herzindagi
image

Glossy Lip Balm: कम खर्च में बनाएं ग्लॉसी-शाइनिंग लिप बाम, होंठ दिखेंगे गुलाबी और चमकदार

अगर आप भी सर्दियों में अपने होठों को मुलायम और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो अब आप घर पर रहकर कम खर्च में आसानी से के खास लिप बाम बना सकती हैं। इसे बनाने का तरीका भी बहुत आसान है। 
Editorial
Updated:- 2025-12-04, 17:49 IST

महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए कई प्रयास करती हैं। यही नहीं कुछ महिलाएं, तो हर छोटी-छोटी चीजों का भी ध्यान रखती हैं। सर्दी के मौसम में स्किन का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में सर्दी के मौसम में महिलाएं फटे होंठ से भी काफी परेशान रहती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने होठों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो अपने होठों के लिए एक खास ग्लॉसी लिप बाम घर पर तैयार कर सकती हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इसके बारे में।

होठों के लिए ग्लॉसी लिप बाम

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बताया कि अगर आप भी सर्दियों में अपने होठों से परेशान रहती हैं, तो अब आप इन्हें मुलायम, चमकदार और खूबसूरत बना सकती हैं। इसके लिए आप घर पर कम खर्चे में एक खास ग्लॉसी लिप बाम तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -  

1 - 2025-12-04T172145.062

ग्लॉसी लिप बाम बनाने के लिए सामग्री -

ग्लॉसी लिप बाम बनाने का तरीका

  • घर पर रहकर आप आसानी से ग्लॉसी लिप बाम तैयार कर सकती हैं।
  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप चुकंदर को पीसकर इसका रस निकाल लें।
  • अब पेट्रोलियम जेली और शिया बटर को धीमी आंच पर या डबल बॉयलर में गर्म कर पिघाल लें।
  • जब यह पिघल जाएं, तब आप इसमें थोड़ा विटामिन ई आयल और चुकंदर का रस मिक्स कर लें।
  • यह भी पढ़ें:  कम खर्च में होठों को बनाएं खूबसूरत, एक्सपर्ट के बताएं इस होममेड लिप बाम से बनाएं उन्हें गुलाबी

    2 - 2025-12-04T172147.254

  • इन सभी सामग्री को आप अच्छी तरह मिक्सकर आप इन्हें एक एयर टाइट डिब्बे में भरकर रख दें।
  • आप इसे थोड़ी देर के लिए फ्रिज में भी रख सकती हैं, उसके बाद इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • इससे न सिर्फ आपके होंठ खूबसूरत दिखेंगे, बल्कि यह आपके होठों को मुलायम बनाने में भी मदद करेगा।
  • अगर आप इसका पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

यह भी पढ़ें:   शिया बटर से पाएं मुलायम और खूबसूरत होंठ, एक्सपर्ट से जानें लिप बाम बनाने का तरीका

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : Freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।