अपने बाथरूम में इन 4 चीजों को करें रोज साफ, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर

हम बाथरूम में कई ऐसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं, जिनको रोज साफ करना जरूरी होता है, वरना ये चीजें न केवल आपके बाथरूम का लुक खराब कर सकती हैं बल्कि सेहत के लिए भी नुकसानदायक हो सकती हैं।
Updated:- 2025-08-12, 12:36 IST
Bathroom Cleaning Tips in Hindi

अक्सर महिलाएं अपने बाथरूम को तो अच्छे से साफ करती हैं, लेकिन बाथरूम में इस्तेमाल होने वाली चीजों को साफ करना भूल जाती हैं। जी हां, हम बाथरूम का यूज करते वक्त कई ऐसी चीजों को छूते हैं, जिनको साफ करना बेहद जरूरी होता है। इन चीजों को हमारे हाथ एक दिन में न जानें कितनी बार छूते हैं, जिसके कारण ये गंदी दिखने लगती हैं और आपके बाथरूम के लुक को भी खराब करती हैं। ऐसे में महिलाओं को नियमित रूप से इन चीजों को साफ करना चाहिए। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि बाथरूम में ऐसी कौन-सी चीजे हैं, जिन्हें नियमित रूप से साफ करना जरूरी है। 

बाथरूम में इन चीजों को करें रोज साफ 

बता दें कि हम बाथरूम में पानी की टंकी को अक्सर छूते हैं। हाथ धोने हों या सुबह उठकर ब्रश करना हो, सबसे पहले हमारा हाथ टंकी पर जाता है। ऐसे में ये जल्दी गंदी नजर आती हैं और हमारे हाथों से बैक्टीरिया भी इन टंकियों पर लग जाते हैं। महिलाओं को पानी के टंकी को नियमित रूप से साफ करना चाहिए। ऐसे में महिलाएं इन्हें साफ करने के लिए किसी डिटर्जेंट का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे अलग कुछ घरेलू उपाय जैसे - सिरका, नींबू आदि भी महिलाओं के बेहद काम आ सकते हैं। 

bathroom cleaning tips

  • वॉश बेसिन के पास टंगने वाले तौलिये से भी हम न जानें एक दिन में कितनी बार हाथ पूछते हैं और उन्हें हाथों पर गंदगी को साफ करते हैं। बता दें कि इसके कारण तौलिया जल्दी गंदा हो जाता है। ऐसे में आप इस तौलिये को भी नियमित रूप से धोएं या तौलिये को नियमित रूप से बदलें। 

इसे भी पढ़ें - 1000 रुपये के फ्लोर क्लीनर की जगह 10 रुपये की इस चीज से साफ करें Bathroom की गंदी टाइल्स...नई जैसी आ जाएगी चमक

  • बाथरूम में लगी टॉयलेट सीट का इस्तेमाल भी पूरा परिवार करता है। ऐसे में ये न केवल जल्दी गंदी होती है बल्कि बैड बैक्टीरिया भी इन पर चिपक जाते हैं। ऐसे में महिलाओं को नियमित रूप से टॉयलेट सीट को भी साफ करना चाहिए। 

bathroom cleaning

  • अक्सर हम अपने घरों में नहाने के लिए एक ही साबुन का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में बच्चे हो या बड़े अनजाने में साबुन पर झाग छोड़ देते हैं। झाग वाला साबुन साबुनदानी पर जि्द्दी निशान छोड़ देता है, जिसे बाद में साफ करना मुश्किल होता है। इससे अलग जब चिपके झाग वाला साबुन कोई दूसरा व्यक्ति इस्तेमाल में लेता है तो इससे स्किन की समस्याएं भी हो सकती हैं। ऐसे में महिलाओं को साबुन से वो झाग भी हटा देना चाहिए, जिससे बाद में आपको कोई परेशानी न हो।  

इसे भी पढ़ें - बाथरूम में जम गई है हरी-हरी काई? फटाफट इन 2 चीजों के घोल से फ्री में कर लें साफ...वरना बनी रहेगी फिसलने की टेंशन

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

FAQ
बाथरूम के टंकी को कैसे साफ करें?
आप सिरके में नींबू के रस को मिलाएं और बने मिश्रण से टंकी को साफ करें, इससे टंकियां चमक जाएंगी।
टॉयलेट सीट को साफ करने का सबसे आसान तरीका क्या है?
बेकिंग सोडा और सिरका, टॉयलेट सीट को साफ करने में उपयोगी है। आप दोनों के मिश्रण को प्रभावित स्थान पर लगाकर साफ कर सकती हैं। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।