पुदीने के पत्ते से घर के इन मुश्किल कामों को बनाएं आसान

किचन में इस्तेमाल होने वाले कई पत्तों में से पुदीना एक ऐसी चीज है जिसके उपयोग से व्यंजन का स्वाद लाजवाब भी हो सकता है और नहीं डाला जाए तो बेकार भी हो सकता है। खासकर गर्मियों के मौसम में पुदीना के पत्तों को कई लोग आहार में शामिल करते हैं। हालांकि, अभी तक तो आपने पुदीना को आहार में ही शामिल किया होगा, लेकिन आपको बता दें कि इसके पत्तों के इस्तेमाल से घर के कई मुश्किल काम को भी आप आसान बना सकते हैं।
इस लेख में हम आपके साथ कुछ बेहतरीन टिप्स एंड हैक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप किचन से लेकर बाथरूम की कई परेशानियों से लेकर गार्डन का भी ख्याल रख सकते हैं। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में।
बाथरूम सिंक फ्लाई की परेशानी करें दूर

बाथरूम सिंक में लगने वाले कीड़ों को दूर भगाने के लिए अब आपको कीमती स्प्रे खरीदने की ज़रूरत नहीं है। आप पुदीना के पत्तों के उपयोग से ही सिंक फ्लाई की परेशानी को आसानी से दूर कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से सिंक फ्लाई भी भाग जाएंगे और बाथरूम सिंक से किसी भी तरह की गंदी बदबू भी नहीं आएगी। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- इसके लिए सबसे पहले एक कप पुदीना के पत्ते और दो कप पानी को मिक्सर में डालकर महीन पीस लीजिए।
- इस मिश्रण को अच्छे से छान लीजिए और स्प्रे बोतल में भर लीजिए।
- इसके बाद इस मिश्रण में दो चम्मच बेकिंग सोडा और एक कप पानी को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
- अब इस मिश्रण को बाथरूम सिंक पर अच्छे से छिड़काव करके कुछ देर बाद साफ कर लें।
- इस प्रक्रिया को सप्ताह में दो से तीन बार ज़रूर करें।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में एक्वेरियम को ठंडा रखने के लिए फॉलो करें टिप्स
किचन डस्टबिन और सिंक से रखें कीड़ों को दूर

किचन में सबसे अधिक किसी स्थान पर छोटे-छोटे कीड़े लगते हैं तो उस स्थान का नाम है डस्टबिन। कचरा डालते ही डस्टबिन के ऊपर हजारों कीड़े लगने लगते हैं। सिर्फ डस्टबिन ही नहीं बल्कि किचन सिंक के ऊपर लगने वाले कीड़ों से भी कई लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में किचन डस्टबिन और सिंक में लगने वाले कीड़ों को दूर करने के लिए पुदीना के पत्तों का उपयोग किया जा सकता है।
- इसके लिए एक कप पुदीना के पत्ते और एक कप पानी को मिक्सर में डालकर महीन पीस लीजिए।
- इसके बाद अच्छे से छान लीजिए और मिश्रण में सिरका या बेकिंग सोडा को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
- अब इस मिश्रण को डस्टबिन और किचन सिंक के ऊपर सप्ताह में कम से कम तीन बार छिड़काव करें।
- इसके छिड़काव से किचन में लगने वाले कीड़े आसानी से भाग जाएंगे।
पौधों का रखें ख्याल

कहा जाता है कि पौधे को बरसाती कीड़ों या मौसमी कीड़ों को दूर रखें के लिए किसी केमिकल युक्त कीटनाशक स्प्रे की जगह हमेशा नेचुरल स्प्रे का ही इस्तेमाल करना चाहिए। केमिकल स्प्रे के इस्तेमाल से कई बार पौधे मर भी जाते हैं। ऐसे में पुदीना के पत्तों को नेचुरल कीटनाशक स्प्रे के रूप में उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए भी आप मिक्सर में पुदीना के पत्तों के साथ एक कप पानी और बेकिंग सोडा को डालकर अच्छे से पीस लीजिए। अब मिश्रण को छानने के बाद पौधे पर अच्छे से छिड़काव कर दीजिए।
इसे भी पढ़ें: पुराने किचन स्क्रबर से दूर करें अपनी रोजमर्रा की ये समस्याएं
इन कामों में भी करें इस्तेमाल

घर पर तैयार किए पुदीना के स्प्रे को आप चीटियों को भगाने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। किचन अलमारी में लगने वाले कीड़ों को दूर भगाने के लिए भी आप इसके स्प्रे को उपयोग कर सकते हैं। पुदीना के पत्तों के इस्तेमाल से आप चावल, दाल आदि चीजों में लगने वाले कीड़ों को भगाने के लिए इस्तेमाल किया जाता सकता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।