Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:05 AM IST

नीम ऑयल का घर में कई बेहतरीन तरीकों से किया जा सकता है इस्तेमाल

नीम के तेल को एक नहीं बल्कि कई मुश्किल कामों को आसान बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। जानिए कैसे। 
Updated:- 2021-06-16, 14:57 IST
image

नीम को गुणों की खान माना जाता है। इसलिए जब भी किसी हेल्दी तेल की बात होती है तो उस लिस्ट में नीम तेल नाम ज़रूर शामिल रहता है। इस तेल के इस्तेमाल से त्वचा को खूबसूरत बनाने से लेकर हेल्थ संबंधी कई बीमारियों को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा एक्जिमा में और एंटी फंगल के साथ-साथ दांत और मसूड़े को मजबूत करने के लिए भी बेस्ट माना जाता है।

लेकिन, क्या आप जानते हैं कि नीम के तेल के इस्तेमाल से घर के कई मुश्किल कामों को आसान बनाने के लिए भी उपयोग किया जा सकता है? जी हां, अगर इसका सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो बगीचे में मौजूद कीड़े को दूर भगाने से लेकर फर्नीचर में लगने वाले कीड़े-मकोड़े को दूर रखने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इस लेख में आज हम आपको नीम ऑयल के कुछ बेहतरीन इस्तेमाल के बारे में बनाते जा रहे हैं

लकड़ी के फर्नीचर का रखें ध्यान 

different uses of neem oil inside

जी हां, घर में मौजूद किसी भी लकड़ी के फर्नीचर को लॉन्ग लास्टिंग बनाने के लिए नीम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमल से फर्नीचर में लगने वाली दीमक को भी दूर कर सकते हैं। इसके अलावा लकड़ी के सामान को क्रैक या ड्राई होने से भी बचाएगा। इसके लिए आप एक बर्तन में नीम का तेल एक से दो चम्मच रख लें। अब इस तेल में किसी सूती कपड़े या रुई भिगोकर लकड़ी के फर्नीचर पर पॉलिश करें। ऐसे ही अन्य फर्नीचर पर भी करें।

इसे भी पढ़ें: इन '5 हेल्थ प्रॉब्लम्स' के लिए नीम का तेल है अचूक उपाय

बगीचे से कीड़े करें दूर 

different uses of neem oil inside

अगर गार्डन में मौजूद छोटे-छोटे कीड़े-मकोड़े पौधे को कुछ अधिक ही नुकसान पहुंचा रहे हैं, तो आप नीम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, इसके इस्तेमाल से छोटे-छोटे कीड़े देखते ही देखते भाग खड़े होंगे। इसके लिए सबसे पहले आप किसी बर्तन में तीन से चार चम्मच तेल और एक से आधा चम्मच दालचीनी को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए। अब इस मिश्रण को किसी स्प्रे बोतल में भरकर पौधे पर छिड़काव कर दीजिए। इससे कीड़े कुछ ही मिनट में भाग जाएंगे। पौधे की ग्रोथ के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

 

किचन से कीड़े को दूर करें        

different uses of neem oil inside

किचन में इतने छोटे-छोटे कीड़े मौजूद रहते हैं कि दिखाई भी नहीं लेकिन, कई तरह से वो भोजन को दूषित करते रहते हैं। अगर भूल-चूक किसी खाने को ढककर नहीं रखते हैं, तो कुछ ही मिनट में भोजन पर छोड़े-छोटे कीड़े बैठ जाते हैं। किचन में डस्टबिन में इन कीड़े को तो और भी देखा जाता है। ऐसे में इन कीड़े को भगाने के लिए नीम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक स्प्रे बोतल में नीम तेल और पानी का मिश्रण भर किचन से इसका छिड़काव कर दीजिए। इससे किचन में कभी भी कीड़े नहीं लगेंगे।

इसे भी पढ़ें: नीम का तेल घर में आसानी से बनाएं, बाल हो जाएंगे लंबे और घने

 


गार्डन टूल्स को करें प्रोटेक्ट

जी हां, नीम के तेल से गार्डन टूल्सको भी आसानी से प्रोटेक्ट किया जा सकता है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि नीम का तेल एक ल्यूब्रिकेंट की तरह काम करता है। इसके इस्तेमाल से टूल्स में लगे पुराने से पुराने और जिद्दी से जिद्दी जंग हो आसानी से निकाला जाता सकता है। इसके लिए बेकिंग सोडा और नीम तेल का मिश्रण तैयार करके जंग लगी जगह पर रखकर कुछ देर छोड़ दीजिए। कुछ देर बाद ब्रश से रगड़कर साफ कर लीजिए। इससे जंग आसानी से निकल जाती है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर करना ना भूलें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@freepik) 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।