अब कभी नहीं जमा होगा किचन सिंक में पानी, काम आएगा सुई धागे का ये देसी जुगाड़

किचन सिंक में अगर पानी जमा हो जाए, तो पूरा काम ठप हो जाता है। हम कुछ भी काम नहीं कर पाते, बर्तन धोने से लेकर सब्जी काटने तक..सब कुछ रुक जाता है। सिंक का पानी नीचे जाने की बजाय ऊपर की ओर आता है। इसके साथ बदबू भी आने लगती है, ऐसे में सिंक को नियमित रूप से साफ करते रहना चाहिए।
मजबूरन ड्रेन क्लीनर, पंप या प्लंबर को बुलाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक सुई और धागे से आप ये समस्या खुद घर पर ही मिनटों में ठीक कर सकते हैं? ये एक देसी जुगाड़ है, जो न केवल सिंक को क्लॉग होने से बचाता है बल्कि पाइप की सफाई भी करता है। यह बिना किसी महंगे केमिकल या प्लंबर के काम को आसान बनाता है, कैसे आइए जानते हैं।
क्या है सुई-धागे वाला हैक?
सुई-धागे वाला हैक एक देसी, आसान और कम खर्च वाला है, जिससे आप बिना किसी केमिकल या प्लंबर की मदद के घर बैठे सिंक का पाइप को साफ कर सकती हैं।
जब किचन सिंक में पानी रुक-रुक कर निकलता है या बिल्कुल जमा हो जाता है, तब इसका कारण होता है पाइप में फंसी गंदगी जैसे चायपत्ती, सब्जियों के टुकड़े, आटा, चिकनाई आदि।
इसे जरूर पढ़ें- Kitchen Sink Cleaning Hack: किचन के गंदे सिंक को साफ करने का यह है सबसे सस्ता और अच्छा हैक, बिना ज्यादा मेहनत किए ही आ जाएगी चमक
क्या चाहिए?
- सुई- 1 मोटी सिलाई वाली सुई
- धागा- 1 से 2 फीट लंबा मजबूत
- गर्म पानी- 1 गिलास
- बेकिंग सोडा- 1 चम्मच
- नमक- 2 चम्मच
क्या करें?
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करें। फिर धागे को सुई में डालें और सिरों को बांधकर एक लूप बना लें।
- इस लूप में हर 1-2 इंच पर गांठ लगाएं, ताकि वह पाइप के अंदर जमा कचरे को रगड़ सके।
- इस लूप को धीरे-धीरे सिंक के छेद में डालें। जब यह अंदर चला जाए, तब धागे को ऊपर-नीचे और दाएं-बाएं हल्के-हल्के घुमाएं।
- फिर गांठ पाइप की अंदरूनी दीवारों से रगड़ें और जमा हुआ कचरा ढीला होकर बाहर आने लगेगा।
- जब सफाई हो जाए, तब ऊपर से गर्म पानी डालें। चाहें तो उसमें बेकिंग सोडा और नमक भी मिला सकती हैं, जो अंदर की चिकनाई और बदबू को हटाने का काम करेगा।
इन बातों का रखें ध्यान
- सुई बहुत ही नुकीली होती है, इसलिए इसका इस्तेमाल बहुत ही ध्यान से करें।
- इसके साथ हमेशा दरदरी चीजों का इस्तेमाल करें।
- आप धागा को मजबूत इस्तेमाल करें, अगर बीच में टूट गया तो आपको नुकसान हो सकता है।
ऐसा क्या करें ताकि सिंक बार-बार न जाम हो?
- सिंक की जाली सब्जियों के टुकड़े, चायपत्ती, आटा और बचे हुए खाने को साफ करते रहें, क्योंकि इससे जाली बंद हो जाती है।
इसे जरूर पढ़ें- किचन सिंक को साफ रखने के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल
- खाने की बची चीजें पहले डस्टबिन में डालें, फिर सिंक में रखें। इससे पाइप में ठोस चीजें फंसने से बचेंगी।
- 2 चम्मच बेकिंग सोडा और 1 चम्मच नमक डालें और फिर ऊपर से गर्म पानी डालकर नाली साफ करें।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।