गार्डन में आप भी उगा सकते हैं आड़ू का पेड़, जानिए कैसे

फल हमारे हेल्थ को लगभग हर प्रकार से फायदा पहुंचाते हैं। कहा जाता है अगर रोजाना फलों का सेवन करते हैं तो एक नहीं बल्कि कई बीमारियों से बचा जा सकता है। वैसे तो बाज़ार में ऐसे कई फल है जिनका हमेशा सेवन करते रहना चाहिए। इन्हीं में से एक है आड़ू का फल, जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह फल विटामिन-ए और सी युक्त से भी भरपूर होता है।
लेकिन इस फल को लेकर एक दिक्कत ये है कि इसे खरीदने के लिए हमेशा बाज़ार ही जाना होता है। लेकिन अब इस लेख को पढ़ने के बाद आप भी घर पर आसानी से उसे उगा सकते हैं। जी हां, इन स्टेप्स को फॉलो करने के बाद आप भी आड़ू का पेड़ उगा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।
आड़ू का पेड़ लगाने के लिए सामग्री
- बीज
- खाद
- पानी
- मिट्टी
- गमला (बड़ा साइज़)
बीज का करें सही चुनाव
अगर घर पर किसी भी सब्जी या फल को लगाना है तो सबसे ज़रूरी है कि बीज का सही चुनाव करना। अगर बीज सही नहीं तो आप और हम कितना भी मेहनत कर लें सभी बेकार होने वाला है। इसलिए गार्डन में आड़ू का पेड़ लगाने के लिए बीज का सही चुनाव करना बेहद ज़रूरी है। अधिक फल देने वाले बीज आप किसी बीज भंडार से ही ख़रीदे। क्योंकि बीज भंडार में अच्छे से किस्म के बीज आसानी से मिल जाते हैं। नर्सरी से बीज खरीदने की कोशिश न करें।
इसे भी पढ़ें: बीजों के अलावा पत्तों से भी उगा सकते हैं यह पौधे, जानिए
मिट्टी करें तैयार
बीज खरीदने के बाद मिट्टी को तैयार करें। इसके जिस मिट्टी को आप गमला में डालने वाले हैं उसे एक से दो बार फोड़कर एक दिन के लिए धूप में रख दें। अगले दिन मिट्टी में एक मग खाद को डालकर अच्छे से मिक्स कर दें। खाद मिक्स करने बाद मिट्टी को गमले में डालें। गमले में मिट्टी को डालने के बाद मिट्टी के अंदर लगभग 1-2 इंच गहरा बीज को दबाकर ऊपर से मिट्टी डाल दें। इसके बाद पानी का छिड़काव कर दें। (लहसुन उगाने का तरीका)
बीज अंकुरित होने से पहले करें ये काम
बीज लगाने के बाद उसका ध्यान रखना भी बहुत ज़रूरी है। बीज लगाने के बाद उकसे ऊपर कुछ घास डाल दें आयर जब बीज अंकुरित होने लगे तो घास को हटा दें। जब तक बीज अंकुरित न हो उससे पहले गमले को तेज धूप में रखने से बचें। तेल धूप की वजह से बीज मर भी सकता है। समय-समय पर पानी का छिड़काव करते रहे क्योंकि गर्मी में मौसम में मिट्टी जल्दी ही सुख जाती है। (गमले में हरी मिर्च का पौधा लगाएं)
इसे भी पढ़ें: आप भी आसानी से खजूर का पेड़ बगीचे में उगा सकती हैं, जानिए कैसे
कीटनाशक स्प्रे का छिड़काव करते रहे
जब तक पौधा 1 फीट बड़ा नहीं हो जाता है उसे तेज धूप से दूर ही रखें। जब आड़ू का पेड़ बड़ा हो जाए तो सप्ताह में के से दो बार नेचुरल कीटनाशक स्प्रे का छिड़काव करते रहे। नेचुरल स्प्रे बनाने के लिए आप बेकिंग सोडा, नीम के पत्ते या पुदीना के पत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। सप्ताह में कम से कम दो से तीन बार स्प्रे का छिड़काव करते रहे। लगभग 9-10 महीने के अंदर फल होने लगते हैं। जब फल पके तो आप उसे साफ करके खाने में इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@shopify)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।