
<strong>Maa Kali:</strong> मां काली को मां दुर्गा का रूप माना जाता है। मां काली नव दुर्गाओं की ऊर्जा स्रोत के रूप में पूजी जाती हैं। जहां एक ओर मां काली की आराधना अधिकतर तांत्रिकों द्वारा होती है तो वहीं, ज्योतिष शास्त्र में इस बात का उल्लेख मिलता है कि मां काली की सात्विक पूजा कर उन्हें प्रसन्न किया जा सकता है। हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स का कहना है कि दक्षिण काली मंत्र ऐसे दिव्य और चमत्कारी मंत्र हैं जिनके प्रभाव से घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है और जीवन में भय का कोई स्थान नहीं रहता। तो चलिए जानते हैं मां काली के मंत्रों और उनसे मिलने वाले लाभों के बारे में।


दक्षिण काली मंत्र- 'ॐ क्रीं क्रीं क्रीं हूँ हूँ ह्रीं ह्रीं दक्षिणे कालिके क्रीं क्रीं क्रीं हूँ हूँ ह्रीं ह्रीं स्वाहा॥' का जाप करने से मन का भय दूर होता है और व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है।

एकाक्षरी काली मंत्र- 'ॐ क्रीं' का जाप करने से व्यक्ति को शत्रु पर विजय प्राप्त होती है और उसके बिगड़ते काम भी बनने लग जाते हैं।

तीन अक्षरी काली मंत्र- 'ॐ क्रीं ह्रुं ह्रीं' के जाप से व्यक्ति की सफलता में बाधक बन रहे दोष दूर होने लगते हैं और व्यक्ति तरक्की की ओर बढ़ता है। यहां तक कि व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होने लगती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Vaishnav Tilak: क्या होता है वैष्णव तिलक और क्यों इसे लगाने से शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं भगवान विष्णु?

पांच अक्षरी काली मंत्र- ॐ क्रीं ह्रुं ह्रीं हूँ फट् व्यक्ति की पांच प्रमुख समस्याओं को दर्शाता है और इसके जाप के प्रभाव से जिस भी व्यक्ति के जीवन में जो भी पांच प्रमुख समस्याएं होती हैं वो स्वतः ही दूर होने लगती हैं।

सप्ताक्षरी काली मंत्र- ॐ हूँ ह्रीं हूँ फट् स्वाहा का जाप मां काली के साथ साथ भगवान शिव (भगवान शिव का पाठ) के भैरव रूप को प्रसन्न करता है। इस मंत्र के जाप से व्यक्ति को अपार बल और शक्ति का आशीर्वाद मिलता है।
इसे जरूर पढ़ें: वास्तु के अनुसार वायव्य कोण में इन 5 चीजों को रखने से मिलता है ये लाभ

श्री दक्षिणकाली मंत्र- 'क्रीं ह्रुं ह्रीं दक्षिणेकालिके क्रीं ह्रुं ह्रीं स्वाहा' का जाप करने से मृत्यु का भय नहीं सताता और अकाल मृत्यु जैसे योग का कुंडली में निर्माण नहीं होता है।

भद्रकाली मंत्र- 'ॐ ह्रौं काली महाकाली किलिकिले फट् स्वाहा' के जाप से मां काली व्यक्ति को अष्ट सिद्धियों का स्वामी बना देती हैं और व्यक्ति के ऊपर मां काली के साथ साथ मां लक्ष्मी (लक्ष्मी पूजा के नियम) की भी कृपा बनी रहती है।

मां काली के मंत्र सात्विक हैं लेकिन इन्हें करने के नियम अत्यंत कठिन भी हैं। शास्त्रों में सपष्ट कहा गया है कि इन मंत्रों के जाप से जुड़े नियमों का पालन आवश्यक है और इन्हें करने समय शुद्धता का ध्यान रखना भी अनिवार्य है।
तो ये थे मां काली के मंत्र। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।