आप भी आसानी से खजूर का पेड़ बगीचे में उगा सकती हैं, जानिए कैसे

अच्छा! अगर आपसे यह सवाल किया जाए कि खजूर खरीदने के लिए सबसे पहले आप किस जगह जाती हैं, तो आपका जवाब क्या हो सकता है? संभवत, आप झट से बोले कि बाज़ार से खरीदना होता है। लेकिन, अगर आपसे यह बोला जाए कि गार्डन में ही खजूर का पौधा लगाकर बाज़ार से भी अधिक टेस्टी खजूर उगा सकती हैं, तो फिर आपका जवाब क्या हो सकता है। जी हां, अगर आपको गार्डिंग करने का शौक है, तो कुछ दिनों की मेहनत में आप आसानी से खजूर का पौधा उगा सकती हैं। आज इस लेख में हम आपको गार्डन में खजूर का पौधा उगाने के बारे में बताने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं।
इन चीजों को पड़ेगी ज़रूरत
- खजूर का बीज
- खाद
- गमला
- मिट्टी
- पानी
बीज कैसा होना चाहिए?

किसी भी सब्जी या फल को गार्डन में उगाने के लिए ज़रूरी है कि बीज कैसा है। अगर बीज सही नहीं है, तो आप कितना भी मेहनत कर लीजिए पेड़ कभी भी नहीं उगेगा। इसलिए बीज का सही चुनाव करना बहुत ज़रूरी है। इधर-उधर से बीज खरीदने से अच्छा है कि आप किसी बीज भंडार में भी जाकर बीज ख़रीदे। बीज भंडार में सस्ते और अच्छी पैदावर वाले बीज आसानी से मिल जाते हैं।
इसे भी पढ़ें: घर में है डाइफेनबैचिया का पौधा तो जानें इसके फायदे और नुकसान
मिट्टी करें तैयार
बीज खरीदने के बाद बीज लगाने के लिए मिट्टी को तैयार करना बहुत ज़रूरी है। इसके लिए मिट्टी को अच्छे से खरोंच दें और एक दिन के लिए धूप में छोड़ दें। इससे मिट्टी सॉफ्ट हो जाती हैं। इसके बाद मिट्टी में एक से दो मग खाद डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और मिट्टी को गमले में डाल दें। गमले में मिट्टी डालने के बाद बीज को गमले में लगभग 2 से 3 इंच गहरा ही लगाए। बीज लगाने के बाद ऊपर से खाद और पानी भी ज़रूर डालें। (खजूर खाने के हैं ये 5 फायदे)
गमले से निकालकर गार्डन में लगाए

जी हां, जब तक पेड़ तीन से चार फीट बड़ा नहीं होता है तब तक गमले में रहने दें। जैसे ही पौधा बड़ा हो जाए उसे मिट्टी समेत निकाल लीजिए। इधर आप जिस जगह पेड़ को लगाना है उस जगह की अच्छे से सफाई कर लीजिए और गमले के आकार मिट्टी खोद लीजिए। मिट्टी खोदने के बाद मिट्टी सहित खजूर के पेड़ को डालें और सभी साइड से मिट्टी डालकर बराबर कर लीजिए। मिट्टी बराबर करने के बाद ऊपर से खाद और पानी डालकर छोड़ दीजिए।
समय-समय पर खाद, दवा का छिड़काव और पानी देना

खाद के रूप में आप हमेशा ही जैविक खाद का ही इस्तेमाल करें। केमिकल युक्त खाद पेड़ को काफी नुकसान पहुंचा देते हैं। ऐसे में आप सब्जियों के छिलके, बचे हुए भोजन आदि का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा समय-समय पर नेचुरल स्प्रे का छिड़काव भी करती रहे हैं। आप नीम, पुदीना या फिर बेकिंग सोडा आदि से नेचुरल स्प्रे तैयार कर सकती हैं। दवा छिड़काव के बाद समय-समय पर पानी भी डालना नहीं भूलें।
इसे भी पढ़ें: घर में आसानी से लगा सकती हैं सिंगोनियम का पौधा, अपनाएं ये आसान टिप्स
खजूर फल का लीजिए आनंद

अगर नियमित समय पर खाद, पानी देना और सही से देखभाल करते हैं तो लगभग बाहर से पंद्रह महीने के अंदर खजूर के पेड़ में फल तैयार हो जाते हैं। आप चाहें तो बाज़ार जैसा पकने के लिए पेड़ में छोड़ सकती हैं या फिर फल तोड़कर चावल, गेहूं में रखकर भी अच्छे से पका सकती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@cdn.britannica.com,learnagro.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।