How To Prevent Cockroach: बाथरूम सिंक या नाली से नहीं निकलेगा एक भी कॉकरोच, फॉलो करें ये टिप्स

Tips To Prevent Cockroach From Bathroom Sink: किसी भी घर में कॉकरोच का निकलना आजकल एक आम बात है। यह अक्सर नमी वाली जगह जैसे- किचन सिंक, नाली, बाथरूम सिंक या फिर बाथरूम की नाली से निकलते रहते हैं और घर की अन्य जगहों पर पहुंच जाते हैं।
कॉकरोच सिर्फ घर को गंदा ही नहीं करते हैं बल्कि इनकी वजह से संक्रमण का भी डर रहता है क्योंकि, कई बार बाथरूम के कपड़े, ब्रश आदि जगहों को चाटने लगते हैं। बहुत बार खाने की चीजों को भी नुकसान पहुंचाते हैं।
अगर आप भी बाथरूम सिंक या बाथरूम की नाली से निकलने वाले कॉकरोच से कुछ अधिक ही परेशान रहते हैं तो अब आपको परेशान होने की ज़रूरत नहीं है।
इस लेख में हम आपको आपको कुछ बेहतरीन टिप्स एंड हैक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके बाथरूम सिंक या नाली से निकलने वाले कॉकरोच से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं।
बोरेक्स पाउडर का करें इस्तेमाल
जी हां, जिस एक चीज के बारे में हम आपके जिक्र कर रहे हैं उसका नाम है 'बोरेक्स पाउडर'। घर की सफाई या पौधे से कीड़ों को भगाने के लिए आपके कई बार इसका इस्तेमाल किया है लेकिन, आपको बता दें कि इसके इस्तेमाल से बाथरूम सिंक से निकालने वाले कॉकरोच को भी महेशा के लिए भगा सकते हैं। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
बाथरूम सिंक से कॉकरोच को भगाने का उपाय
- सबसे पहले 1 लीटर पानी में 4 चम्मच बोरेक्स पाउडर को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इस मिश्रण में 1-2 चम्मच नमक या फिर नींबू के रस को डालकर अच्छे से मिक्स कर दें और 5 मिनट सेट होने के लिए छोड़ दें।
- 5 मिनट बाद स्प्रे बोतल में भरकर बाथरूम सिंक के ऊपर अच्छे से छिड़काव कर दें।
- नोट: इस प्रक्रिया को रात में सोते समय करें क्योंकि, सबसे अधिक कॉकरोच रात के समय ही सिंक से निकलते हैं।
- आप चाहें तो कुछ मिश्रण को सिंक के अंदर रात को डाल सकते हैं।
- अगर आप सप्ताह में 3-4 दिन इस टिप्स को फॉलो करते हैं तो सिंक से कभी भी कॉकरोच नहीं निकलेंगे।
इसे भी पढ़ें: पीले हुए टॉयलेट टैंक की सफाई के लिए अपनाएं ये टिप्स एंड हैक्स
बाथरूम की नाली से कॉकरोच को कैसे भगाएं?
सिर्फ बाथरूम सिंक से ही नहीं बल्कि बाथरूम की नाली से भी कॉकरोच निकलते रहते हैं। अगर यह बोला जाए कि सिंक से कई गुणा अधिक बाथरूम की नाली से कॉकरोच निकलते हैं तो कोई गलत बात नहीं है। नाली से कॉकरोच को भगाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
सामग्री
- बोरेक्स पाउडर-4 चम्मच
- नीम का तेल-1/2 चम्मच
- पानी-1 लीटर
- बेकिंग सोडा-1 चम्मच
मिश्रण बनाने और उपयोग करने का तरीका
- सबसे पहले 1 लीटर पानी में बोरेक्स पाउडर को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इस मिश्रण में नीम का तेल और बेकिंग सोडा को भी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद इस मिश्रण को हल्का गर्म कर लें और ठंडा होने के बाद स्प्रे बोतल में भर लें।
- मिश्रण को स्प्रे बोतल में भरने के बाद नाली के ऊपर सप्ताह में 3-4 बार छिड़काव करें।
- इसी तेज महक के चलते नाली से कभी भी कॉकरोच नहीं निकलेंगे।
- नोट: आप चाहें तो मिश्रण को नाली में भी डालकर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: घर या गार्डन में गोजर आने लगे हैं तो इस 1 उपाय से पाएं छुटकारा
इन चीजों का भी करें इस्तेमाल
बाथरूम सिंक या नाली से कॉकरोच को हमेशा के लिए भागना चाहते हैं तो आप अन्य कई चीजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे-बेकिंग सोडा, सिरका, दालचीनी पाउडर, अमोनिया या फिर हाइड्रोजन पेरॉक्साइड से भी कॉकरोच से छुटकारा पा सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit(@dailymail,post.medical)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।