छत पर रखे गमले से घर के अंदर आ रही है सीलन, तो बिना पैसे खर्च वाले इन 3 जुगाड़ से समस्या करें दूर

3 Tricks To Remove Dampness From Roof: बागवानी के शौकीन लोग घर की छत पर पेड़-पौधे लगाते हैं। उनकी देखभाल के लिए लोग समय-समय पर पानी और खाद डालते हैं। हालांकि कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि छत पर रखे पेड़-पौधों से निकलने वाले पानी की वजह से सीलन रिसकर दीवारों के रास्ते घर के अंदर आने लगती है। इसकी वजह से न केवल नमी बल्कि दीवारों पर पेंट और प्लास्टर निकलने लगता है। अगर उनका ध्यान न दिया जाए, तो यह समस्या बड़ी बन जाती है। आखिर में लोग प्रोफेशनल्स को बुलाकर उसे सही करवाते हैं। अगर आपके घर में भी यह समस्या आ रही है, तो बिना पैसे खर्च किए इसे ठीक किया जा सकता है। यह एक ऐसी समस्या है, जो समय के साथ और भी बेकार रूप ले लेती है और दीवारों का रंग-रोगन तक खराब कर देती है। चलिए नीचे लेख में जानिए वे फ्री जुगाड़ जिन्हें इसे सही कर सकती हैं।
दीवारों पर नमी को उतरने से कैसे बचाएं?

दीवार पर सीलन की समस्या आने से पेंट के साथ-साथ प्लास्टर भी निकलने लगता है। अब ऐसे में अगर आपकी दीवार पर भी यह समस्या हो रही है, तो सबसे पहले उस जगह का पता लगाएं, जिस जगह से पानी रिस रहा है। अगर नमी छत पर रखे गमले में पानी रिसने की वजह से हो रही है, तो इन्हें उस जगह से हटाएं। इसके बाद छत को अच्छे से सूखने दें। इसके बाद आप नीचे बताए गए तरीके अपना सकती हैं-
इसे भी पढ़ें- सीलन की वजह से किचन की दीवारों से निकलने लगी है पपड़ी? ये आसान तरीके देंगे न्यू लुक
छत पर करें सफेद चूने की पुताई

छत और दीवार पर गमले की वजह से उतरने वाली नमी को रोकने के लिए छत को सुखाने के बाद सफेद पेंट से पुताई करें। इसके बाद जब पेंट सूख जाए, तो इसके बाद गमले के नीचे मिट्टी या सीमेंट की कटोरी रखें। साथ ही कुछ दिन में इसे साफ और सुखाकर दोबारा से गमले को रखें। साथ ही गमले में पानी उतना डालें, जितनी जरूरत है।
प्लास्टिक शीट का करें इस्तेमाल

छत पर नमी को रोकने के लिए प्लास्टिक शीट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए गमले रखने से पहले नीचे प्लास्टिक सीट बिछाएं। साथ ही अगर आपके मोटी पॉलीथीन है, तो उसे गमले को पहनाकर इस समस्या से बच सकती हैं।
ईट का करें इस्तेमाल

पानी के रिसाव को रोकने के लिए आप ईट का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप 2-2 ईट रखकर उसके ऊपर पॉलीथीन बिछाएं फिर इसके ऊपर पॉलीथीन लगाएं। ऐसा करके आप छत पर आने वाली नमी को रोक सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Dampness Removal Hacks: सीलन ने दीवारों की हालत कर दी है खस्ता, अपनाएं ये 3 सस्ते नुस्खे; चमचमाता नजर आएगा कमरा
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
- गमले की वजह से छत पर आ रही सीलन को कैसे रोकें।
- गमले की वजह से छत पर आ रही सीलन को रोकने के लिए आप पॉलीथीन शीट का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- गमले की वजह से छत पर आ रही सीलन के लिए किस चीज पुताई करें?
- गमले की वजह से छत पर आ रही सीलन को रोकने के लिए चूने की पुताई करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।