Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:10 AM IST

Happy Birthday: ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती के पीछे छुपे हुए हैं ये खास टिप्स

आज एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का बर्थडे है और आज हम आपको बताएंगे की अगर आप उनकी तरह आप ग्लोइंग त्वचा चाहती हैं, तो कौन सी टिप्स फॉलो करें।
Updated:- 2022-11-01, 08:47 IST
aishwarya rai bachchan looks

आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक ऐश्वर्या राय बच्चनका बर्थडे है उनकी खूबसूरती के कई लोग दिवाने हैं। इस खूबसूरती का राज हर कोई जानना चाहता है क्योंकि 49 साल की उम्र में भी किसी 30 की उम्र की महिला जितनी यूथफुल और ग्लोइंग नजर आती है वह जल्द ही उम्र के 50वें पड़ाव पर पहुंचने वाली हैं लेकिन आज भी वह सबके दिलों पर राज करती हैं। आज उनके जन्मदिन पर इस लेख में हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि आप कैसे उनकी तरह ग्लोइंग स्किन कैसे पा सकती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)

ऐश्वर्या राय बच्चन के ब्यूटी सीक्रेट्स

ऐश्वर्या राय बच्चन को अपने माता पिता से अच्छी स्किन और अच्छे बाल दोनों ही विरासत में मिले हैं। ऐश्वर्या की स्किन हमेशा सुंदर नजर आए इसलिए वह बेहद हेल्दी लाइफ स्टाइल जीती हैं। ऐश्वर्या कभी भी तली-भुनी चीजें नहीं खाती हैं। न ही पिज्जा और बर्गर खाना उन्हें पसंद है। वह पैक्ड फूड पर भी ज्यादा भरोसा नहीं करतीं और केवल घर में पका साधारण खाना ही खाती हैं। एल्कोहॉल और स्मोकिंग से भी ऐश्वर्या राय हमेशा दूर रहती हैं।

इसे भी पढ़ें:Fish Cut Look: कान फिल्म फेस्टिवल 2019 में Gold ड्रेस में नजर आईं ऐश्वर्या राय बच्चन

अगर खाने पीने की बात करें तो वह फ्रूट्स और हरी सब्जियां जिसमें विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं वहीं खाती हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन पानी भी खूब पीती हैं यह उनकी स्किन को फ्रेश और हाइड्रेटेड रखता है। अगर आप भी ऐश्वर्या की तरह यूथफुल और ब्यूटीफुल नजर आना चाहती हैं तो आपको इन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।

ऐश्वर्या राय बच्चन का स्किन केयर रुटीन

View this post on Instagram

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)

ऐश्वर्या राय बच्चन ने भले ही कॉस्मैटिक ब्रांड लॉरियाल को रिप्रेजेंट किया हो। मगर, कॉस्मैटिक्स के रेग्युलर यूज से ऐश्वर्या बहुत दूर रहती हैं। ऐश्वर्या राय घरेलू नुस्खों पर ज्यादा बिलीव करती हैं। एक फैशन वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने बताया था कि वह घर में बना योगर्ट फेस पैक यूज करती हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन बेसन, दूध और हल्दी का उबटन बना कर चेहरे पर लगाती हैं।

इसे भी पढ़ें : Birthday Special: ऐश्वर्या राय बच्चन की ग्लोइंग स्किन के पीछे हैं ये 3 बड़ी वजहें

यह उबटन उनकी त्वचा को एक्सफोलिएट करती है। वह अपनी त्वचा को मॉइश्चराइज करने के लिए दही का इस्तेमाल करती हैं। खीरे के खाने के साथ वह फ्रेश खीरे को क्रश करके अपने चेहरे पर उसका मास्क लगाती हैं। इन सबके अलवा वह अपनी स्किन को रेग्युलर डरमेटोलॉजिस्ट से चके करवाती हैं और उन्ही की सलाह पर कोई कॉस्मैटिक यूज करती हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन का अपनी त्वचा का इतना ख्याल रखना ही शायद उनके खूबसूरत होने का राज हैं। अगर आप भी ऐश्वर्या राय की तरह खूबसूतर नजर आना चाहती हैं तो आपको भी उनकी तरह अपनी त्वचा की देखभाल करनी चाहिए।

हमारी तरफ से ऐश्वर्या राय बच्चन को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। आपको यह लेख कैसा लगा, हमें जरूर बताएं और इस तरह के आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit : instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।