बालकनी में लगे हरे-भरे पौधे न सिर्फ घर की शोभा बढ़ाने का काम करते हैं बल्कि पूरे घर को स्वच्छ भी रखते हैं। इसलिए लोग अपनी बालकनी में प्लांट लगाने के साथ-साथ घर के कुछ हिस्सों जैसे- किचन, बेडरूम, डाइनिंग रूम आदि में भी प्लांट लगाते हैं। हालांकि, लोग अपने घर के अंदर ज्यादा फ्लावर प्लांट लगाते हैं ताकि उनका पूरा घर फूलों की खुशबू से महकता रहे।
इसमें भी कोई दो राय नहीं है कि पौधे को लगाने के बाद उनकी देखभाल करना बहुत जरूरी हो जाता है। क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो पौधे सूखने लगते हैं या फिर पौधे पूरी तरह से खराब हो जाते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके पौधे हमेशा हरे-भरे रहें तो आप लौकी के छिलके का फर्टिलाइजर तैयार कर सकती हैं। बता दें कि घर पर फर्टिलाइजर बनाना बहुत ही आसान है, जिसे आप कुछ ही मिनटों में बना सकती हैं, कैसे आइए जानते हैं।
लौकी के छिलके से फर्टिलाइजर बनाने का तरीका (How to Make Bottle Gourd Peel Fertilizer)
घर पर नेचुरल फर्टिलाइजर बनाने के लिए आपको अधिक सामान की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस आपको लौकी के छिलके, पानी और नमक आदि की जरूरत होगी, जिसकी सहायता से आप लिक्विड फर्टिलाइजर तैयार कर सकती हैं, कैसे चलिए जानते हैं।
सामग्री
- लौकी के छिलके- 2 कटोरी/ 100 ग्राम
- अनाज का पानी- 1 लीटर
- नमक- 2 चम्मच
बनाने का तरीका
- लौकी का फर्टिलाइजर बनाने के लिए सबसे पहले आप इसके छिलके को एक बाउल में इकट्ठा कर लें।
- फिर इसमें पानी डालकर दो से तीन दिन के लिए घर के किसी कोने में रख दें। क्योंकि कहा जाता है कि फर्टिलाइजर जितना पुराना होगा पौधों के लिए उतना ही अच्छा रहेगा।
- अब 100 ग्राम लौकी के छिलकों को जार में डालकर पीस लें। अब एक बाउल में 1 लीटर अनाज का पानी जैसे- चावल, दाल, गेहूं का पानी आदि डालें।
- फिर इसमें लौकी के छिलकों का पेस्ट डालें और 2 चम्मच नमक मिलाकर एक पतला मिश्रण तैयार कर लें। जब ये तैयार हो जाए तो इसे एक स्प्रे बोतल में डालें और इस्तेमाल करें।
फर्टिलाइजर इस्तेमाल करने का तरीका (How to Use Bottle Gourd Peel Fertilizer For Plant)
- इस फर्टिलाइजर का इस्तेमालआपको सुबह या फिर शाम किसी भी एक समय करना होगा।
- इसके लिए सबसे पहले आपको पौधे की मिट्टी को थोड़ा खोदना होगा। फिर इसमें घर पर बना हुआ फर्टिलाइजर डालना होगा।
- ध्यान रहे कि आप फर्टिलाइजर मिट्टी में अच्छी तरह से डालें। इसके बाद ही मिट्टी को वापस पहले जैसा करें।
- जब भी फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करें, तो आप इसमें एक से दो चम्मच नमक और डाल दें।
फर्टिलाइजर इस्तेमाल करने के फायदे (Benefits Of Bottle Gourd Peel Fertilizer)
पौधों में लौकी के छिलके से बना फर्टिलाइजर डालने से कई तरह के फायदे हो सकते हैं क्योंकि लौकी के छिलकों में कई पोषक तत्व जैसे विटामिन-बी1, जिंक, पोटेशियम, कैल्शियम, अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। जैसे- अगर आपके पौधे में फूल नहीं आ रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में ये फर्टिलाइजर मददगार साबित हो सकता है।
- अगर आपके पौधे गर्मियों में जल्दी सूख जाते हैं, तो आप इसका इस्तेमाल कुछ दिनों तक लगातार कर सकती हैं। क्योंकि लौकी में मौजूद जिंक और विटामिन-बी1 मिट्टी को पोषण देने का काम करते हैं।
- इसका इस्तेमाल करने से आपके पौधे की सही ग्रोथ होगी और आपके पौधे में अधिक फूल भी आएंगे।
- इसकी बदबू और पोटेशियम जैसे तत्वों से आपके पौधे में कीड़े लगने की समस्या भी पैदा नहीं होगी, लेकिन बेहतर होगा कि आप इसमें नीम की कुछ बूंदें भी मिला लें।
- आप अपने पौधे में लौकी के छिलके की खाद भी डाल सकती हैं। इसके लिए आपको लौकी के छिलके को मिट्टी में दबाकर रखना होगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik and Shutterstock)
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों