Personal Experience: इन होममेड कोल्ड कम्पोस्ट से गर्मी में पौधों को सूखने से बचाएं

अगर आप गर्मियों के मौसम में भी पौधों को हरा भरा रखना चाहती हैं तो यहां बताए तरीके आजमा सकती हैं। 
Updated:- 2022-05-27, 14:45 IST
image

गर्मियों के मौसम में हमारे शरीर के साथ पौधों को भी ज्यादा पानी की जरूरत होती है। धूप और गर्मी से पौधे झुलसकर खराब होने लगते हैं। यही नहीं कई बार पौधों में ज्यादा पानी डालने से भी इसकी जड़ें खराब होने लगती हैं और पौधा ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाता है। इस मौसम में पौधों के प्रेमियों के लिए इनकी देखभाल कठिन हो जाती है और उन्हें हरा -भरा रखना भी मुश्किल हो जाता है।

अगर पौधों की उचित देखभाल की बात करें तो उन्हें नुकसान से बचाने के लिए सिर्फ पानी देना ही काफी नहीं होता है बल्कि इन्हें पूरे पोषण की भी आवश्यकता होती है। पौधों को गर्मियों में सूखने से बचाने के लिए आप घर पर ही कोल्ड कम्पोस्ट तैयार कर सकती हैं। मैंने अपने पौधों के लिए इन होममेड कम्पोस्ट को आजमाया है और आप भी इनके इस्तेमाल से  पौधों को ठंडक दे सकती हैं।  

फल और सब्जी के छिलकों से बनाएं कोल्ड कम्पोस्ट 

vegetable peel compost

गर्मी के मौसम में सब्जियों और फलों के छिलकों से आप सबसे अच्छी कोल्ड कम्पोस्ट तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आप किसी भी तरह की सब्जी के छिलकोंको  कोल्ड कम्पोस्ट में बदल सकते हैं। गर्मियों में कई तरह के फल जैसे खरबूजा, तरबूज, आम और लौकी के छिलकों से कोल्ड कम्पोस्ट तैयार की जा सकती है। 

कैसे बनाएं कोल्ड कम्पोस्ट 

  • एक बड़े कंटेनर में सभी सब्जियों और फलों के छिलकों को इकट्ठा करें। 
  • इसमें आप सभी मौसमी फलों और सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • इन छिलकों (गुणों से भरपूर है इन फल-सब्जियों के छिलके) को पानी से भरे कंटेनर में डालें और इस मिश्रण को ढककर 15 दिनों के लिए रख दें।
  • दिन में कम से कम एक बार डिब्बे का ढक्कन खोलकर तरल को अच्छी तरह से मिक्स करें। 
  • 10 से 15 दिनों के भीतर ही कोल्ड कम्पोस्ट तैयार हो जाएगा।
  • इसके कुछ हिस्से को पानी में मिलाकर एक -एक पौधे में मिलाएं। 

गोबर से बनाएं कोल्ड कम्पोस्ट 

gobar ki khad

गोबर की बनी खाद और कम्पोस्ट दोनों ही पौधों के लिए बहुत ज्यादा लाभदायक होते हैं। जब आप इस खाद का इस्तेमाल गार्डन में करती हैं तब पौधों को पोषण मिलता है और इनकी ग्रोथ अच्छी होने लगती है। गोबर की कम्पोस्ट आप बहुत ही आसान तरीके से कुछ ही दिनों में तैयार कर सकती हैं। (मनी प्लांट से कीड़े हटाने के लिए ये टिप्स )

कैसे बनाएं कोल्ड कम्पोस्ट 

  • एक बाल्टी में 5-7 लीटर पानी भर लें और इसमें ताजा गाय या भैंस का गोबर डालें।
  • इस पानी में गोबर को अच्छी तरह से मिक्स करके कम्पोस्ट तैयार करें।
  • इस मिश्रण को तीन से चार दिन तक ढककर रखा रहने दें। 
  • इसके बाद आप इसकी थोड़ी -थोड़ी मात्रा पौधों में डाल सकते हैं। 
  • ये कम्पोस्ट गर्मी के मौसम में पौधों को सूखने से बचाने में मदद करती है और साथ ही पौधों को पोषण भी प्रदान करती है। 

इसे भी पढ़ें: सूखे पत्तों से बनायी जा सकती है पौधों के लिए खाद, जानें तरीका

 

केले के छिलके से बनाएं कोल्ड कम्पोस्ट

banana compost care
 

केले के छिलकों में पाए जाने वाले पोषक तत्व पौधों को भी आकर्षक बनाने में मदद करते हैं। ऐसा माना जाता है कि केले में मिलने वाले आयरन और मिनरल्स किसी भी पौधे की ग्रोथ में मुख्य भूमिका निभाते हैं। गर्मियों के मौसम में इन छिलकों से कोल्ड कम्पोस्ट तैयार की जा सकती है। 

इसे भी पढ़ें: Gardening Tips: गुड़हल के पौधे में लग जाएं सफ़ेद कीड़े तो ये 3 ट्रिक्स आएंगे काम

कैसे बनाएं कोल्ड कम्पोस्ट 

  • केले के छिलकों को पतले टुकड़ों में काटकर इन्हें एक पानी से भरे कंटेनर में डालें। 
  • कम से कम 5 दिनों तक कंटेनर का ढक्कन बंद रखें जिससे कम्पोस्ट तैयार हो जाए। 
  • आप इसे छानकर पानी अलग कर लें और पौधों में इसी पानी का छिड़काव करें। 
  • ये पौधों में कोल्ड कम्पोस्ट की तरह काम करता है और पौधों को पोषण भी देता है।

 

ये सभी होममेड कम्पोस्ट मैंने अपने पौधों के लिए भी इस्तेमाल की हैं और ये पौधों को हरा भरा रखने में मददगार साबित हुई हैं। आप भी इनका इस्तेमाल अपने पौधों को पोषण और ठंडक देने के लिए कर सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।