Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:50 AM IST

घर या गार्डन में गोजर आने लगे हैं तो इस 1 उपाय से पाएं छुटकारा

अगर आप भी घर या गार्डन में लगने वाले गोजर से परेशान रहते हैं तो इस 1 उपाय को फॉलो करके उसे भगा सकते हैं।  
Updated:- 2022-09-29, 09:36 IST
image

How To Get Rid Of Millipedes From Home: घर में या फिर गार्डन में कई किस्म के कीड़े-मकौड़े लगते रहते हैं। कई बार कीड़ों के काटने से मुश्किलें भी बढ़ जाती हैं। इसलिए नियमित समय पर घर से लेकर गार्डन की सफाई करते रहना बहुत ज़रूरी माना जाता है।

गोजर भी एक ऐसा कीड़ा है जो बाथरूम की नाली या फिर खिड़की से घर के अंदर पहुंच जाते हैं। अगर समय से पहले इन्हें भगाने का उपाय नहीं करते हैं तो घर के किसी कोने अपना यह घर बना लेते हैं।

इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स एंड हैक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से घर और गार्डन से गोजर से दूर रख सकते हैं। आइए जानते हैं।

किन-किन स्थानों पर होते हैं गोजर 

Millipedes Removing Tips From Home

  • गोजर कीड़े को भगाने से पहले यह जान लेते हैं कि घर या गार्डन के अलावा किन-किन स्थानों पर सबसे अधिक पाए जाते हैं।
  • आपको बता दें कि गोजर को सबसे अधिक गार्डन में देखा जाता है।
  • गार्डन में जिस जगह सबसे अधिक नमी होती है उन्हीं स्थानों पर सबसे अधिक अपना घर बनाते हैं।
  • घर का ऐसा स्थान जहां अंधेरा होता या फिर कचरा रखते हैं वहां सबसे अधिक पहुंचते हैं।
  • बाथरूम या किचन की नाली से घर के अंदर पहुंच जाते हैं।

गोजर को हमेशा के लिए भगाने का तरीका

Millipedes Removing Tips From Home in hindi 

घर या गार्डन से गोजर को दूर रखने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। बेकिंग सोडा की तेज गंध के चलते यह कीड़े कभी भी गार्डन या घर में प्रवेश नहीं करते हैं। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-

सामग्री

  • बेकिंग सोडा-3 चम्मच 
  • नीम का तेल-1 चम्मच 
  • पानी-2 कप 

इसे भी पढ़ें: किचन गार्डन से बदबूदार कीड़ों को दूर रखने के लिए 4 असदार उपाय

स्प्रे बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका 

  • सबसे पहले 2 कप पानी में बेकिंग सोडा को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अब इसमें नीम के तेल को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और 10 मिनट सेट होने के लिए रख दें।
  • अब इस स्प्रे का छिड़काव गार्डन के उन स्थानों पर करें जहां गोजर सबसे अधिक लगते हैं।
  • इसके अलावा खिड़की और नाली के आसपास स्प्रे का ज़रूर छिड़काव करें। (बुकलाइस कीड़ों से छुटकारा पाने का टिप्स)

बेकिंग सोडा और केरोसिन ऑयल का करें इस्तेमाल 

know how to get rid of Gojar

बेकिंग सोडा और केरोसिन ऑयल के मिश्रण से भी आप गोजर को हमेशा के लिए भगा सकते हैं। इन दोनों की तेज महक किसी भी कीड़े को भगाने के लिए काफी है। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-

सामग्री

  • केरोसिन ऑयल- 2 चम्मच 
  • बेकिंग सोडा-2 चम्मच 
  • पानी-2 कप 

मिश्रण बनाने और उपयोग करने के तरीका 

  • सबसे पहले 2 कप पानी में बेकिंग सोडा और केरोसिन ऑयल को डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।
  • अब इस मिश्रण को 10 मिनट सेट होने के लिए छोड़ दें। (इस 1 चीज से सभी कीड़ों को भगाएं)
  • 10 मिनट बाद उन स्थानों पर छिड़काव करें जहां गोजर लगने की अधिक संभावना है।
  • मिश्रण की तेज महक के चलते कभी भी गोजर घर में प्रवेश नहीं करेंगे।

इसे भी पढ़ें: कनेर के फूल से इस तरह बनाएं कीड़ों को मारने वाला स्प्रे

 

इन चीजों का भी कर सकते हैं इस्तेमाल 

Ways To Get Rid Of Millipedes From Home

गोजर को भगाने के लिए आप अन्य कई चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे- अल्‍कोहल, नमक, चूना आदि के अलावा सिरके की मदद से भी आप गोजर को भगा सकते हैं। इसके अलावा बोरेक्स पाउडर और अमोनिया का इस्तेमाल करके भी गोजर को भगा सकते हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट्स ज़रूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@hz,callnorthwest)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।