कहते हैं प्यार की कोई उम्र नहीं होती और किसी तरह का बंधन भी प्यार नहीं मानता है। यकीनन हमारे आस-पास भी कई ऐसे उदाहरण होते हैं जो ये बताते हैं कि प्यार करना और निभाना अगर आए तो दो लोग सारी हदों को तोड़ सकते हैं। अधिकतर ये माना जाता है कि दो लोग अगर एक ही उम्र के हों तो प्यार की गाड़ी अच्छी चलती है, लेकिन ऐसा नहीं है। प्यार के लिए अगर सीमाएं तय कर दी जाएं तो फिर भला ये कैसा प्यार? अधिकतर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एज गैप को लेकर चर्चा की जाती है।
पर क्या एज गैप वाकई इतनी बड़ी समस्या होता है? बॉलीवुड ही नहीं टीवी इंडस्ट्री में भी कई ऐसे कपल्स हैं जिनके बीच उम्र की सीमा तो है, लेकिन प्यार में कोई कमी नहीं है। तो आज ऐसे ही टीवी कपल्स के बारे में आपको बताते हैं जिनके बीच एज गैप ज्यादा है।
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह
नेहा कक्कड़ एक पॉपुलर टीवी पर्सनालिटी और बॉलीवुड सिंगर भी हैं। रोहनप्रीत सिंह एक पंजाबी सिंगर हैं जो रिएलिटी शो का भी पार्ट रह चुके हैं। ये दोनों कुछ टाइम तक डेट करने के बाद एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए। नेहा की उम्र रोहनप्रीत से 8 साल बड़ी है, लेकिन दोनों के बीच की बॉन्डिंग इतनी अच्छी है कि इससे कोई फर्क ही नहीं पड़ता है।
इसे जरूर पढ़ें- बॉलीवुड के इन 12 कपल्स ने लिव इन रिलेशनशिप के बाद की है शादी
गौहर खान और जैद दरबार
गौहर खान और जैद दरबार भी एक ऐसा ही जोड़ा है जिसके बीच का एज गैप 8 साल का है। गौहर जानी मानी टीवी पर्सनालिटी हैं और वो जैद से 8 साल बड़ी हैं। दोनों ने कुछ समय पहले ही शादी की है और गौहर हमेशा ह्यूमन राइट्स और सोशल मुद्दों पर अपनी आवाज उठाती रहती हैं। ये जोड़ा साबित करता है कि उम्र सिर्फ एक आंकड़ा ही होती है।
कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक
ये दोनों एक दूसरे से टीवी शो 'पप्पू पास हो गया' के दौरान मिले थे। ये दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और 2013 में दोनों ने चोरी-चुपके शादी भी कर ली थी। कृष्णा और कश्मीरा के बीच 12 साल का अंतर है और ये फैक्ट इनके रिश्ते के बीच बिल्कुल खटास नहीं पैदा करता है। ये दोनों अब माता-पिता बन चुके हैं और दोनों लगातार पब्लिक अपीयरेंस देते रहते हैं।
गौतम रोडे और पंखुड़ी अवस्थी
एक और टीवी कपल जिसके लिए उम्र की सीमा मायने नहीं रखती है वो है गौतम रोडे और पंखुड़ी अवस्थी। इन दोनों के बीच 14 साल का एज गैप है। ये दोनों 'सूर्यपुत्र कर्ण' के टीवी सेट पर मिले थे और इन्होंने उसी शो के दौरान अपनी रिलेशनशिप को आधिकारिक भी कर दिया था। इस जोड़े ने 2018 में राजस्थान में गुपचुप तरीके से शादी भी कर ली थी।
मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर
अंकिता और मिलिंद की जोड़ी बेहद खास है और दोनों ही पावर कपल माने जाते हैं। ये दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और जैसे ही इनका रिश्ता ऑफिशियल हुआ था इनके एज गैप को लेकर काफी बातें की गई थीं। 2018 में प्यार का इजहार करने के कुछ ही समय बाद दोनों ने शादी कर ली थी। इन दोनों के बीच 26 साल का एज गैप है और मिलिंद की मानें तो एक जोड़े को सही रिश्ता निभाने के लिए अच्छी बॉन्डिंग चाहिए और उस वक्त उम्र का फासला कोई मायने नहीं रखता।
किश्वर मर्चेंट और सुयश राय
ये दोनों ही बिग-बॉस के पावर कपल माने जाते थे और उसी शो में इनका प्यार परवान चढ़ा। जहां एक ओर अधिकतर कपल बिग-बॉस के खत्म होने के बाद अलग हो जाते हैं, वहीं ये दोनों एक साथ रहे और 2016 में शादी भी कर ली। इनके बीच 8 साल का अंतर है, लेकिन दोनों ने अपने एज डिफरेंस को प्यार के बीच आने नहीं दिया। किश्वर और सुयश अब माता-पिता बन चुके हैं।
Recommended Video
इसे जरूर पढ़ें- शाहरुख-गौरी से लेकर ऋतिक-सुजैन तक, इन 9 बॉलीवुड स्टार्स को हुआ था Love At First Sight
अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलाइक
ये दोनों टीवी सीरियल 'छोटी बहू' के सेट पर मिले थे। ये दोनों एक साथ उसी समय से हैं और उस दौर से ही काफी फेमस हैं। इन दोनों ने शादी भी कर ली थी, लेकिन बीच में थोड़ी खटास इनके रिश्ते में आ गई थी। बिग बॉस के सीजन 14 में दोनों फिर साथ आए और इन दोनों ने घर के अंदर ही अपने रिश्ते को दोबारा से एक नई पहचान दी। रुबीना दिलाइक इस शो में विनर बनकर सामने आई थी। इन दोनों के बीच भी 7 साल का एज गैप है और इन्होंने ये साबित कर दिया कि प्यार है तो रिश्ता अपने आप ही ठीक होने लगता है।
तनाज़ ईरानी और बख्तियार ईरानी
ये दोनों 2007 में ही शादी के बंधन में बंध गए थे। इन्हें टीवी के क्यूटेस्ट जोड़ों में से एक माना जाता है। ये दोनों ही कई टीवी शो और मूवीज में एक साथ काम कर चुके हैं और ये काफी फेमस हैं। तनाज बख्तियार से 7 साल बड़ी हैं और ये दोनों ही अपनी गृहस्थी में काफी खुश हैं।
तो ये थे वो जोड़े जो उम्र की सीमा को तोड़ते हुए अपना साथ बहुत ही खूबसूरती से निभा रहे हैं। प्यार पाना आसान नहीं होता और अगर आपको वो मिल रहा है तो उसे जाने न दें।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।