्स
अगर आपके घर में पौधे हैं, तो आप जानते ही होंगे कि कई बार तेज धूप की वजह से पौधे सूख कर मुरझा जाते हैं। ऐसी स्थिति में लोग गमलों की जगह बार-बार बदलते रहते हैं, जिसमें काफी परेशानी होती है।
अगर आपके साथ भी ऐसा है तो आप इन खराब प्लास्टिक के गमलों का प्रयोग दूसरे पौधों को बचाने के लिए कर सकते हैं। अब इन प्लास्टिक के गमलों में छोटे-छोटे छेग कर दें, फिर जिन पौधों पर धूम तेज आ लग रही है, उन पर रख दें। (घर को ब्यूटीफुल बनाने के लिए इस तरह करें डेकोरेट)
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें- Reuse Tips: पुरानी और खराब T-Shirts को फेंके नहीं, ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल
अक्सर लोग वेस्ट गमलों को फेंक देते हैं, लेकिन ऐसा करना ठीक नहीं है, कई बार ऐसा होता है कि मिट्टी के गमले टूट जाते हैं और लोगों को समझ नहीं आता कि अब क्या करें।
मिट्टी बिखर जाने से पौधों को नुकसान पहुंचता है, ऐसी स्थिति में जरूरी है कि आपके पास मिट्टी का अच्छा स्टोर हो। इसलिए आप इन गमलों में मिट्टी में डालकर स्टोर के लिए रख सकते हैं।
इसके सिवा आप इन प्लास्टिक के गमलों का प्रयोग मजबूती के लिए भी कर सकते हैं। कई ऐसे पौधे होते हैं, जिनकी जड़ों को मजबूती के लिए एक टाइट बर्तन की जरूरत होती है।
इसलिए आप खराब हो गए प्लास्टिक के गमलों में पौधा लगाकर, उसे फिर से मिट्टी के गमलों में लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपके पौधों को मजबूती मिलती है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।