पीली पड़ गई है पति की सफेद शर्ट? धोते हुए पानी में मिला लें यह 1 सफेद चीज...वायरल हैक से बचाएं कपड़े की चमक

Why Do White Clothes Turn Yellow: सफेद कपड़े हर ओकेजन के लिए बेस्ट होते हैं। इसी तरह से हर आदमी के शर्ट कलेक्शन में एक व्हाइट शर्ट जरूर होती है। पति की सफेद शर्ट को धोना पत्नी के लिए बहुत बड़ा चैलेंज होता है। समय के साथ सफेद शर्ट धोते-धोते पीली पड़ने लगती है। अगर सफेद शर्ट पीली पड़ने लगे, को उसे पहनने का भी मन नहीं करता। इस तरह के कपड़ों को पहनने से कॉन्फिडेंस भी कम होता है।
अगर आप कपड़ों को धोते समय कुछ खास ट्रिक्स का इस्तेमाल करें, तो उन्हें पीला होने से बचाया जा सकता है। आज हम आपको एक ऐसी ही सफेद चीज के बारे में बताएंगे, जिससे आप अपने पतिदेव की सफेद शर्ट को पीला होने से रोक सकते हैं। आइए जानें, सफेद शर्ट पीली पड़ने लगे तो क्या करें? सफेद शर्ट को पीला होने से कैसे रोकें?
यह भी देखें- शर्ट पर लगे तेल के दाग की मिनटों में होगी छुट्टी, बस इस सफेद पाउडर का ऐसे करें इस्तेमाल
क्या-क्या चाहिए?
- सफेद शर्ट
- डिटर्जेंट
- बेकिंग सोडा
सबसे पहले करें ये काम
सफेद कपड़ों को धोते हुए अक्सर लोग कुछ गलतियां करते हैं, जिससे उनका रंग खराब होने लगता है। कभी भी सफेद कपड़ों को रंगीन या रंग छोड़ने वाले कपड़ों के साथ नहीं धोना चाहिए। इससे उनमें पीलापन आने लगता है। हमेशा सफेद कपड़ों को एक अलग बाल्टी में ही साफ करें। इससे महीनों तक उनकी चमक बनी रहेगी।
सफेद कपड़े को पीला होने से कैसे रोकें?
सफेद शर्ट पीली होने लगी है, तो उसे साफ करने के लिए हमेशा एक बाल्टी पानी में 2 चम्मच डिटर्जेंट के साथ 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। इसे घोले में 5-10 मिनट के लिए शर्ट को भिगोकर रखें। बाद में उसे साफ कर लें। इस तरह से सफेद शर्ट को साफ करेंगी, तो सालों-साल उसकी चमक बनी रहेगी।
इन तरीकों से साफ करें सफेद शर्ट
- अगर आपके किसी भी सफेद कपड़े में पीलापन आने लगा है और उसकी सफेदी कम हो रही है, तो आप उसे कास्टिक सोडा की मदद से क्लीन कर सकते हैं। इससे सफेद कपड़ों की चमक बनी रहती है।
- सफेद कपड़ों पर लगे दाग और उनकी चमक को बनाए रखने के लिए आप ब्लीच की भी मदद ले सकते हैं। इससे कपड़े की शाइन और सफेदी बनी रहती है।
- इसके अलावा आप गरम पानी में नींबू का रस डालकर उसमें कपड़े को भिगोकर रख सकते हैं। इससे भी सफेद कपड़ों की चमक बनी रहती है।
यह भी देखें- व्हाइट शर्ट के कॉलर से काले दाग निकालने के टिप्स एंड हैक्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: her zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।