पिछले कई दिनों से साउथ सुपरस्टार्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की सगाई की खबरें आ रही थीं। बताया जा रहा है कि दोनों ने 3 अक्टूबर को करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में सगाई कर ली है। दोनों लंबे समय से गुपचुप तरीके से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की अफेयर की खबरें कई बार सामने आईं लेकिन कपल ने अपने रिश्ते पर कभी खुलकर बात नहीं की और अब दोनों ने सीक्रेट तरीके से सगाई भी कर ली है लेकिन, इनकी सगाई की भी कोई ऑफिशियल फोटो अभी सामने नहीं आई है हालांकि, सगाई के बाद विजय श्री सत्य साई बाबा की महासमाधि के दर्शन करने के लिए पहुंचे, तो उनके हाथ में नजर आ रही अंगूठी ने मानो इन खबरों पर मुहर लगा दी।
विजय देवरकोंडा सगाई की खबरों के बाद हाल ही में परिवार के साथ विजय श्री सत्य साई बाबा की महासमाधि के दर्शन करने के लिए पहुंचे। यहां मीडिया के कैमरों में उनके हाथों की अंगूठी भी कैद हुई और फिर उनकी यह तस्वीर तेजी से वायरल होने लगी। फैंस ने इसे सगाई की खबरों का कंफर्मेशन माना। रश्मिका के नाम की अंगूठी पहने विजय की वायरल फोटो के बाद फैंस लगातार दोनों की सगाई की ऑफिशियल तस्वीरों की डिमांड कर रहे हैं। कल रश्मिका ने अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग से भी एक फोटो शेयर की और इसके कमेंट सेक्शन में भी फैंस कपल की सगाई की तस्वीरें देखने की इच्छा जता रहे हैं।
View this post on Instagram
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपने रिश्ते को छिपान की लाख कोशिश की थी लेकिन, मीडिया और फैंस की नजरों से ये अपनी लव स्टोरी नहीं छिपा पाए। कभी वेकेशन पर दोनों स्पॉट होते, तो कभी विजय के नाम पर रश्मिका को ब्लशक करते देखा गया और कभी एक्ट्रेस विजय की कैप पहने नजर आईं। अब खबरों की मानें तो दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि फरवरी, 2026 में कपल शादी करने जा रहा है हालांकि, इन दोनों की तरफ से सगाई या शादी की खबरों पर कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आया है।
यह भी पढ़ें- रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की लव स्टोरी हैं बेहद खास, जल्द एक दूजे के हो जाएंगे कपल
रश्मिका और विजय की शादी की तस्वीरें साल 2022 में वायरल हुई थीं हालांकि, ये तस्वीरें फेक थीं और इन्हें एआई की मदद से बनाया गया था। ऐसे में इस बार फैंस को इनकी ऑफिशियल तस्वीरों का इंतजार है।
यह भी पढ़ें- क्या रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा संग रिश्ते पर लगाई मुहर? रिलेशनशिप को लेकर कही बड़ी बात
आपको रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की जोड़ी कितनी पसंद है, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।