Musty Laundry Hacks: धुले कपड़ों में भी आती है सीलन वाली बदबू? तुरंत चेक करें वॉशिंग मशीन का ये एक हिस्सा, 5 मिनट में दूर होगी समस्या

सर्दियों में कपड़ों काे धुलना और सुखाना बहुत मुश्किल काम हाेता है। ऐसे में वॉशिंग मशीन ही एक सहारा होता है। इससे कपड़े आसानी से धुलने के साथ-साथ ड्रेन भी हो जाते हैं। ऐसे में इसे सुखाना आसान हो जाता है, लेकिन कई बार लोगों की शिकायत होती है कि कपड़े धुलने के बाद उनमें से सीलन वाली बदबू आती है।
कई लोग फिर से कपड़े दोबारा धोते हैं, कोई ज्यादा डिटर्जेंट इस्तेमाल कर लेता है, कोई गर्म पानी से वॉश करता है, तो कोई अलग सॉफ्टनर ट्राई करता है, लेकिन दिक्कत वही रहती है। असल में इसकी वजह सर्फ या पानी नहीं, बल्कि वॉशिंग मशीन में गड़बड़ी होती है। हम आपको बताएंगे कि वॉशिंग मशीन का कौन सा हिस्सा कपड़ों में बदबू ला देता है। इससे कैसे निपटा जाए? आइए जानते हैं-
फिल्टर गंदा होने पर क्यों आती है कपड़ों से बदबू?
सभी वॉशिंग मशीन में एक फिल्टर होता है। ये कपड़े धोते समय निकलने वाले छोटे-छोटे रेशे, बाल, धागे, धूल, सिक्के, क्लिप जैसी गंदगी को रोक लेता है। समय के साथ ये फिल्टर गंदगी, डिटर्जेंट की लेयर, फाइबर और नमी से भर जाता है। ऐसे में जब इसे साफ नहीं किया जाता, तो इसमें बैक्टीरिया और फंगस पनपने लगते हैं। यही कारण है कि कपड़ों से बदबू आने लगती है।
इसे भी पढ़ें: वॉशिंग मशीन से लीक हो रहा है पानी? इन तरीकों से खुद ही करें रिपेयर...नहीं पड़ेगी प्लंबर की जरूरत
जब आप कपड़े धोती हैं, तो ये गंदी नमी और बैक्टीरिया मशीन में घूमते रहते हैं और वही महक कपड़ों में आ जाती है। शुरू में गीले कपड़े ठीक लगते हैं, लेकिन जैसे ही सूखते हैं, बदबू तेज होने लगती है।
फिल्टर ब्लॉक होने के और भी नुकसान
- मशीन से पानी धीरे-धीरे निकलता है
- वॉशिंग टाइम बढ़ जाता है
- मशीन में अजीब आवाज या कंपन महसूस होते हैं
कैसे साफ करें वॉशिंग मशीन का फिल्टर?
अगर आपके वॉशिंग मशीन में भी ये दिक्कत हो रही है, तो आप घर पर खुद आसानी से इसकी सफाई कर सकती हैं। ये है आसान तरीका-
- मशीन बंद करें और प्लग निकाल दें
- मशीन के फ्रंट या नीचे की तरफ फिल्टर ढक्कन ढूंढें
- पास में एक पुराना तौलिया या ट्रे रखें ताकि पानी गिरने पर गंदगी फैले नहीं
- फिल्टर को धीरे से खोलें और बाहर निकालें
- नल के नीचे रखकर बहते पानी में अच्छे से धो लें
- गंदगी ज्यादा जम गई हो तो वहां टूथब्रश से साफ करें
- फिल्टर वापस लगाएं
- पैनल बंद कर दें
- एक बार खाली मशीन में रिंस और क्लीन मोड चलाकर टेस्ट करें
- वाॅशिंग मशीन का फिल्टर साफ हो गया है
कितनी बार करें फिल्टर की सफाई?
अगर घर में रोज कपड़े धुलते हैं तो महीने में एक बार फिल्टर की सफाई जरूर करें। वहीं अगर आप वॉशिंग मशीन से कम कपड़े धुलती हैं, तो दो से तीन महीने में एक बार फिल्टर की सफाई कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: वॉशिंग मशीन में जम गई है गंदगी? इस 1 घोल से फटाफट करें साफ, ब्रश से रगड़ने की भी नहीं पड़ेगी जरूरत
ऐसे में अगली बार जब कपड़ों से सीलन की बदबू आए, डिटर्जेंट बदलने से पहले फिल्टर जरूर चेक करें। अक्सर समस्या वहीं छुपी होती है। सिर्फ 5 मिनट की सफाई से आपकी वॉशिंग मशीन और कपड़े दोनों फिर से खुशबूदार और साफ-सुथरे हो जाएंगे। साथ ही अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।