Ashadha Gupt Navratri 2023 Date, Shubh Muhurat Aur Mahatva: हिन्दू पंचांग के अनुसार, साल में चार नवरात्रि आती हैं।
इन्हीं में से एक है आषाढ़ गुप्त नवरात्रि। आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि 10 महाविद्याओं की पूजा के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है।
ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में विस्तार से।
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2023 की तिथि
- आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि आरंभ: 18 जून, दिन रविवार, सुबह 10 बजकर 6 मिनट
- आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि समापन: 19 जून, दिन सोमवार (सोमवार के उपाय), सुबह 11 बजकर 25 मिनट
- उदया तिथि के अनुसार, प्रतिपदा 19 जून को मान्य है। ऐसे में गुप्त नवरात्रि का आरंभ इसी दिन से होगा।
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2023 का शुभ मुहूर्त (Ashadha Gupt Navratri Shubh Muhurat 2023)
- कलश स्थापना मुहूर्त 19 जून को सुबह 5 बजकर 23 मिनट से 7 बजकर 27 मिनट तक है।
- साथ ही, दोपहर अभिजित मुहूर्त 11 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक है।
- दोपहर के इस मुहूर्त में भी अप घटस्थापना कर सकते हैं। यह मुहूर्त भी शुभ रहने वाला है।
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2023 का शुभ योग
- आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दिन यानी कि 19 जून को वृद्धि योग बन रहा है।
- वृद्धि योग सुबह से लेकर देर रात 1 बजकर 15 मिनट तक रहने वाला है।
- इस योग में किसी भी शुभ काम को करने से सफलता अवश्य मिलती है।
- अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त भी इसी दिन सुबह 5 बजकर 23 मिनट से 7 बजे तक है।
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2023 का महत्व
- आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा के 10 रूपों की पूजा होती है।
- यह रूप मां दुर्गा के सौम्य नहीं बल्कि उग्र स्वाभाव का प्रतीक माने जाते हैं।
- मां दुर्गा के यह 10 रूप हैं: मां काली (मां काली के मंत्र), मां तारा, मां त्रिपुर सुंदरी, मां भुवनेश्वरी।
- मां छिन्नमस्ता, मां त्रिपुर भैरवी, मां धूमानवती, मां बगलामुखी, मां मातंगी और मां कमला।
- मां की इन 10 महाविद्याओं की पूजा से मनवांछित इच्छा की पूर्ती अवश्य होती है।
आषाढ़ माह की गुप नवरात्रि की समस्त जानकारी यहां आप पढ़ सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik, shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों