Lint Remove: 10 रुपये की इस चीज से हटाएं गर्म कपड़े पर उठे रोएं

Lint Remove DIY: सर्दी का मौसम शुरू होते ही लोग अलमारी में रखे गर्म कपड़े निकाल लेते हैं। इस दौरान हमें पुराने रखे हुए स्वेटर में कई बार रोएं उठे हुए दिख जाते हैं। रोएं आने के बाद उन कपड़ों को पहनने का मन नहीं करता क्योंकि वह हमारे लुक को बेकार कर देते हैं। लेकिन कहीं यह प्रॉब्लम हमारे पसंदीदा स्वेटर के साथ हो जाएं तब सबसे ज्यादा दुख होता है। इस समस्या के कई समाधान लिंट रिमूवर जैसी मशीन मार्केट में मौजूद है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे देसी जुगाड़ के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल कर आप चुटकी में रोएं निकाल सकती हैं।
क्यों और कैसे बनते हैं रोएं (how to remove lint from clothes home tricks)
ऊनी कपड़े नमी को बहुत जल्दी ऑब्जर्व कर लेते हैं। वूलन यानी ऊन में लेनोलिन नामक पदार्थ होता है, जो नमी को आसानी से सोखने में मदद करता है। लोग जब वूलन कपड़े पहनते हैं तो ये हमारे शरीर में मौजूद पसीने और स्किन ऑयल को अपने अंदर सोख लेते हैं जिसके कारण उन्हें साफ करने के बाद भी उसमें नमी बनी रहती है जिस कारण से रोएं बनने लगते हैं।
इसे भी पढ़ें-घर पर इस तरह से धोए जा सकते हैं Dry Cleaning वाले कपड़े
कपड़े को साफ करने का तरीका बदले (how to remove lint from warm clothes)
ऊनी कपड़े में रोएं न निकले इसके लिए इसे सही तरीके (माइल्ड शैम्पू) से धुलने और पहनने का तौर-तरीका पता होना चाहिए। हम सभी ने घर के बड़े लोगों को अक्सर यह कहते हुए तो जरूर ही सुना होगा कि स्वेटर पहन कर नहीं सोना चाहिए वरना इस पर रोएं निकल आएगें। यह बात सच है कि स्वेटर को पहनकर लेटने व सोने से रोएं निकल आते हैं। इसके साथ ही स्वेटर को धुलते समय उस पर लिखे हुए निर्देशों को सही से पढ़े और उसके हिसाब से ही कपड़े को धुलें।
स्क्रबर से करें रोएं साफ ( Use Scrub)
इसे भी पढ़ें-कार के शीशे पर भाप जमने से ड्राइव करने में होती है परेशानी? अपनाएं ये तरीके
किचन में बर्तन धुलने में इस्तेमाल होने वाले स्क्रबर की हेल्प से आप स्वेटर, जैकेट (गर्म तेल की चम्पी) पर उठे रोएं को निकाल सकती हैं। इसके लिए आपको केवल बाजार से एक नया स्क्रबर खरीद कर लाना है। इसके बाद इसे रोएं वाले कपड़े पर हल्के हाथ से चलाते हुए रगड़े। इसका इस्तेमाल आप वूलन जिपर जैकेट में कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल बुने हुए कपड़े पर न करें। ऐसा करने से कपड़े की बुनाई भी निकल सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।