घर का बाथरूम ऐसी जगह है जहां पानी और बिजली का सबसे ज्यादा कनेक्शन देखने को मिलता है। बाथरूम में पानी खूब इस्तेमाल होता है, जिसकी वजह से नमी बनी रहती है। ऐसे में इलेक्ट्रिसिटी के स्विच में करंट आना बहुत ही आम है। स्विच में करंट का आना पहली नजर में मामूली लग सकता है, लेकिन यह बड़ी परेशानी की वजह बन सकता है। खासकर उन लोगों के लिए जिनके घर में बच्चे और बूढ़े रहते हैं।
बाथरूम के स्विच में पानी पड़ने की वजह से आना वाले करंट को तुरंत ठीक करना जरूरी होता है। अक्सर लोग ऐसा सोचते हैं कि स्विच सूख जाएगा और करंट की समस्या खत्म हो जाएगी। लेकिन, करंट की समस्या की अनदेखी करना भारी पड़ सकता है। क्योंकि, इलेक्ट्रिक स्विच में पानी की वजह से इंटरनल वायरिंग भी खराब हो सकती है, जिसकी वजह से शॉर्ट सर्किट या आग लगने की समस्या हो सकती है। ऐसी सिचुएशन में स्विच को पानी से बचाने के लिए आप कुछ टिप्स और ट्रिक्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए, यहां जानते हैं कि स्विच को पानी पड़ने से कैसे बचा सकते हैं और पानी पड़ जाए तो करंट से कैसे बच सकते हैं।
स्विच को पानी से कैसे बचाएं?
प्लास्टिक कवर
अगर बाथरूम में स्विच ऐसी जगह लगा है जहां अक्सर ही पानी पड़ता रहता है। जैसे वॉशबेसिन या शॉवर के पास, तो आप प्लास्टिक कवर की मदद ले सकती हैं। जी हां, यह स्विच बोर्ड पर लग जाता है और करेंट की समस्या को कम करता है। प्लास्टिक कवर बनाने के लिए आपको एक पॉलिथीन, एक कैंची और एक टेप की जरूरत होगी।
कवर बनाने के लिए सबसे पहले स्विच बोर्ड का साइज लें। अब स्विच बोर्ड के साइज से थोड़ा प्लास्टिक काट लें। काटने के बाद प्लास्टिक कवर को टेप की मदद से स्विच बोर्ड पर लगा दें। आप जब प्लास्टिक को स्विच बोर्ड पर लगा देंगी तो यह पानी और नमी से उसे बचाने में मदद करेगा।
इसे भी पढ़ें:स्विच बोर्ड पर जमी चिकनाई मिनटों में करें साफ, सिर्फ 10 रुपये की इस जादुई ट्रिक से दिखेगा असर
रबड़ कवर
प्लास्टिक कवर के अलावा आप रबड़ कवर भी बना सकती हैं। इसके लिए आप खराब टायर का इस्तेमाल कर सकती हैं। हालांकि, घर में टायर का होना थोड़ा मुश्किल है। ऐसे में अगर आपके पास खराब पायदान है, तो भी आप स्विच बोर्ड के लिए कवर बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले स्विच बोर्ड के साइज से थोड़ा बड़ा रबड़ या पायदान काट लें और फिर उसे टेप की मदद से लगा दें।
स्विच बोर्ड के आस-पास की दरार बंद करें
अगर आपके बाथरूम के स्विच बोर्ड के आस-पास कोई दरार है, तो उसे सबसे पहले बंद करें। स्विच बोर्ड के आस-पास की दरारों को सीमेंट से बंद किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले बाजार से सफेद सीमेंट खरीद लाएं और फिर उसमें थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को किसी ब्रथ की मदद से स्विच बोर्ड के आस-पास की दरारों पर लगाएं। अब सीमेंट को सूखने दें। ऐसा करने से भी करंट की समस्या कम हो सकती है।
गीले हाथ न लगाएं
किसी भी इलेक्ट्रिक स्विच को गीले हाथों से छूने से बचना चाहिए। क्योंकि, गीले हाथों से स्विच छूने पर करंट आ सकता है और परेशानी की वजह बन सकता है। यह एक आम सावधानी है, जिसे हर किसी को अपनाना चाहिए।
स्विच में करंट आने पर क्या करें?
स्विच बोर्ड करंट आने की समस्या पर सबसे पहले तो घबराएं नहीं और शांत रहें। क्योंकि, जल्दबाजी में कदम उठाना खतरनाक हो सकता है। इसके बाद मेन स्विच बंद कर दें। यह सबसे सेफ ऑप्शन होता है क्योंकि, इससे इलेक्ट्रिक ट्रांजेक्शन बंद हो जाता है।
इसे भी पढ़ें:गंदे और चिपचिपे स्विच बोर्ड को क्लीन करने नया तरीका वायरल, बस खर्च करने होंगे 10 रुपये
इसके बाद आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है और इलेक्ट्रेशियन को बुलाकर करंट आने की वजह जरूर चेक करवाएं और उसे ठीक करवाएं।
हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों