घर में छोटे से गमले में उगाए लौकी की बेल, बस बीज बोते समय मिट्टी में मिला दें ये 2 चीजें; पूरे सीजन भर-भर के आएंगी कलियां और फल

घर में छोटे गमले या ग्रो बैग में लौकी की बेल उगाना आसान है, बस इसे ग्रो करते समय मिट्टी और खाद का खास ध्यान देने की जरूरत होती है। अगर आपने अपने बगीचे में लौकी बो रखी हैं, लेकिन इसकी ग्रोथ कम हो रही है, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। नीचे पढ़ें पूरी जानकारी-
Updated:- 2025-10-13, 15:11 IST
image

How do you make Bottle gourd grow faster: बाजार में मिलने वाली सब्जियों से बचने के लिए लोग बगीचे से लेकर अपने घर की छत पर पेड़-पौधे लगाते हैं। हालांकि कई बार लोग यह सोचते हैं कि कम जगह पर लौकी की बेल लगाना मुश्किल होगा, लेकिन आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। इसके लिए केवल कुछ बातों पर ध्यान देने की जरूरत होती है। आमतौर पर लोग छोटे गमले या बाल्टी में लौकी की बेल तो लगा देते हैं, लेकिन मनमुताबिक परिणाम नहीं मिलता है, तो वह उदास हो जाते हैं। अब ऐसे में शिकायत होती है कि गमले में लगाई गई लौकी की बेल या तो ठीक से बढ़ती नहीं है या फिर उस पर फूल-फल आते ही नहीं हैं। कई बार तो लोग नर्सरी या बाजार में मिलने वाली खाद और पेस्टिसाइड खरीदकर ले आते हैं। परंतु इसके बावजूद कुछ खास फर्क देखने को नहीं मिलता है।

अगर आपके छत या बगीचे में लगे लौकी के पौधे का भी हाल कुछ ऐसा है, तो इसके लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है बस आपको मिट्टी की गुड़ाई करके राख और नीम खली डालने की जरूरत पड़ेगी। नीचे लेख में जानिए कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल और क्या है इसके फायदे-

लौकी की बेल की ग्रोथ बढ़ाने के लिए क्या कर
What is the best fertilizer for Bottle gourd

अगर आपके बगीचे में लगे लौकी की बेल की ग्रोथ नहीं हो रही है, तो आप लकड़ी की राख और नीम खली का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व मिट्टी को उपजाऊ बनाने का काम करता है। नीचे देखें कैसे करें इस्तेमाल

इसे भी पढ़ें- Gardening Tips: 1 ही पौधे में 100 से ज्‍यादा उग आएंगी मिर्च, बस कर लें आसान सा यह एक उपाय

उपयोग करने का सही तरीका

लकड़ी की राख का उपयोग कम मात्रा में करें। अत्यधिक उपयोग से मिट्टी बहुत ज्यादा एसिडिक बना सकता है। लकड़ी की राख को हर 1 से 2 महीने में  1 छोटा चम्मच गमला मिट्टी की ऊपरी सतह पर फैलाकर गुड़ाई कर दें।

नीम खली पाउडर को लौकी का बीज बोते समय मिट्टी मिश्रण में मिलाना सबसे अच्छा है। बाद में, हर 45-60 दिनों में दोबारा इस्तेमाल करें। बता दें कि इसे कभी भी मिट्टी की ऊपरी सतह पर मोटी परत के रूप में न छोड़ें, इससे फंगस लग सकता है।

नीम खली और लकड़ी की राख का इस्तेमाल करने से क्या फायदा होता है?

Why is my Bottle gourd not growing big

लौकी की बेल के गमले में लकड़ी की राख और नीम खली डालने से कई फायदे होते हैं। बता दें कि लकड़ी की राख पोटेशियम और कैल्शियम का अच्छा स्रोत है, जो लौकी में फूलों और फलों की संख्या बढ़ाता है। साथ ही फलों को सड़ने से बचाता है और मिट्टी के pH को संतुलित रखता है।

 वहीं, नीम खली  प्राकृतिक कीटनाशक और फंगीसाइड की तरह काम करती है, जो मिट्टी के हानिकारक कीटों से सुरक्षित रखती है। इतना ही नहीं बल्कि ग्रोथ कम होने पर NPK पोषण देकर बेल की ग्रोथ और फलने की क्षमता को पूरे सीजन बनाए रखती है।

इसे भी पढ़ें- सुनिए तो जरा! क्या नींबू के पौधे की ग्रोथ हो गई है कम, अंडे के छिलके का इन 3 तरह से इस्तेमाल... प्लांट में दिखा देगा जादू 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik, Gemini

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।