herzindagi
how to do makeup step by step

Easy Makeup Steps: घर पर इन 5 स्टेप्स से करें मिनटों में मेकअप, आएगा एकदम पार्लर जैसा ग्लो

5 Easy makeup steps: अगर आपको भी अक्सर पार्टीज में जाना पड़ जाता है और ऐसे में आप मेकअप करके खुद को पार्लर जैसा ग्लो देना चाहती हैं, तो आज हम आपको पांच ऐसे स्टेप्स बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप मिनटों में मेकअप कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-11-18, 19:00 IST

लड़कियों कोई हर फंक्शन में मेकअप करना बेहद पसंद होता है। ऐसे में वो किसी भी पार्टी में जाने से कई दिन पहले तैयारियां शुरू कर देती हैं। अब हर फंक्शन के लिए पार्लर में जाकर पैसे देना तो मुमकिन नहीं होता है। पार्लर में मेकअप कराने के लिए काफी पैसे खर्च हो जाते हैं। हर किसी को मेकअप करना नहीं आता है। अधिकतर लड़कियां कंफ्यूज रहती हैं कि पहले क्या अप्लाई किया जाए और क्या लगाया जाए ताकि परफेक्ट मेकअप नजर आए। यदि आप भी अक्सर पार्टीज में जाती रहती हैं और आपको मेकअप करना नहीं आता है तो आज हम आपको इस लेख में दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी के बताए मेकअप के पांच आसान स्टेप्स बताने जा रहे हैं। जिनको हर कोई आसानी से कर सकता है। इन मेकअप स्टेप्स को आप मिनटों में पूरा करके एकदम पार्लर जैसी चमक अपने फेस पर देख सकती हैं।

स्टेप: 1 प्राइमर का बेस

सबसे पहले मेकअप करने के लिए आपको बेस की जरूरत होती है ताकि स्किन फ्लॉलेस बनी रहे। इसके लिए आपको फेस पर पहले प्राइमर अप्लाई करना चाहिए। इसको आप हाथ या ब्रश किसी की भी मदद से पूरे फेस पर हल्के हाथों से लगाएं।

primer

स्टेप: 2 कंसीलर लगाएं

आपने देखा होगा मेकअप करने के बाद हमारी आंखों और चिन के आसपास डार्कनेस नजर आने लगती है। ऐसे में आप इसके लिए कंसीलर का इस्तेमाल जरूर करें। इसको केवल आपको आंखों के नीचे, चिन, माथे के फ्रंट पर अप्लाई करना है। कंसीलर को आप ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से थपथपाएं।

ये भी पढ़ें: Cocktail Party Makeup Look: कॉकटेल पार्टी में ग्लोइंग और स्टाइलिश दिखने के लिए ट्राई करें ये मेकअप लुक्स

conceler

स्टेप: 3 फॉउंडेशन करें अप्लाई

इसके बाद आपको अपने हाथों पर फाउंडेशन लेकर ब्रश की मदद से पूरे फेस पर फैला लेना है। अब ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से आपको इससे पूरे फेस पर अप्लाई करते हुए ईवन कर लेना है।

ये भी पढ़ें: पतले और चपटे गालों को मोटा दिखाने के लिए अपनाएं ये 4 मेकअप टिप्स, जानें सही और आसान तरीका

foundation apply

स्टेप: 4 लूज पाउडर से सेट

अब आपको लूज पाउडर को लेकर ब्रश की मदद से पूरे फेस को कवर करना है। इससे मेकअप और चेहरा एक समान नजर आएगा।

loose powder

स्टेप: 5 ब्लश लगाएं

आजकल बाजारों में होंठ पर लगाने वाले टिंट को गालों पर ब्लश की तरह भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे गाल नेचुरल पिंक हो जाते हैं। साथ ही, पूरे फेस पर ग्लो भी आ जाता है। इसको आप ब्लश वाले ब्रश से अप्लाई करें।

blush

यह पांच स्टेप्स पूरे करने के बाद आपके फेस का बेस मेकअप तैयार हो चुका होता है। इसके बाद आपको लिपस्टिक, लाइनर, मस्कारा, आई मेकअप आदि अप्लाई करना होता है। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।