घर आप आसानी से उगा सकती हैं गमले में हरी मिर्च का पौधा, जानिए कैसे

हरी मिर्च किसी भी भोजन का एक अहम् हिस्सा है। अगर भोजन में हरी मिर्च न डालें तो भोजन में वो तीखापन नहीं होता, जिसे लगभग हर कोई पसंद करता है। कोई स्वाद के साथ-साथ पोषक तत्वों के कारण भी हरी मिर्च का सेवन करता है। कहा जाता हैं कि हरी मिर्च में आयरन, कॉपर, पोटेशियम, प्रोटीन विटामिन ए, बी6, सी और कार्बोहाइड्रेट आदि कई गुण होते हैं, जो सेहत के लिए सही होते हैं।
लेकिन, हर बार हरी मिर्च खरीदने के लिए बाज़ार जाना और हरी मिर्च पर पैसे खर्च करना भी अच्छी बात नहीं है। पैसे खर्च करना इसलिए अच्छी बात नहीं है क्यूंकि, कुछ ही मेहनत के बल पर आप घर पर ही आसानी से हरी मिर्च गमले में ही उगा सकती हैं। जी हां, कुछ बुनियादी गर्डिंग करके आप बेहतरीन और तीखी हरी मिर्च उगा सकती हैं। आज इस लेख में हम आपको हरी मिर्च उगाने के कुछ नायब तरकीब बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप आसानी से घर में ही गमले में हरी मिर्च उगा सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।
सामग्री की ज़रूरत
- हरी मिर्च का बीज
- गमला
- मिट्टी
- खाद
- पानी
बीज का सही चुनाव

किसी भी फल और सज्बी को लगाने के लिए ज़रूरी होता है उसके बीज का सही से चुनाव करना। अगर बीज सही नहीं हो, तो आप कितना भी मेहनत कर लीजिये, फल और सब्जी को उगा नहीं सकती हैं। इसलिए हरी मिर्च लगाने के लिए आप बाज़ार या बीज भंडार में सही बीज जाकर ज़रूर खरीद लें। बीज भी कई तरीके के होते हैं, इसके लिए आप अच्छे से मालूम कर लें कि कौन सा बीज सही है या कौन सा नहीं। ध्यान रहे, बीज के रूप में आपको हरी मिर्च के छोटे-छोटे पौधों के रूप में खरीदना है। आप चाहें तो बीज लगाकर छोटे-छोटे पौधे उगा सकती हैं, और फिर उस छोटे पौधे को बीज के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Garden Tips: घर पर आप भी आसानी से उगा सकती हैं रसीले टमाटर, जानिए कैसे
मिट्टी को तैयार करें

बीज का चुनाव करने के बाद आप हरी मिर्च लगाने के लिए मिट्टी को तैयार करें। इसके लिए आप गमले में मिट्टी को डालें और एक से दो बार मिट्टी को अच्छे से खुरेंच दीजिये। इस मिट्टी एक से दो दिन के लिए धूप में रख दीजिये। इससे मिट्टी सॉफ्ट हो जाती है, जिसके चलते मिर्ची की पैदावार अच्छी होती हैं। मिट्टी में धूप लगाने के बाद इसमें बीज को लगभग 2 से 3 इंच गहरे मिट्टी में लगा लीजिये और ऊपर से खाद को भी डाल दीजिये। (कुछ इस तरह उगाएं बथुआ साग)
खाद का चुनाव

आप मिट्टी खुरेंचने के टाइम भी खाद को डालकर मिट्टी को खुरेंच सकती हैं। इससे खाद पौधे की जड़ तक पहुंच जाते हैं और पैदावार भी अच्छी होती हैं। खाद के लिए आप जैविक खाद या फिर कम्पोस्ट खाद का इस्तेमाल कर सकती हैं। कभी-कभी रासायनिक खाद पौधे को नुकसान पहुंचाते है, इसलिए आप खाद का चुनाव करते समय इसका ज़रूर ध्यान रखें। समय-समय पर एक से दो बार पौधे में खाद भी डालती रहें। (किचन गार्डन में आप भी ऐसे उगाएं लहसुन)
पानी और मौसम का ध्यान

बीज लगाने और खाद डालने में बाद ज़रूरी है पानी देना और मौसम का ध्यान रखना। बीज लगाने के तुरंत बाद के से दो मग पानी ज़रूर डालें। समय-समय पर भी एक से दो मग पानी ज़रूर डालें। ध्यान रहे अधिक पानी डालने से पौधे मर भी जाते हैं, इसलिए ज़रूरत के हिसाब से ही पानी का इस्तेमाल करें। पानी डालने के साथ-साथ मौसम का भी ध्यान रखना बहुत ज़रूरी हैं। बीज लगाने के बाद आप गमले को घूप में ज़रूर रखें। इसके लिए आप घर के छत पर भी रख सकती हैं। पौधे के अंकुरित होने पर इसे तेज धूप में रखने से बचें।
इसे भी पढ़ें: ऑर्गेनिक तरीके से घर पर ही उगा सकती हैं सब्जियां, जानिए कैसे!
खर-पतवार और कटाई
बीज लगाने, खाद देने और पानी डालने के बाद गमले में उगे अतिरिक्त खर-पतवार को समय-समय पर साफ करते रहना भी बहुत ज़रूरी होता हैं। कभी-कभी कीड़े-मोकोड़े भी पौधे को खत्म कर दते हैं। ऐसे में आप खर-पतवार निकालने के साथ कीड़े-मोकोड़े को दूर भागने के लिए दवा का छिड़काव समय-समय पर ज़रूर करते रहे। लगभग एक से दो महीने बाद हरी मिर्च खाने के लिए तैयार हो जाती हैं। अगर पक्के हरी मिर्च की ज़रूरत है, तो पौधे में ही हरी मिर्च को छोड़ सकती हैं। कुछ समय बाद पौधे में हरी मिर्च पक जाती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@gardeningtips.in,dobies-liquid.s3-eu-west-1.amazonaws.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।