बिपाशा के साथ इस हसीना को भी डेट कर रहे थे जॉन, एक गलती ने दोनों की राहें कर दी अलग

बिपाशा और जॉन अब्राहम के रिश्ते से जुड़ी जाने कुछ दिलचस्प बातें।   
Updated:- 2023-01-06, 12:46 IST
image

बॉलीवुड की गलियों से अक्सर प्रेम कहानी सुनने को मिलती हैं। ऐसे में कई का ब्रेकअप होता है तो कई लोग शादी तक कर लेते हैं। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री बिपाशा बसु और जॉन की लव स्टोरी के बारें में कुछ मुख्य बातें बताने वाले हैं, चलिए जानते हैं कपल का कैसे हुआ था ब्रेकअप।

बिपाशा बसु और जॉन की इंटरेस्टिंग लव स्टोरी

एक समय दोनों के रिश्ते को काफी ज्यादा पसंद किया जाता था। दोनों ने काफी साल तक एक दूसरे को डेट किया लेकिन इसके बाद भी दोनों की लव स्टोरी शादी तक नहीं पहुंच पाई थीं। चलिए जानते हैं कि आखिर क्या वजह थी जॉन और बिपाशा का ब्रेकअप।

जॉन अब्राहम अक्सर सुर्खियों में रहते है

जॉन अब्राहम अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। बता दें कि फिल्म जिस्म के दौरान दोनों की नजदीकियां काफी ज्यादा बढ़ गई थीं। इतना ही नहीं दोनों एक दूसरे से इस कदर प्यार करते थे कि उन्होने कभी अपने रिश्ते को छुपाकर नहीं रखा था।

इसे जरूर पढ़ें: खूबसूरत दिखने के लिए फॉलो करें बिपाशा बसु के ये ब्यूटी सीक्रेट्स

9 साल के रिश्ते के बाद भी हुआ था ब्रेकअप

john abraham and bipasha basu love affair and breakup story

खास बात तो यह है कि दोनों का रिश्ता करीब 9 साल तक चला था। वहीं उनके फैंस भी चाहते थे कि वह एक- दूसरे से शादी करें। सभी को एक तरफ लग रहा था कि दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे तो वहीं दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आ गई और फैंस हैरान रह गए।

इसे जरूर पढ़ें: बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर आई नन्ही परी

जॉन अब्राहम के एक ट्वीट से हुआ था ब्रेकअप

2014 में जॉन अब्राहम ने एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट ने दोनों के रिश्ते को मिनटों में खत्म कर दिया। कहा जाता है कि जॉन अब्राहम ने ट्वीट में लिखा था कि- इस साल आप सबकी लाइफ में प्यार और बहुत सारी खुशियां आएं, लव जॉन और प्रिया अब्राहम। उनका यह ट्वीट देखने के बाद बिपाशा के पैरों तले जमीन खिसक गई थी।

एनआरआई गर्लफ्रेंड को कर रहे थे डेट

खास बात तो यह है कि ये ट्वीट जॉन ने गलती से कर दिया था और इसमें उन्होंने अपनी एनआरआई गर्लफ्रेंड प्रिया रुंचाल का नाम लिखा था। हैरान करने वाली बात यह थी कि इस ट्वीट से बिपाशा को पता चला था कि दोनों रिलेशनशिप में है। इसके बाद बिपाशा ने ब्रेकअप कर लिया था। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं

Image Credit: Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।