ऐसे शुरू हुई थी संगीता बिजलानी संग सलमान की लव स्टोरी

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका हैं। इसके बाद भी एक्टर ने अब तक शादी नहीं रचाई हैं। वहीं बात सलमान खान और संगीता बिजलानी की करें तो उनकी लव स्टोरी आज तक सुर्खियों में बनी हुई हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कपल से जुड़े कुछ खास किस्से के बारें में विस्तार से बताने वाले हैं।
पहली मुलाकात में दोनों को हुआ था प्यार
दोनों की दोस्ती उस दौरान हुई थी जब सलमान अपनी पहली गर्लफ्रेंड शाहीन जाफरी को डेट कर रहे थे। उस दौरान संगीता बिजलानी का ब्रेकअप हुआ था। उस दौराव वह अपने ब्रेकअप के दुःख से उभरने की कोशिश कर रही थीं। ऐसे में दोनों की मुलाकात हुई और रिलेशनशिप की खबरें आने लगी।
किताब 'बीइंग सलमान' में हुआ खुलासा

जासिम खान की किताब 'बीइंग सलमान' में इस बात का दावा किया गया था कि संगीता बिजलानी और सलमान की शादी के कार्ड भी छप चुके थे। दोनों की शादी की ताखिर भी तय हो गई थी। इतना ही नहीं खुद सलमान ने भी उस दौरान यह कहा था कि वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
इसे भी पढ़ें : Salman Khan ही नहीं इन स्टार्स को भी मिल चुकी है जान से मारने की धमकी
दोनों का हुआ था चौकाने वाला ब्रेकअप
हालांकि दोनों की शादी के खबरों के बीच एक चौकाने वाली खबर आई। इस खबर के अनुसार दोनों के रिश्ते में कड़वाहट आने के कारण दोनों के ब्रेकअप हो गया। कहा तो यह भी जाता था कि संगीता ने सलमान से शादी करने से मना कर दिया था। हालांकि ऐसा कभी भी संगीता ने मीडिया के सामने नहीं कहा। ऐसे में दोनों के ब्रेकअप के पीछे का कारण किसी को भी पता नहीं चला।
इसे भी पढ़ें : संगीता बिजलानी की लव लाइफ
संगीन ने क्रिकेटर संग रचाई थी शादी
आपको बता दें कि संगीन ने बाद में 14 नवंबर 1996 को क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी कर ली थीं, लेकिन उनकी शादी ज्यादा सालों तक नहीं टिक सकी। दोनों का तलाक साल 2010 में हो गया था। हालांकि सलमान और संगीता आज भी काफी अच्छे दोस्त है। वहीं 57 की उम्र में भी सलमान कुवारे हैं और खुश हैं।
आपको संगीता और सलमान खान की लव लाइफ से जुड़ी हुई ये जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही, कमेंट बॉक्स में कमेंट जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit- instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।