चीनी में बार-बार लग जाती हैं चीटियां, इन टिप्स से पाएं छुटकारा

आपने देखा होगा कि अक्सर चीनी के डिब्बे में चींटियां लग जाती हैं। चींटियों और उनकी कॉलोनियों से छुटकारा पाना मुश्किल लग सकता है। लेकिन, इनसे छुटकारा पाने के लिए प्राकृतिक आप गैर-विषैले समाधानों की मदद ले सकती हैं। जी हां चींटियों को घर में प्रवेश करने से रोकने के कई सुरक्षित तरीके हैं जो आसानी से उपलब्ध हैं और जो घर और पर्यावरण में केमिकल्स या विषाक्त पदार्थों को नहीं जोड़ते हैं। इन टिप्स का इस्तेमाल चींटियों की अन्य प्रजातियों से छुटकारा पाने में मदद के लिए भी किया जा सकता है।
पेंट्री में लहसुन लटकाएं

लौंग और तेज पत्ते की तरह, लहसुन में भी तेज गंध होती है जो चींटियों को भ्रमित करती है और गंध से वह दूर भागती है। लहसुन को स्ट्रिंग्स पर बांधें और उन्हें अपने पेंट्री डोर नॉब्स और अलमारियों से लटका दें।
एसेंशियल ऑयल
पेपरमिंट, टी ट्री, नीम और दालचीनी प्राकृतिक इन्सेक्ट रेपेलेंट हैं। पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल, टी ट्री ऑयल, दालचीनी तेल, या नीम के तेल की दस से बीस बूंदों को दो कप पानी में मिलाया जा सकता है; फिर इसे चीनी के डिब्बे के चारों ओर छिड़का जा सकता है और हवा में सूखने के लिए इसे छोड़ दें। यह मच्छरों जैसे अन्य कीड़ों के खिलाफ भी प्रभावी हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: चींटियों को भगाने के ये 5 नेचुरल तरीके आ सकते हैं आपके काम
साबुत लौंग या तेज पत्ते डालें

लौंग और तेजपत्ते में तेज गंध पैदा करने वाले यौगिक चीनी में होने वाली चींटियों को भगाने का बहुत अच्छी तरह से काम करते हैं। बेसबोर्ड के साथ पूरी लौंग बिछाएं और चींटियों को रोकने के लिए तेज पत्तियों को काउंटरटॉप्स के नीचे रखें।
फूड-ग्रेड डायटोमेसियस अर्थ को छिड़कें
डायटोमेसियस अर्थ समुद्री फाइटोप्लांकटन के कुचले हुए अवशेषों से बना एक महीन सफेद पाउडर है। यह मनुष्यों और पालतू जानवरों के लिए पूरी तरह से गैर विषैले है, लेकिन कीड़ों के लिए घातक है। डायटोमेसियस अर्थ चींटियों के पाचन तंत्र में प्रवेश करता है और उन्हें अंदर से बाहर तक मार देता है। चूर्ण को चीटियों के निशान पर छिड़कें और एक महीने के बाद पदार्थ को पोंछ दें।
बोरिक एसिड का इस्तेमाल
बोरिक एसिड एक प्रकार का जहर है जो चीनी चींटियों को मार सकता है। आधा चम्मच बोरिक एसिड, आठ चम्मच चीनी और एक कप गर्म पानी से घोल बनाकर और सामग्री के घुलने तक हिलाएं। इस घोल की बॉल्स को चीनी के डिब्बे के आसपास रख दें। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि बोरिक एसिड को पालतू जानवरों और बच्चों से दूर रखा जाना चाहिए और इसके साथ काम करते समय दस्ताने पहनने चाहिए।
कॉफी पाउडर का छिड़काव
चींटियां कॉफी की गंध और अम्लता से नफरत करती हैं क्योंकि यह उन्हें जला देती है। कॉफी पाउडर को उस जगह पर फैलाएं जहां से आप चींटियों को पीछे हटाना चाहती हैं। चींटियों को प्रवेश करने से रोकने के लिए आप अपने घर के बाहर कॉफी पाउडर का छिड़क भी कर सकती हैं।
काली मिर्च

चींटियों को चीनी बेहद पसंद होती है लेकिन वह काली मिर्च से नफरत करती हैं। इसलिए आप चीनी के डिब्बे में थोड़ी सी काली मिर्च रख सकती हैं। आप चाहे तो उन जगहों पर काली मिर्च छिड़कें जहां से चींटियां आपके घर में आती हैं। यह चींटियों से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद करेगा। हालांकि, काली मिर्च चींटियों को नहीं मारती है, लेकिन निश्चित रूप से उन्हें आपके घर आने से रोकती है।
इसे जरूर पढ़ें: घर पर आने वाले बड़े चींटों से कैसे छुटकारा पाएं? जानें
इन उपायों को अपनाकर आप भी चीनी में होने वाली चींटियों से छुटकारा पा सकती हैं। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें फेसबुक पर कमेंट करके जरूर बताएं। ऐसी ही और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Shutterstock & Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।