मनी प्लांट एक ऐसा प्लांट है, जिसे हर कोई अपने घर में लगाना पसंद करता है। क्योंकि यह प्लांट ना सिर्फ खूबसूरत होता है बल्कि इसके कई सारे बेनिफिट्स भी हैं। हालांकि, इसके पौधों को गमलों, घर या खेतों में लगाना बहुत ही आसान है। लेकिन, पौधा लगाते समय हमें कई बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है जैसे - पौधे की मिट्टी कैसे तैयार करनी चाहिए, पौधे को किस जगह रखना चाहिए आदि। लेकिन पौधे को लगाते समय मिट्टी को सही तरीके से तैयार करना बहुत जरूरी है। तो चलिए जानते हैं पौधे की मिट्टी तैयार करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है।
मनी प्लांट की ग्रोथ के लिए जरूरी है कि मिट्टी के सभी पोषक तत्वों इसके बीजों तक भी पहुंचें। कई बार ऐसा होता है कि बीज बोने के कुछ दिन बात जब हम मिट्टी में खाद, पोषक तत्व आदि डालते हैं, तो वह तत्व नीचे तक नहीं पहुंच पाते हैं। बीजों को जब सही पोषक तत्व नहीं मिलते हैं, तो पौधे की ग्रोथ पूर्ण रूप से नहीं हो पाती है। इसलिए आप पौधे की मिट्टी समय-समय पर देखते रहें और उसे समय- समय पर ऊपर से नीचे करते रहें।
जब भी आप मनी प्लांट का पौधा लगाते हैं, तो आप मिट्टी में पानी की मात्रा उसकी प्रकृति के हिसाब से ही डालें। क्योंकि मिट्टी की प्रकृति पौधों के हिसाब से अलग- अलग हो सकती है। इसके अलावा, यह भी मायने रखता है कि आपने पौधा किस चीज़ में लगाया है। जैसे अगर आपने घर के अंदर मनी प्लांट को किसी कांच की बोतल में पानी भर कर रखा है, तो आपको उसका पानी दिन में एक बार जरूर बदलना चाहिए। आप चाहें तो ठंडे मौसम में 2-3 दिन के अंदर भी ऐसा कर सकते हैं। साथ ही, याद रखें कि मनी प्लांट हमेशा साफ पानी में ही ग्रो करता है। (घर में आसानी से उगाएं ये 21 तरह के पौधे)
यह विडियो भी देखें
मनी प्लांट के पौधे के लिए खाद एक अहम चीज है। अगर आप घर पर मनी का पौधा लगा रहे हैं, तो आप मिट्टी तैयार करते समय उसमें खाद भी डाल दें। क्योंकि ज्यादातर प्लांट्स को मैग्नीशियम की जरूरत होती है और खाद मैग्नीशियम से भरपूर होती है। इसलिए आप मनी प्लांट में मैग्नीशियम की कमी को दूर करने के लिए मिट्टी में समय-समय पर खाद का प्रयोग करें। यह मिट्टी को पोषण और पौधे को सही खुराक देगा और आपके पौधे की सही ग्रोथ भी होगी।
इन सभी चीजों के अलावा, आप मनी प्लांट को लगाते समय पौधे के सभी पोषक तत्व का भी ध्यान रखें। क्योंकि पौधे की शुरुआती ग्रोथ के लिए यह बहुत जरूरी है कि मिट्टी में तमाम पोषक तत्व मौजूद हों। अगर प्लांट की मिट्टी में पोषक तत्व की कमी होती है, तो उसमें उर्वरकों को मिलाने की आवश्यकता होती है। लेकिन इस कमी को दूर करने के लिए आप शुरू में प्राकृतिक विधि का ही उपयोग करें। आप बाद में रासायनिक विधि का प्रयोग कर सकते हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-'मनी प्लांट' की इस तरह करेंगी देखभाल तो हमेशा रहेगा हरा-भरा
उम्मीद है कि आपको यह समझ में आ गया होगा कि मनी प्लांट को लगाते समय आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही, मिट्टी तैयार करते समय किन - किन तो आइए अब जानते हैं कि आप घर पर मनी प्लांट का पौधा कैसे लगा सकते हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-Vastu Tips: घर में मनी प्लांट लगाने से आएगा गुड लक, इन अहम बातों का रखें ध्यान
इन टिप्स की सहायता से आप अपनी मिट्टी तैयार कर पौधा लगा सकते हैं। अगर आपको लेख अच्छा लगा हो, तो उसे लाइक और शेयर ज़रूर करें। साथ ही, जुड़े रहे हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Feepik and google)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।