साल के दूसरे महीने फरवरी को आने में ज्यादा समय नहीं बचा है। फरवरी का महीना कई मायने में खास रहता है। यही महीना होता है, जब मौसम बदल रहा होता है और कई सारे नए त्यौहार आ रहे होते हैं।
इस माह कौन-कौन से नए त्योहार आएंगे और उनका शुभ मुहूर्त क्या होगा, चलिए आज हम आपको बताते हैं। आप इन त्योहारों की लिस्ट के आधार पर अपनी छुट्टी भी प्लान कर सकती हैं और व्रत-पूजा का सही समय भी जान सकती हैं।
फरवरी 2023 के तीज-त्यौहार
1. जया एकादशी- 01 फरवरी 2023, बुधवार
2. गुरु रविदास जयंती- 5 फरवरी 2023, रविवार
3. माघ पूर्णिमा व्रत- 05 फरवरी 2023 रविवार
4. विजया एकादशी- 16 फरवरी 2023 गुरुवार
5. महाशिवरात्रि- 18 फरवरी 2023 शनिवार
6. फाल्गुन अमावस्या- 20 फरवरी 2023 सोमवार
7. होलाष्टक- 27 फरवरी 2023 सोमवार
इसे जरूर पढ़ें: Mahashivratri 2023: फरवरी में है महाशिवरात्रि, जानें शुभ मुहूर्त समेत सभी जानकारी
जया एकादशी- 01 फरवरी 2023, बुधवार
माघ मास के शुक्ल पक्ष में यदि एकादशी पड़ रही है तो उसे जया एकादशी कहा जाता है। हर एकादशी की तरह इस पर भी भगवान विष्णु की ही पूजा की जाती है। इस एकादशी के नाम से ही आप अंदाजा लगा सकती हैं कि यह विजय हासिल करने के लिए मनाई जाती है। इस बार यह एकादशी 1 फरवरी को ही मनाई जाएगी और 31 जनवरी 2023 की रात 11 बजकर 53 मिनट पर शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएगा और 1 फरवरी 2023 की दोपहर 2 बजकर 1 मिनट पर यह मुहूर्त समाप्त होगा। इस दिन आप भगवान विष्णु की पूजा कर सकती हैं और व्रत भी रख सकती हैं।
माघ पूर्णिमा व्रत- 05 फरवरी 2023 रविवार
माघ का महीना हिंदू धर्म में बहुत ज्यादा महत्व रखता है। इस महा में कई बड़े और महत्वपूर्ण दिवस पड़ते हैं। माघ माह की पूर्णिमा भी बहुत विशेष होती है और इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान का महत्व बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि इस पर्व पर श्री हरि भगवान विष्णु गंगा में निवास करते हैं और इस दिन जो व्यक्ति नदी में स्नान करता है उसे हर तरह के पाप से मुक्ति मिल जाती है। इस वर्ष 4 फरवरी 2023 की रात 9 बजकर 29 मिनट पर माघ पूर्णिमा शुरू हो जाएगी और 5 फरवरी 2023 के दिन रात 11 बजकर 58 मिनट तक स्नान करने का शुभ मुहूर्त रहेगा। वैसे सौभाग्य हासिल करने के लिए आपको 5 फरवरी के दिन दोपहर 2 बजकर 41 मिनट पर स्नान करने जाना होगा।
इसे जरूर पढ़ें: Mahashivratri Special: जानें सपने में भगवान शिव के दर्शन होने का क्या है मतलब
महाशिवरात्रि- 18 फरवरी 2023 शनिवार
वर्ष भर में हर माह मासिक शिवरात्रि आती है, मगर फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी पर पड़ने वाली शिवरात्रि को महाशिवरात्रि कहा जाता है। इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती का विवाह हुआ था। भगवान शिव के भक्त इस दिन को उत्सव की तरह मनाते हैं। इस वर्ष 17 फरवरी की रात 8 बजकर 2 मिनट पर यह पर्व शुरू होगा और 18 फरवरी की शाम 4 बजकर 18 मिनट पर यह पर्व समाप्त हो जाएगा।
होलाष्टक- 27 फरवरी 2023 सोमवार
फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी के दिन से होलाष्टक लगता है और इस दिन से जब तक होलाष्टक समाप्त नहीं होता है तब तक सारे शुभ कार्य वर्जित रहते हैं। यह आठ दिन का समय होता है और होलिका दहन के साथ ही यह खत्म हो जाता है। इन दिनों में घर में किसी भी तरह का मांगलिक कार्य वर्जित रहता है। होलाष्टक इस वर्ष 27 फरवरी से शुरू होकर 7 मार्च तक रहेगा।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों