herzindagi
bollywood engagement couple breakup

इंगेजमेंट के बाद टूटा बॉलीवुड की इन जोड़ियों का रिश्ता, एक के बंट चुके थे वेडिंग कार्ड

बॉलीवुड के सितारों की लव स्टोरी के किस्से तो खूब सूने होंगे, लेकिन क्या आपने इनके ब्रेकअप स्टोरी के बारे में जानते हैं? आज हम उन सितारों के बारे में जानेंगे जिन्होंने सगाई तो की लेकिन शादी नहीं।
Editorial
Updated:- 2023-05-09, 15:15 IST

बॉलीवुड स्टार्स अपने फिल्मों के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। आए दिन इन सेल्बस की खबरें सोशल मीडिया में यूजर्स का ध्यान आकर्षित करते रहती हैं। कभी किसी के ब्रेकअप की खबर वायरल होती है तो कभी किसी के रिलेशनशिप की। बॉलीवुड में ऐसे कई कपल रह चुके हैं जिन्हें देख कर ऐसे लगता था कि ये बेस्ट कपल साबित होंगे, लेकिन इनकी केमिस्ट्री उस मुकाम तक पहुंचने से पहले ही इन सितारों ने अपना रिश्ता तोड़ लिया और अलग हो गए।

इनमें से कुछ मशहूर जोड़ी जिनके ब्रेकप के किस्से आज भी लोग याद करते हैं, उनमें से खास हैं, सलमान और संगीता बिजलानी, करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन और गौहर खान और साजिद खान। इन्होंने सगाई तो की लेकिन शादी से पहले ही अलग हो गए। सलमान और संगीता बिजलानी के शादी के कार्ड भी छप चुके थे जिसके बाद ये अलग हुए थे।

साक्षी तंवर और विशाल ददलानी

engagement breakup of bollywood

छोटे पर्दे और बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा साक्षी तंवर ने अभी तक शादी नहीं की है। खबरों की माने तो साक्षी तंवर की सगाई संगीतकार विशाल ददलानी से हुई थी। सगाई के बाद दोनों शादी भी करने वाले थे लेकिन कुछ ही दिनों के बाद दोनों का रिश्ता टूट गया और अलग हो गए। साक्षी ने अभी तक शादी तो नहीं की लेकिन उन्होंने एक बच्ची को गोद लिया है।

अक्षय कुमार और रवीना टंडन

नब्बे के दशक में बॉलीवुड के खिलाड़ी अपने रिलेशनशिप को लेकर खबरों में बने रहते थे। उस दौर में सलमान और संगीता के ब्रेकअपके अलावा अक्षय कुमार और रवीना टंडन के सगाई टूटने की खबर ने बहुत सुर्खियां बटोरी थी। इन दोनों के ब्रेकअप को लेकर कई अफवाहें भी उड़ी। काफी समय बाद चुप्पी तोड़ते हुए खिलाड़ी कुमार ने बताया की रवीना टंडन के साथ उनकी सगाई टूटी थी। दोनों ने साथ में मोहरा, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, किमत जैसी कई सूपरहिट फिल्में की है।

विवेक ओबेरॉय और गुरप्रीत गिल

indian celebs who break up after engagement

बॉलीवुड में कदम रखने से पहले विवेक ओबेरॉय और मॉडल गुरप्रीत गिल की सगाई हो चुकी थी। लेकिन विवेक के बिजी शेड्यूल के चलते दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगी। जिसके बाद कुछ दिनों में ही इनकी सगाई टूट गई। सलमान खान से ब्रेकअप के बादऐश्वर्या रायके साथ विवेक ओबेरॉय के रिलेशनशिप की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थी।

इसे भी पढ़ें:बिपाशा के साथ इस हसीना को भी डेट कर रहे थे जॉन, एक गलती ने दोनों की राहें कर दी अलग

करण सिंह ग्रोवर और बरखा बिष्ट

कई सारी गर्लफ्रेंड को डेट करने के बाद करण सिंह ग्रोवर ने टीवी एक्ट्रेस बरखा बिष्ट से सगाई की थी, लेकिन इनका भी रिश्ता टूट गया। रिश्ता टूटने के कई कारण थे जिनमें से एक करण को बरखा का चुलबुला व्यवहार पसंद नहीं आता था, इसके अलावा बरखा और इंद्रनील सेनगुप्ता की बढ़ती दोस्ती भी कहीं न कहीं सगाई टूटने का कारण थी।

इसे भी पढ़ें: बेहद लोकप्रिय थी इन ऑन स्क्रीन जोड़ियों की लव स्टोरी, लोग आज भी करते हैं याद

ये रही बॉलीवुड के उन सितारों की कहानी जिन्होंने सगाई तो की लेकिन शादी के बंधन में नहीं बंध पाए। हमें उम्मीद है आपको ये लेख पसंद आया होगा। इस लेख को लाइक और शेयर करें और जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit- Social media

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।