Leftover Soap Reuse: अरे रुकिए! बचे हुए साबुन के टुकड़ों को फेंके नहीं, बनाएं Toilet Cleaner

How to make toilet cleaner with soap: लगातार हफ्ते-महीने से इस्तेमाल हो रहे हैं साबुन कुछ दिन बाद छोटे-टुकड़े में बदल जाते हैं। अब ऐसे में इन्हें फेंकने के अलावा कोई और ऑप्शन समझ नहीं आता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन छोटे से टुकड़े आपके घर की सफाई में बहुत काम आ सकते हैं? इन्हें फेंकने के बजाय, आप इसकी मदद से टॉयलेट क्लीनर बना सकती हैं। यह तरीका साबुन को इधर-उधर रखने से बचाता है बल्कि बाजार के महंगे और केमिकल वाले क्लीनर से भी बचाता है। अगर आपके बाथरूम में साबुन के छोटे-छोटे ढेर सारे टुकड़े पड़े हुए हैं, तो इन्हें बेकार समझने के बजाय क्लीनर बनाकर इस्तेमाल करें। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे करें साबुन के टुकड़े का इस्तेमाल-
घर पर टॉयलेट क्लीनर बनाने में क्या-क्या चाहिए?
- बचे हुए साबुन के टुकड़े
- सिरका
- बेकिंग सोडा
- एसेंसिशयल ऑयल
- नींबू का रस
- बोतल
- गर्म पानी
इसे भी पढ़ें- अरे रुकिए! मत फेंकिए कपड़े धोने वाले साबुन के बचे हुए टुकड़े, ऐसे करें इस्तेमाल... घर के हर एक क्लीनर की कर देगा छुट्टी
बचे हुए साबुन के टुकड़ों से कैसे बनाएं टॉयलेट क्लीनर (DIY Toilet Cleaner from Leftover Soap)
- सबसे पहले बचे हुए साबुन के छोटे-छोटे टुकड़ों को एक कटोरे में इकट्ठा कर लें।
- अब इसे एक कटोरे या भगोने में 3-4 कप गर्म पानी लें। इस गर्म पानी में साबुन के टुकड़ों को डाल दें।
- इसके बाद साबुन के टुकड़ों को पानी में घोलें जब तक कि वे पूरी तरह से पिघल न जाएं।
- जल्दी घोलने के लिए साबुन के टुकड़ों को कद्दूकस भी कर सकते हैं।
- इसके बाद इस घोल को ठंडा करके सफेद सिरका मिलाएं।
- फिर इसे और स्ट्रांग बनाने के लिए इसमें बेकिंग सोडा मिलाएं।
- अगर आप क्लीनर में अच्छी खुशबू चाहती हैं, तो इसमें नींबू का रस या एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें मिला सकती हैं।
- सभी सामग्री को एक चम्मच से अच्छी तरह से मिला लें।
- अब इस तैयार गाढ़े क्लीनर को खाली टॉयलेट क्लीनर डिस्पेंसर बोतल भरें।
कैसे करें बचे हुए साबुन से बनें टॉयलेट क्लीनर?
- बनाए गए क्लीनर को टॉयलेट के किनारे और अंदरूनी किनारों के नीचे और चारों तरफ डालें।
- क्लीनर लगाने के बाद, इसे 5 से 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- टॉयलेट ब्रश लें और पॉट के अंदरूनी हिस्सों को अच्छी तरह से रगड़ें।
- इसके बाद पानी डालकर साफ करें।
इसे भी पढ़ें- Leftover Soap Reuse Ideas: बचा हुआ साबुन भी है बड़े कमाल की चीज, ऐसे करें इस्तेमाल; सफाई और खुशबू दोनों में आएगा काम
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
- क्या बचे हुए साबुन के टुकड़े से क्लीनर बना सकते हैं?
- जी हां, साबुन के टुकड़े से क्लीनर बना सकते हैं।
- साबुन के टुकड़े से टॉयलेट की टाइल्स कैसे साफ करें?
- साबुन के टुकड़े से टॉयलेट की टाइल्स साफ करने के लिए उसे पीसकर उसमें फिटकरी मिलाएं। फिर इसे 10 मिनट के लिए फर्श पर लगाकर छोड़ दें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।