X-Ray Report Reuse Idea: 20 रुपये में बेकार पड़े एक्स-रे रिपोर्ट से बनाएं चूड़ी बॉक्स, बाजार से नहीं पड़ेगी खरीदने की जरूरत

How to Make Bangles Box With Old X-Ray Report: चोट लगने पर आमतौर पर हम सभी एक्स-रे कराते हैं। डॉक्टर को दिखाने के बाद ये रिपोर्ट हम इसे अलमारी में रख देते हैं ताकि भविष्य में अगर जरूरत पड़े तो आसानी से निकाल सकें। हालांकि कई बार ऐसा होता है कि सालों-साल पुरानी रिपोर्ट बेकार पड़ी रहती है। अब ऐसे में एक दिन उन्हें निकाल कर फेंक देते हैं, लेकिन आपको बता दें कि आप इसकी मदद से अपनी चूड़ियों को रखने के लिए बॉक्स बना सकती हैं। हो सकता है कि आपको यह पढ़ने के बाद थोड़ा अजीब लगे,पर यह सच है। आप इसकी मदद से सुंदर और बाजार सा दिखने वाला बॉक्स बना सकती हैं। इसके लिए आपको केवल 20 रुपये एक्स्ट्रा खर्च करने की जरूरत पड़ेगी। इस आर्टिकल में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि पुराने बेकार पड़े एक्स-रे रिपोर्ट से चूड़ी बॉक्स कैसे बना सकते हैं। नीचे देखें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस-
एक्स-रे रिपोर्ट से बनाएं चूड़ी बॉक्स
- कलरफुल कपड़ा
- ग्लू
- बटन
- पिन
- लैस
- वेल्क्रो
इसे भी पढ़ें- फटी-पुरानी जींस को फेंकने के बजाय, इन 3 तरह से करें इस्तेमाल! सस्ते में हो जाएगा काम
चूड़ी बॉक्स बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक्स-रे रिपोर्ट को नाप कर काट लें। इस साइज आप अपने हिसाब से माप सकती हैं।
- इसके बाद काटे गए हिस्से को कपड़े पर रखकर उसके बराबर से कपड़ा भी काट लें।
- अब दूसरी रंग का कपड़ा लेकर पहले वाले कपड़े के बराबर काट लें।
- दोनों कपड़ों को बराबर करके तर-ऊपर रखकर किनारों की सिलाई करें।
- सिलाई करके कपड़े को सीधा कर इसके अंदर काटा गया एक्स-रे रिपोर्ट को सीधा करके डालें।
- इसके बाद किनारे के हिस्से को लेते हुए सिलाई कर उसे बंद करें।
- अब चेक करें चारों कोने अच्छे से सिले हैं या नहीं।
- इसके बाद दो छोटे आयताकार आकार में कटा हुआ कपड़ा लें।
- अब इस पर चूड़ी रखकर इसे गोल आकार में काट लें।
- इसके बाद ऊपर बताए गए तरीके से दूसरे रंग का कपड़ा लेकर उसे भी बराबर आकार में काटकर सिल लें।
- इसके बाद दोनों के अंदर 1-1 चूड़ी रखकर उसे गोल आकार में सिलें।
- अब 1 गोल आकार वाले कपड़े को लेकर किनारे पर लगाकर सिलें।
- इसी प्रकार दूसरा टुकड़ा लेकर उसे दूसरे किनारे पर लगाकर सिलें।
- इसके बाद आपको चूड़ी बॉक्स के डिजाइन में दिखाई पड़ेगा।
- अब इसमें लॉक बनाने के लिए ऊपर के हिस्से को मोड़कर
- अंदर और बाहर की तरफ वेल्क्रो लगाकर पूरा करें।
इसे भी पढ़ें- बच्चों के बेहद काम आ सकता है मिठाई का खाली डिब्बा, जानें कैसे
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।