Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:53 AM IST

बेहद लोकप्रिय थी इन ऑन स्क्रीन जोड़ियों की लव स्टोरी, लोग आज भी करते हैं याद

बॉलीवुड के लिए नब्बे का दशक बेहद रंगीन रहा। इस दौरान बहुत से पर्दे की सुपरहिट जोड़ियों ने रियल लाइफ में भी एक दूसरे पर दिल दे बैठे, लेकिन उनकी कहानी पूरी नहीं हो पाई। आइए जानते हैं इसके बारे में।  
Updated:- 2023-05-08, 21:59 IST
image

बॉलीवुड की फिल्में हमेशा हैप्पी एंडिंग से समाप्त होती है। सालों से दर्शकों को बॉलीवुड के कई ऑनस्क्रीन जोड़ी खूब पसंद आई है। हमेशा से फैंस की ये इच्छा रही है कि ये ऑनस्क्रीन जोड़ी रियल लाइफ में भी देखने को मिले। लेकिन रील और रियल लाइफ में बहुत फरक होता है। बॉलीवुड में ऐसे कई सितारें हैं जो रील लाइफ से रियल लाइफ कपल बनने में नाकाम रहे। आज के इस लेख में जानेंगे उन फेमस कपल के बारे में जानेंगे जिनकी जोड़ी फिल्मों में तो हीट रही पर असल जिंदगी में साथ न हो पाए..

सलमान और ऐश्वर्या 

biggest bollywood breakups list

सलमान और ऐश्वर्या का रिश्ता साल 1999 में शुरू हुआ था और 2001 में खत्म। 'हम दिल दे चुके सनम' के शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए थे। फिल्म के अलावा रियल लाइफ में भी सलमान खान और ऐश्वर्या रायकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया। दोनों का रिश्ता करीब डेढ़-दो साल के आसपास चला था। जिसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

शाहिद और करीना कपूर

bollywood actors who broke up

साल 2004 में आई फिल्म फिदा के सेट पर शाहिद और करीना कपूर एक दूसरे के करीब आए थे। कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे को खूब पसंद किया करते थे। लेकिन जब करीना कपूर फिल्म टशन के सेट पर सैफ अली से मिलीं उसके बाद से शहीद के साथ उनका रिश्ता खराब होने लगा था। कुछ दिनों बाद ऑन स्क्रीन के इस खूबसूरत जोड़े का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद भी दोनों को जब वी मेट, मिलेंगे मिलेंगे और उड़ता पंजाब जैसी फिल्मों में साथ देखा गया है।

इसे भी पढ़ें: 45 की उम्र के बाद की इन सेलेब्स ने लव मैरिज

माधुरी और संजय दत्त

bollywood celebrities who broke up

नब्बे के दशक की खूबसूरत और हिट जोड़ी में से एक माधुरी और संजय दत्त की प्रेम कहानी को लोग आज भी याद करते हैं। दोनों के प्यार का सिलसिला फिल्म थानेदार के सेट से शुरू हुआ था। इन्होनें साथ में कई फिल्में की, लेकिन जब संजय का नाम साल 1993 में हुए मुंबई बम धमाके में लिया गया तब माधुरी ने संजय दत्त से अपने सारे रिश्ते खत्म कर लिए।

करिश्मा और अभिषेक बच्चन

best onscreen jodi of bollywood

बॉलीवुड के बेहद अनोखे ब्रेकअप स्टोरी में से एक है करिश्मा और अभिषेक की लव स्टोरी। ये दोनों पहले दोस्त बने और फिर दोनों में प्यार हुआ। दोनों का प्यार रिश्ते में बदलने ही वाला था की इनका ब्रेकअप हो गया। अभिषेक और करिश्मा की इंगेजमेंट तक हो गई थी लेकिन कुछ ही दिनों बाद उनका रिश्ता टूट गया।

इसे भी पढ़ें: रियल कपल्स की लव स्टोरी दिखाती हैं ये बॉलीवुड मूवीज

 

 

तो कैसी लगी आपको बॉलीवुड की अधूरी प्रेम कहानियां। हमें उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया होगा। ऐसे ही लेख पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ। यह लेख पसंद आई हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।