Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:17 AM IST

Vastu Tips: घर में मनी प्लांट लगाने से आएगा गुड लक, इन अहम बातों का रखें ध्यान

अगर आप घर में सुख-समृद्धि और प्रसन्नता का माहौल देखना चाहती हैं तो घर में मनी प्लांट जरूर लगाएं, लेकिन इन बातों का भी रखें ध्यान।
Updated:- 2019-11-15, 11:14 IST
image

हर महिला की कामना होती है कि उसका घर-परिवार सदैव स्वस्थ और खुशहाल रहे, घर में किसी तरह का क्लेष या परेशानी ना हो। इसके लिए महिलाएं अपनी तरफ से हर संभव प्यास भी करती हैं, लेकिन कई बार जीवन में परेशानियों का सामना करना ही पड़ता है। ऐसी स्थितियों से घर-परिवार को बचाने के लिए महिलाएं घर पूजा-पाठ से लेकर वास्तु के कई उपाय करती हैं। लेकिन आप शायद यह बात नहीं जानती हों को घर में गुड लक लाने में मनी प्लांट बहुत सहायक है। वास्तु के अनुसार मनी प्लांट को घर के लिए बेहद शुभ माना जाता है। हमारे जीवन में पेड़-पौधे का विशेष महत्व है, क्योंकि यही हमें ऑक्सीजन देते हैं। Money plant घर की वायु को तो शुद्ध बनाता ही है, साथ ही यह घर में पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह बनाए रखने में भी मदद करता है। जाने माने वास्तु एक्सपर्ट नरेश सिंगल से जानते हैं मनी प्लांट लगाने के नियम और फायदे-

मनी प्लांट है घर के लिए बहुत शुभ

vastu tips for financial stability in side

मनी प्लांट को घर में लगाए जाने शुभ पौधों जैसे कि नींबू, तुलसी, चमेली, लैवेंडर, गुलाब आदि के समान समृद्धि और खुशहाली लाने वाला माना जाता है। यह पौधा घर में लगाए जाने पर उसी तरह से लाभ देता है जैसे कि लाफिंग बुद्धा के होने से अर्जित होता है। अगर आप घर बैठे आकर्षक दाम पर मनी प्लांट पाना चाहती हैं तो यहां से पा सकती हैं। Root Bridges Indoor Golden Money Plant (Pot included), जिसकी M.R.P. ₹315.00 है, आप ऑफर के तहत सिर्फ ₹199.00 में पा सकती हैं। 

 

ऐसा माना जाता है कि इस पौधे को घर में लगाने से भाग्य का उदय होता है। मनी प्लांट की पत्तियां गहरी हरी, मोटी और दिल के आकार वाली होती हैं। इस पौधे की खासियत यह है कि यह बारहों महीने हरा बना रहता है। मनी प्लांट बेल के रूप में तेजी से विकसित होता है। यह पौधा विशेष रूप से घर के अंदर ही लगाया जाता है।

इसे जरूर पढ़ें: गुड लक को घर से दूर कर सकती हैं रुकी हुई और बंद घड़ियां, अपनाएं ये वास्तु टिप्स

इस तरह से फायदेमंद है मनी प्लांट

vastu tips for happiness inside

  • कई साइंटिफिक रिसर्च में यह बात सामने आई है कि मनी प्लांट घर की हवा को शुद्ध करता है।
  • फेंगशुई में माना जाता है कि मनी प्लांट फर्नीचर से हवा में आने वाले कैमिकल तत्वों को शुद्ध हवा में बदल देता है, जिससे घर की वायु स्वच्छ बनी रहती है।

इसे जरूर पढ़ें:  कहीं वास्‍तु दोष की वजह से तो नहीं होती महिलाओं में थकान और परेशानी

  • मनी प्लांट को आप अपने घर के इलेक्ट्रॉनिक साजो-सामान जैसे कि लैपटॉप, टीवी, फ्रीज़ आदि के पास रखें तो यह आपके लिए और भी ज्यादा फायदेमंद रहेगा। 
  • मनी प्लांट मानसिक तनाव और थकान को दूर करने में भी मदद करता है।

 

मनी प्लांट लगाते हुए दिशा का रखें ध्यान 

  • घर में मनी प्लांट लगाते हुए इसे पूर्व-पश्चिम दिशा में नहीं रखें, क्योंकि यह दिशा इस पौधे के अनुकूल नहीं होती और इसीलिए इससे मैरिटल लाइफ में परेशानी आ सकती है।
  • मनी प्लांट लगाते हुए आप हमेशा इसे दक्षिण-पूर्व दिशा ही रखें, क्योंकि यह दिशा बहुत ही शुभ मानी जाती है
  • माना जाता है कि दक्षिण-पूर्व दिशा भगवान गणेश की होती है। इसीलिए यह शुभ और लाभ की सूचक है। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने पर जीवन में सुख और समृद्धि आती है।

 

  • इस बात का ध्यान रखें कि मनी प्लांट लगाते हुए कभी भी इसे सूखने नहीं दें। पीली पत्तियों को भी इस पर से हटा दें। 
  • इस बात का भी ध्यान रहे कि मनी प्लांट की पत्तियां ऊपर की तरफ बढ़ें और नीचे जमीन को नहीं छूएं।
  • यह पौधा जितना ज्यादा हरा रहेगा, आपके घर में धन और समृद्धि में उतनी ही बढ़ोत्तरी होगी। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।