herzindagi

बॉलीवुड के इन 12 कपल्स ने लिव इन रिलेशनशिप के बाद की है शादी

बॉलीवुड में ऐसे कई कपल्स रहे हैं जो शादी से पहले लिव इन रिलेशनशिप में थे। वैसे देखा जाए तो सुपरस्टार राजेश खन्ना तक लिव इन रिलेशनशिप में रह चुके हैं, हालांकि उन्होंने अपनी लिव इन पार्टनर के साथ शादी नहीं की थी। बॉलीवुड में लिव इन रिलेशनशिप में रहे ऐसे कई कपल्स हैं जो शादी के बंधंन में भी बंधे और अपनी जिंदगी खुशहाल जी रहे हैं। आज हम आपको ऐसे ही कपल्स के बारे में बताने जा रहे हैं। 

Shruti Dixit

Editorial

Updated:- 06 Aug 2020, 10:08 IST

आमिर खान और किरण राव-

Create Image :

आमिर खान और किरण राव करीब 1.5 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में थे और उसके बाद उन्होंने शादी का फैसला लिया। एक इंटरव्यू में आमिर ने कहा था, 'हम शायद 1 या 1.5 साल लिव इन में थे। मैं अपनी जिंदगी बिना किरण के सोच भी नहीं सकता। मैं बहुत खुशनसीब हूं कि वो मेरे साथ है।' आमिर और किरण की शादी को 15 साल हो चुके हैं और इन दोनों का एक बेटा भी है आज़ाद राव खान।

कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह-

Create Image :

ये जोड़ा एक साथ 6 साल लिव इन रिलेशनशिप में रहा था और उसके बाद दोनों ने अमेरिका में शादी की। ये शादी उसी जगह हुई थी जहां कश्मीरा ने अपने पहले पति ब्रैड से शादी की थी। ये जोड़ा एक साथ कई रिएलिटी टीवी शोज में दिख चुका है। 

बोनी कपूर और श्रीदेवी-

Create Image :

1993 बम ब्लास्ट के वक्त श्रीदेवी मुंबई के एक होटल में रहती थीं और बोनी कपूर ने श्रीदेवी की मां को मना लिया था उन्हें अपने साथ रखने के लिए। उस वक्त बोनी कपूर मोना के साथ शादी के बंधन में बंधे हुए थे। श्रीदेवी उस वक्त बोनी कपूर के साथ करीब 1 महीने तक रहीं और उसके बाद ये जोड़ा दोबारा तब लिव इन में आया जब बोनी कपूर और मोना अलग हो चुके थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीदेवी और बोनी ने गुपचुप तरीके से शादी इसलिए की थी क्योंकि श्रीदेवी प्रेग्नेंट हो गई थीं। 

इरफान खान और सुतपा-

Create Image :

वर्सेटाइल एक्टर इरफान खान और सुतपा सिकदर भी एक दूसरे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। इरफान और सुतपा ने शादी तब की जब सुतपा प्रेग्नेंट हो गईं और इस जोड़े ने एक घर खरीदने की सोची ताकि अपने बच्चे को एक सही माहौल दे सकें। इन दोनों के परिवार वालों को भी इनके रिश्ते के बारे में पता था।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

सैफ अली खान और करीना कपूर-

Create Image :

सैफ अली खान और करीना कपूर दोनों 5 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में थे। इन दोनों ने साल 2012 में शादी की है। करीना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे सैफ अली खान ने उन्हें लिव इन के लिए मनाया, सैफ ने कहा 'मैं 25 साल का नहीं हूं, हम दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं, लेकिन मैं हर रात तुम्हें तुम्हारे घर छोड़ने नहीं आ सकता, चलो साथ रहते हैं।' 

कुनाल खेमू और सोहा अली खान-

Create Image :

जिस तरह सैफ अली खान लिव इन रिलेशनशिप में रह चुके हैं उसी तरह सोहा अली खान ने भी अपने रिश्ते की शुरुआत लिव इन रिलेशनशिप से की थी। ये दोनों शादी के पहले साथ रहते थे और इसे लेकर काफी खुले विचार भी रखते थे। दोनों का ही मानना था कि इससे उन्हें एक दूसरे को ठीक तरह से समझने का मौका मिला है। 

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा-

Create Image :

पावर कपल के नाम से फेमस विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी शादी से पहले कुछ समय तक लिव इन रिलेशनशिप में थे। हालांकि, ये दोनों कभी अपनी लिव इन रिलेशनशिप को लेकर मीडिया के सामने कुछ नहीं कहते थे। शादी से पहले कुछ समय के लिए इस जोड़े का ब्रेकअप भी हुआ था, लेकिन फिर इस जोड़े ने अपने गिले शिकवे भुला कर शादी कर ली। 

मनोज बाजपेयी और नेहा-

Create Image :

मनोज बाजपेयी भी अपनी पत्नी नेहा उर्फ शबाना रज़ा के साथ शादी के कुछ समय पहले रिलेशनशिप में रहे थे। नेहा के बॉलीवुड डेब्यू 'करीब' के बाद से ही ये जोड़ा एक साथ था। मनोज बाजपेयी और उनकी पत्नी दोनों ही अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ अलग रखने में यकीन करते हैं। 

सैफ अली खान और अमृता सिंह-

Create Image :

सैफ अली खान करीना कपूर के साथ तो लिव इन रिलेशनशिप में थे ही, साथ ही वो इटैलियन डांसर रोजा के साथ भी लिव इन रिलेशनशिप में थे और वो शादी के पहले कुछ समय अमृता सिंह के साथ भी लिव इन में रहे थे। अमृता और सैफ की शादी 13 साल चली थी और इस शादी ने उस समय के कई स्टीरियोटाइप्स तोड़े थे।

महेश भूपति और लारा दत्ता-

Create Image :

ब्यूटी क्वीन और एक्ट्रेस लारा दत्ता और टेनिस प्लेयर महेश भूपति भी शादी के पहले कुछ समय लिव इन में रहे थे। इस जोड़े ने 16 फरवरी 2011 को शादी की। पहले इन्होंने मुंबई में एक छोटी सी सेरिमनी में शादी की और उसके 4 दिन बाद यानि 20 फरवरी को गोवा में एक ग्रैंड सेरेमनी में शादी की।

परमीत सेठी और अर्चना पुरन सिंह-

Create Image :

परमीत सेठी और अर्चना पुरन सिंह शादी के पहले करीब 4 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे थे। हालांकि, इस जोड़े को इस रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए काफी कुछ सहना पड़ा था। दोनों के करीबी लोग इस रिश्ते के खिलाफ थे, लेकिन प्यार हमेशा जीत ही जाता है। 

रणवीर शौरी और कोंकणा सेन शर्मा-

Create Image :

मंझे हुए एक्टर्स रणवीर शौरी और कोंकणा सेन शर्मा भी लिव इन रिलेशनशिप में रहे हैं। कोंकणा के प्रेग्नेंट होने के बाद इन दोनों ने 2010 में शादी की और शादी के कुछ साल बाद ये अलग हो गए। दोनों का एक बेटा है हारुन।