हरी मिर्च का पौधा लगाते समय इस तरह तैयार करें मिट्टी

हरी मिर्च एक ऐसी सब्जी है, जिसे हर व्यंजन में डालकर पकाया जाता है। क्योंकि हर दूसरी सब्जी में इसका इस्तेमाल किया ही जाता है। अगर भोजन में हरी मिर्च ना डाली जाए, तो भोजन में वो तीखापन नहीं आता, जिसे लोग पसंद करते हैं। इसलिए बहुत-से लोग हरी मिर्च को बाहर से खरीदने की बजाय घर में ही लगाना या फिर उगाना पसंद करते हैं। अगर आप भी घर पर मिर्च का पौधा लगा रहे हैं, तो आपको मिट्टी तैयार करते समय कुछ चीज़ें को ध्यान में रखना जरूरी है। तो चलिए जानते हैं पौधे की मिट्टी तैयार करते समय आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है।
मिट्टी को मिक्स करें

हरी मिर्च के पौधे की ग्रोथ के लिए जरूरी है कि मिट्टी में मौजूद सभी पोषक तत्व बीजों तक भी सही तरह से पहुंचें। कई बार ऐसा होता है कि बीज बोने के कुछ दिन बाद, जब हम मिट्टी में खाद या कोई पोषक तत्व आदि डालते हैं, तो वह तत्व नीचे तक नहीं पहुंच पाते हैं। बीजों को जब सही पोषक तत्व नहीं मिलते हैं, तो पौधे की ग्रोथ पूर्ण रूप से नहीं हो पाती है। इसलिए आप पौधे की मिट्टी समय-समय पर ऊपर से नीचे करते रहें।
मिट्टी में खाद डालें

हरी मिर्च के पौधे के लिए खाद एक अहम चीज है। आप घर पर मिर्च का पौधा लगा रहे हैं, तो आप मिट्टी तैयार करते समय खाद भी डालें। क्योंकि ज्यादातर वेजिटेबल प्लांट्स को मैग्नीशियम की जरूरत होती है और खाद मैग्नीशियम से भरपूर होती है। इसलिए आप हरी मिर्च के पौधे से मैग्नीशियम की कमी को दूर करने के लिए मिट्टी में समय-समय पर खाद का प्रयोग करें। यह मिट्टी को पोषण और पौधों को सही खुराक देगा। साथ ही, आपके पौधे की सही ग्रोथ भी होगी। (सक्यूलेंट्स पौधा को कैसे लगाएं)
पानी मिट्टी के हिसाब से डालें

जब भी आप हरी मिर्च के पौधे को उगाते हैं, तो आप मिट्टी में पानी उसकी प्रकृति के हिसाब से ही डालें। क्योंकि मिट्टी की प्रकृति पौधों के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। इसलिए शुरुआत में आप पानी की मात्रा कम रखें और फिर धीरे- धीरे मिट्टी की प्रकृति के हिसाब से पानी की मात्रा को बढ़ा दें। इसके अलावा, आप पौधे को पानी देने के लिए सुबह या शाम का कोई समय तय कर सकती हैं। (अपने इंडोर प्लांट्स का ऐसे रखें ध्यान)
पोषक तत्वों का रखें ध्यान

इन सभी चीजों के अलावा, आप हरी मिर्च का पौधा लगाते समय सभी पोषक तत्व का भी ध्यान रखें। क्योंकि पौधे की शुरुआती ग्रोथ के लिए यह बहुत जरूरी है कि मिट्टी में सभी पोषक तत्व मौजूद हों। अगर मिट्टी में पोषक तत्व की कमी होती है, तो उसमें उर्वरकों को मिलाने की आवश्यकता होगी। मिट्टी में पोषक तत्व की कमी को दूर करने के लिए आप शुरू में प्राकृतिक विधि का ही उपयोग करें और बाद में रासायनिक विधि का प्रयोग कर सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें- घर में लगाया है मिर्च का पौधा तो इन 3 हैक्स से उसमें आएंगी 1/2 किलो मिर्च
इस तरह लगाएं पौधा
उम्मीद है कि आपको यह समझ में आ गया होगी कि हरी मिर्च का पौधा लगाते समय आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। तो आइए अब जानते हैं कि आप घर पर हरी मिर्च का पौधा कैसे लगा सकते हैं।
सामग्री
- हरी मिर्च का बीज
- गमला
- मिट्टी
- खाद
- पानी
पौधा लगाने की विधि
- हरी मिर्च के बीज को गमले में लगाने के लिए सबसे पहले आप मध्यम या बड़ा आकार का अपनी इच्छानुसार गमला लें।
- अब आप 50% कोको-पीट और 50% वर्मीकम्पोस्ट (केंचुआ खाद या गोबर) लें और दोनों को अच्छी तरह से मिला लें। फिर इसे गमले में भर दें।
- पॉटिंग मिक्स हो जाने के बाद बीज को गमले में लगा दें।
- बीज को लगाने के बाद अब बारी आती है गमले में पानी डालने की, तो अब आप उचित मात्रा में गमले में अच्छी तरह से पानी डाल दें। अब आपका गमला पूरी तरह से तैयार है
इसे ज़रूर पढ़ें- घर आप आसानी से उगा सकती हैं गमले में हरी मिर्च का पौधा, जानिए कैसे
इन टिप्स की सहायता से आप अपनी मिट्टी तैयार कर सकते हैं। अगर आपको लेख अच्छा लगा हो, तो उसे लाइक और शेयर ज़रूर करें। साथ ही, जुड़े रहे हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।