Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:47 AM IST

घर पर आप भी पुदीने के पत्ते से बना सकते हैं नेचुरल साबुन, जानें कैसे

इस लेख को पढ़ने के बाद आप भी आसानी से घर पर पुदीने के पत्ते से नेचुरल साबुन बना सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे।
Updated:- 2022-05-16, 15:56 IST
image

बाथरूम में मौजूद साबुन एक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल हम सभी लगभग हर रोज करते हैं। लेकिन जो साबुन हम और आप इस्तेमाल करते हैं उसे बाजार से ही खरीदकर लाते हैं। कई बार केमिकल युक्त साबुन के इस्तेमाल से स्किन पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए कई लोग नेचुरल साबुन लगाने की ही सलाह देते हैं।

ऐसे में अगर आप ये जानना चाहते हैं कि घर पर नेचुरल साबुन कैसे बना सकते हैं तो फिर आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि इस लेख में हम आपको पुदीने के पत्ते से होममेड साबुन बनाने के लिए बारे में बताने जा रहे हैं जिसे अधिक मेहनत किए बिना आसानी से बना सकती हैं। तो आइए जानते हैं।

पुदीने के पत्ते का साबुन

how to make homemade mint leaves soap inside

कई लोगों का मानना है कि गर्मियों के दिनों में नीम, तुलसी और पुदीना युक्त साबुन का इस्तेमाल करते रहना चाहिए। इससे स्किन पर मौजूद कील-मुंहासों की समस्या बहुत कम होती हैं। एक बेहतरीन और बेदाग त्वचा पाने के लिए पुदीने का साबुन एक बेस्ट ब्यूटी प्रोडक्ट भी माना जाता है। ऐसे में बाज़ार से न खरीदकर आप घर पर ही नेचुरल साबुन बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: पुदीने के पत्ते से घर के इन मुश्किल कामों को बनाएं आसान

 


साबुन बनाने के लिए सामग्री

how to make homemade mint leaves soap inside

  • पुदीने के पत्ते-2 कप
  • गुलाब जल-1/2 चम्मच
  • एलोवेरा जेल-1 कप
  • लैवेंडर ऑयल- दो बूंद
  • सोप बेस
  • तुलसी पत्ता-1 चम्मच (ऑप्शनल)
  • हल्दी- 1 चुटकी

बनाने का तरीका

make homemade mint leaves soap inside

  • सबसे पहले आप पुदीने के पत्ते और तुलसी के पत्ते को एक से दो बार अच्छे से साफ कर दें ताकि धूल-मिट्टी निकल जाएं।
  • दोनों पत्तों को साफ करने के बाद मिक्सी में डालें और साथ में एक कप पानी को भी डालकर अच्छे से पीस लीजिए।
  • पत्तों को मिक्सी में पीसने के बाद अच्छे से छान लीजिए और किसी बर्तन में रख लीजिए।
  • इसके बाद इस मिश्रण में एलोवेरा जेल और गुलाब जल को डालकर अच्छे से मिक्स कर दीजिए।
  • अब इस मिश्रण में हल्दी और लैवेंडर ऑयल (अपनी पसंद का ऑयल) को डालकर भी अच्छे से मिक्स दीजिए।  
  • इसके बाद इस मिश्रण को सोप बेस में डालें और इसे फ्रिज में लगभग 2-3 घंटे सेट होने के लिए रख दीजिए।
  • लगभग 3 घंटे सेट होने के बाद आप इस साबुन का इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों के मौसम में टंकी के पानी को ठंडा रखने के आसान टिप्स

 

हल्दी और एलोवेरा का क्यों हो रहा है इस्तेमाल?

how to make homemade mint leaves soap inside

ये हम सभी जानते है कि हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कि त्वचा में किसी भी तरह के होने वाले हानिकारक दुष्प्रभाव से बचाता है। इसके अलावा एलोवेरा चेहरे को ठंडा रखने का काम करता है जिससे धूप से जली हुई त्वचा ठीक हो सकती है। साथ ही यह त्वचा को हाइड्रेट भी रखता है। गुलाब जल त्वचा को फ्रेश और तुलसी पत्ते रोगाणुओं से दूर रखते हैं।  

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit: (@freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।