Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:47 AM IST

बरसात की खास खाद जो फलों से भर देगी आपके पौधे

बारिश के सीजन में फलों के पौधों में ज्यादा फल आए इसके लिए आप ये एक चीज़ जरूर इस्तेमाल करें। 
Updated:- 2022-07-19, 10:14 IST
image

मानसून का सीजन ऐसा होता है जिसमें पौधों की अगर ठीक से केयर की जाए तो वो बहुत अच्छे से फल और फूल दे सकते हैं। बारिश के समय पौधों को भरपूर पानी, उपयुक्त मौसम और साथ ही साथ सही खाद मिलनी बहुत जरूरी है। पौधों की ग्रोथ के लिए ये जरूरी है कि उन्हें न्यूट्रिएंट्स दिए जाएं। कई लोगों की शिकायत होती है कि उनके पौधे इस सीजन में फल नहीं देते जबकि इस सीजन में ही पौधों की ग्रोथ सबसे ज्यादा हो सकती है। 

फलों वाले पौधों के साथ ये समस्या होती है कि उनमें फूल तो आते हैं, लेकिन फल बनने से पहले ही वो झड़ जाते हैं। ऐसे में क्या किया जाए? दरअसल, फलों वाले पौधों को सही ग्रोथ के लिए फर्टिलाइजर भी सही चाहिए। 

बारिश के मौसम में क्यों होती है ज्यादा खाद की जरूरत?

बारिश का मौसम ऐसा होता है जिसमें तेज बारिश गमले की मिट्टी के साथ-साथ न्यूट्रिएंट्स को भी बहा ले जाती है। यही कारण है कि इस मौसम में पौधों को बहुत ज्यादा न्यूट्रिएंट्स की जरूरत पड़ती है। ऐसे में खासतौर पर फलों वाले पौधे हमेशा ही मिट्टी लूज कर देते हैं और यही कारण है कि फलों वाले पौधों में आए फूल झड़ने लगते हैं और आगे फल बन ही नहीं पाता। 

mango plant and its fruits

इसे जरूर पढ़ें- इन 5 गलतियों से मर सकता है आपका तुलसी का पौधा

बारिश के मौसम के लिए सबसे अच्छा फर्टिलाइजर कौन सा है?

फलों के पौधों में इस्तेमाल होने वाली बारिश के मौसम की सबसे अच्छा फर्टिलाइजर है वर्मीकम्पोस्ट और गोबर की खाद का मिक्सचर। जिस तरह सर्दियों के सीजन में बोन पाउडर और सरसों खली सबसे बेस्ट रिजल्ट दे सकती है वैसे ही मानसून के सीजन में इस खाद का मिक्सचर इस्तेमाल किया जा सकता है। 

monsoon plants taking care

कैसे इस्तेमाल करनी है खाद?

कौन सी खाद इस्तेमाल करनी है ये तो आपको पता चल ही गया है, लेकिन इसे सही तरीके से इस्तेमाल करना भी बहुत जरूरी है।  

  • सबसे पहले तो खाद इस्तेमाल करने से पहले आप अपने गमलों में लगे खरपतवार को हटा दें। जो भी घास या ऐसे ही पौधे अलग से उग गए हैं उसे हटाना ही सही होगा। 
  • इसके बाद आपको पौधों की मिट्टी की गुड़ाई करनी है यानी ऊपर मौजूद मिट्टी को थोड़ा सा खोदना है जिससे वो आसानी से लूज हो जाए और खाद जड़ों तक जा सके। ध्यान रखें कि ये काम बहुत ध्यान से करना चाहिए जिससे पौधों की जड़ों में कोई फर्क ना पड़े। 
  • इसके बाद बराबर मात्रा में गोबर की खाद और वर्मीकम्पोस्ट को मिलाना है। 
  • अगर मिट्टी गीली नहीं है तो इस खाद को मिलाकर फैलाने के बाद आप थोड़ा पानी डालें, लेकिन अगर मिट्टी गीली है तो ऐसा ना करें। 
  • अब ध्यान रखें कि आपको जड़ों को नुकसान नहीं पहुंचाना है।  

इसे जरूर पढ़ें- मरते हुए पौधे भी हो जाएंगे हरे भरे, बस उनमें डालें ये एक चीज़ 

कितने दिनों के अंतर में करना है यूज फर्टिलाइजर?

फर्टिलाइजर को यूज करने के लिए आपको 20-25 दिनों का गैप देना होगा। अगर बहुत ज्यादा बारिश नहीं हो रही है तो आप 30 दिनों में भी फर्टिलाइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं।  

 

तो ये था फर्टिलाइजर को यूज करने का तरीका और इस्तेमाल का महत्व। ध्यान रखें कि ये बारिश के सीजन के लिए बेस्ट है और अन्य सीजन में आपको दूसरे फर्टिलाइजर्स भी इस्तेमाल करने पड़ सकते हैं। अगर आपका भी कोई गार्डनिंग हैक हो या फिर आपको गार्डन से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए हो तो हमें कमेंट बॉक्स में लिख भेजिए। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।