1 लीटर पानी में मिलाएं यह सफेद लिक्विड, हफ्ते में केवल 1 बार करें छिड़काव... बगीचे में लगे विंटर प्लांट में आएंगे भर-भर के फूल

बागवानी का शौक रखने वाले लोग अपने बगीचे को हरा-भरा और हेल्दी रखने के लिए बाजार में मिलने वाली खाद से लेकर पेस्टिसाइड का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार एक छोटी सी लापरवाही पूरे पौधे ही नहीं पूरे गार्डन एरिया को खराब कर देता है। ऐसा खासकर जब अगर किसी एक पौधे पर कीड़े या मिलीबग लग जाए तो। सर्दियों के मौसम में खिलने वाले गेंदा, गुलाब, गुड़हल आदि के खिलखिलाते फूल दिन बना देते हैं। लेकिन वहीं अगर आप छत या बगीचे में जाएं और फूल की जगह सूखी कलियां दिखाई दें तो मन उदास हो जाता है। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं, इस लेख में आज हम आपको एक ऐसे हैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने गार्डन एरिया को फूलों से भरा हुआ बना सकती हैं।
सर्दियों में फूलों के पौधों की देखभाल कैसे करें?
कोविड के बाद ज्यादातर लोग अपने घर में छोटी बागवानी और किचन गार्डन करना पसंद करने लगे। गर्मी ही नहीं बल्कि सर्दी के मौसम में पौधों को खास देखभाल की जरूरत होती है। लेकिन इसके बावजूद कई बार प्लांट में कीड़े नजर आने लगते हैं, जो पौधों की ग्रोथ के साथ ही फूलों को खिलने से रोकते हैं। अगर आपके बगीचे में भी फूल नहीं खिल रहे हैं, तो आप इन्हें दूर रखने के लिए डिटर्जेंट पाउडर को पानी में मिलाकर इसका उपयोग कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- ठंड में लगा लें यह एक फूल का पौधा, पूरे साल इत्र जैसा महकेगा पूरा घर
डिटर्जेंट और छाछ से करें पौधे पर छिड़काव
विंटर फ्लावर प्लांट को हेल्दी और कीड़ों को दूर रखने के लिए आप छाछ में डिटर्जेंट और नीम का तेल का छिड़काव कर सकती हैं। ये तीनों चीजें कीड़ों और मिलीबग को दूर रखने में मदद करती हैं। इस घरेलू नुस्खे के लिए आपको एक्स्ट्रा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं हैं ये सभी चीजें हम सभी के घर पर आसानी से मिल जाती हैं। आपको केवल इन तीनों चीजों मिलाकर एक घोल तैयार करना है। इसके बाद इसे स्प्रे बोतल में भरकर हफ्ते में दो से बार पौधे पर छिड़कें। छाछ में फास्फोरस, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पौधों के फायदेमंद साबित हो सकता है।
कैसे करें छाछ डिटर्जेंट का घोल तैयार?
पौधों के लिए इस घोल को तैयार करने के लिए एक लीटर पानी में आधा लीटर छाछ, एक चम्मच नीम का तेल और आधा चम्मच नीम तेल डालकर मिक्स करें। इसके बाद इसे एक बोतल में भरकर पौधे में लगे कीड़े पर छिड़कें। इस हैक को करने के लिए पौधे पर हफ्ते में एक बार और महीने में 3 बार छिड़काव करें।
इसे भी पढ़ें- गमले में लद जाएंगी हरी-भरी सब्जियां, बस मिट्टी में खाद-पानी डालने का अपनाएं ये फॉर्मूला
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।